दालचीनी और जायफल एक साथ लेने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, ऐसे करें सेवन

Cinnamon and Nutmeg Benefits: आप दालचीनी और जायफल के मिश्रण को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
दालचीनी और जायफल एक साथ लेने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, ऐसे करें सेवन


Cinnamon and Nutmeg Benefits in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम अपनी डाइट में तरह-तरह के खाद्य पदार्थों को शामिल करते हैं। कुछ लोग तो कुछ स्पेशल डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं। फलों, सब्जियों और दालों का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं। ये सभी डाइट लेना सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन आप चाहें तो अपने आहार में दालचीनी और जायफल के मिश्रण को भी शामिल कर सकते हैं। दालचीनी और जायफल में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है।

चलिए विस्तार से जानते हैं दालचीनी और जायफल खाने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।

दालचीनी में पोषण-Cinnamon Nutrition

दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा दालचीनी में ऊर्जा में कार्बोहाइड्रेट भी होता है।

जायफल में पोषक तत्व-Nutmeg Nutrition

जायफल में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा जायफल में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई भी पाया जाता है। जायफल मैंगनीज, मैग्नीशियम, तांबा, फॉस्फोरस, जिंक और आयरन का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

दालचीनी और जायफल के फायदे-Cinnamon and Nutmeg Benefits in Hindi

दालचीनी और जायफल दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये दोनों संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। दालचीनी और जायफल पाचन तंत्र और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही शरीर को अन्य लाभ भी मिलते हैं।

cinnamon and nutmeg for constipation

1. कब्ज से छुटकारा दिलाए

आजकल अधिकतर लोग कब्ज से परेशान हैं। अगर आपको भी कब्ज बनती है, तो आप दालचीनी और जायफल पाउडर को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। जायफल में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर भोजन को पचाने में आंतों की मदद करता है और मल को नरम बनाता है। इससे मल त्याग आसानी से हो जाता है। दालचीनी और जायफल का पाउडर लेने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है

2. इम्यूनिटी बढ़ाए

दालचीनी और जायफल दोनों में अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक को क्षमता बढ़ाते हैं। दालचीनी और जायफल लेने से सर्दी-जुकाम और खराश से बचाव होता है। इसे लेने से आप जल्दी से मौसमी बीमारियों की चपेट में नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें- दालचीनी का ज्यादा सेवन करने से हो सकती हैं कई गंभीर समस्याएं

3. स्किन के लिए लाभकारी

दालचीनी और जायफल में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी पाया जाता है। ये सभी विटामिन्स सिर्फ सेहत नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी जरूरी होते हैं। ये विटामिन्स त्वचा की समस्याओं को दूर करते हैं। मुहांसों, दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं।

4. चिंता दूर करे

दालचीनी और जायफल का मिश्रण लेने से आप अपने स्ट्रेस, अवसाद और चिंता को दूर कर सकते हैं। रात के समय दालचीनी और जायफल लेने से आपके अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

5. मासिक धर्म की समस्याएं दूर करे

दालचीनी और जायफल महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों को भी दूर करने में मदद कर सकता है। इस मिश्रण को लेने से पेट में ऐंठन, पेट में दर्द और हैवी ब्लीडिंग की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- एक्सपर्ट से जानें एक चुटकी जायफल के फायदे

दालचीनी और जायफल कैसे खाएं?-How to Eat Cinnamon and Nutmeg in Hindi

इसके लिए आप दालचीनी और जायफल का पाउडर बना लें। इन दोनों को आधा-आधा चम्मच पानी के साथ लें। आप इस मिश्रण को रात को सोते समय ले सकते हैं। लेकिन इसकी सही मात्रा के लिए डॉक्टर की राय जरूरी है।

दालचीनी और जायफल किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं है। इसलिए कोई भी समस्या होने पर आपको डॉक्टर से ही कंसल्ट करना चाहिए। इसका उपयोग आप घरेलू उपाय के तौर पर कर सकते हैं। अगर कोई गंभीर बीमारी है, तो इसे लेने से बचें।

Read Next

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुष करें इन 15 फूड्स और हर्ब्स का सेवन, बेहतर होगा स्टैमिना

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version