जायफल का प्रयोग हर घर में किया जाता है। ध्यान दें कि जायफल को मिरिस्टिका फ्रेगरेंस के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सुगंध तेज होती है और स्वाद मीठा होता है। रसोई में जायफल मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। एक चुटकी जायफल से ही खाने में स्वाद और पोषक दोनों भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चुटकी भर जायफल किन किन बीमारियों को दूर रख सकता है। इसके लिए हमने आकाश हेल्थ केयर की न्यूट्रीशनिस्ट अनुजा गौर से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
जायफल से पाचन तंत्र हो तंदुरुस्त
बता दें कि जायफल के पाउडर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे आंत की मांसपेशियों में पेरीस्टाल्टिक की गति को बढ़ाया जाता है। ऐसा करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार आता है। इसके अलावा इसके सेवन से गैस्ट्रिक जूस बढ़ता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
टॉप स्टोरीज़
दांतों के लिए है जायफल अच्छा
बता दें कि जायफल के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे दातों में सड़ाव नहीं होता है। ऐसे में जायफल के पाउडर को दांत में लगाएं और कुछ समय बाद कुल्ला करें। ऐसा करने से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही दांतों के सारे बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं।
आंखों के लिए जायफल है अमृत
जायफल से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ऐसे में जायफल के पाउडर के पेस्ट को पलकों के चारों तरफ लगाएं और थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। और धुंधलापन दूर होता है।
इसे भी पढ़ें-कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये 10 हाई फाइबर आहार, डाइटिशियन से जानें इन्हें खाने के 3 बड़े फायदे
सिर दर्द को दूर करे जायफल
बता दें कि जायफल से सिर दर्द और शरीर के अन्य दर्द को दूर किया जा सकता है। ऐसे में जायफल का पेस्ट सिर दर्द दूर करने के लिए और सर्दियों में जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए बेहद मददगार है। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं ऐसे में यह चोट और घावों को भी कम करता है।
गले के लिए फायदेमंद
जायफल के इस्तेमाल से आवाज में सुधार आता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि गले के विकारों को दूर करने के लिए भी जायफल बेहद मददगार है। इससे गला भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए जायफल पाउडर को एक चम्मच गर्म पानी के साथ मिलाएं और गरारे करें। इससे गले की समस्या दूर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Health Benefits of Jaggery: रोज गुड़ खाने के 10 फायदे बता रही हैं डायटीशियन Rujuta Diwekar
क्या है जायफल की तासीर
बता दें कि जायफल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका उपयोग केवल चुटकी भर ही किया जाता है। इसके अधिक सेवन से शरीर को बेहद नुकसान पहुंच सकता है और अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ जरूरी बातें
- सांस की बदबू को दूर करने के लिए भी जायफल बेहद उपयोगी है।
- वजन को कम करने में जायफल का प्रयोग किया जाता है।
- डायबिटीज के रोगियों के लिए भी जायफल बेहद मददगार है।
- कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में जायफल बेहद मददगार है क्योंकि इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
- बता दें कि जायफल से किडनी स्टोन को भी बाहर निकाला जा सकता है क्योंकि इसके सेवन से पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में जायफल को एक प्रकृति मूत्र वर्धक भी कहते हैं।
(ये लेख आकाश हेल्थकेयर की न्यूट्रिशनिस्ट अनुजा गौर से बातचीत पर आधारित है।)
Read More Articles on healthy diet in hindi