
गुड़ (jaggery) गन्ने से बना एक नेचुरल प्रोडक्ट है, जिसे चीनी की तुलना में मीठे का एक ज्यादा हेल्दी विकल्प माना जाता है। पर क्या हम रोज गुड़ खा सकते हैं (Can I eat jaggery daily)? पोषण विशेषज्ञों की मानें, तो 100 ग्राम गुड़ में 10 से 15 ग्राम फ्रुक्टोज (fructose)होता है, जिसे रोज खाने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए किसी को भी हर रोज 5 ग्राम से अधिक गुड़ नहीं खाना चाहिए। इस तरह स्वस्थ मात्रा में रोज गुड़ खाने से ये आपकी शरीर में गर्माहट पैदा करेगा और मेटाबॉलिज्म को सही रख कर शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है। तो, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar)से जानते हैं गुड़ खाने के 10 फायदे और इसके 10 हेल्दी कॉम्बिनेशन।
गुड़ कैसे बनता है - What is jaggery made of?
दुनिया के कुल उत्पादन का 60% से अधिक गुड़ का उत्पादन भारत में किया जाता है। परंपरागत रूप से गुड़ गन्ने से तैयार होता है और इसे ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। पौष्टिकता में गुड़ शहद की तरह ही मीठे का सबसे पौष्टिक विकल्प है। पर गुड़ का असली फायदा लेने के लिए आपको खरीदते समय ही असली और नकली गुड़ की पहचान होनी चाहिए।
असली गुड़ की पहचान कैसे करें?
गुड़ बनाने के लिए गन्ने के रस को बड़े-बड़े कड़ाहों में तब तक उबाला जाता है जब तक इस में से अधिकांश पानी वाष्पित न हो जाए। इस दौरान गन्ने के रस में कुछ अशुद्धियां और उबलने से हुई रासायनिक उत्परिवर्तन क्रियाओं के कारण इसका रंग गहरा लाल या ब्राउन हो जाता है। इसमें कुछ प्राकृतिक चीजें डालकर अशुध्दियों को निकाल लिया जाता है पर फिर भी इसके रंग में बहुत बदलाव नहीं आता है। पर बाजार में मिलने वाले नकली गुड़ का रंग आपको सफेद, हल्का पीला या कुछ लाल चमकदार सा मिलेगा। इसे आप पानी में डालेंगे, तो मिलावट होने पर तलहटी में मिलावटी पदार्थ बैठ जाएंगे, जबकि शुद्ध गुड़ पूरी तरह से पानी में घूल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, इस रूटीन का करेंगे पालन तो आप स्वस्थ और फिट रहेंगे, नहीं सताएगा मोटापा
गुड़ और शक्कर में क्या फर्क है? - Is jaggery healthier than sugar
गुड़ शुगर की तुलना में ज्यादा अनरिफाइंड प्रोडक्ट (unrefined form than sugar)है, जो कि शरीर में धीरे-धीरे अवशोषित होता है। जबकि चीना शरीर में तुरंत अवशोषित होती है और ब्लड ग्लूकोज में जा कर ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ाता है। इस तरह, गुड़ ब्लड शुगर के स्तर को उतनी तेजी से नहीं बढ़ाता जितना कि चीनी। इसके अलावा गुड़ का पोषक तत्व भी चीनी की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है। जैसे कि
- -गुड़ में चीनी की तुलना में थोड़ी कम कैलोरी होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी चीनी से कम होता है।
- -गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन के साथ-साथ अतिसूक्ष्म मात्रा में और जिंक भी मिलता है, जो कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करके, पाचन तंत्र को सही रखता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

गुड़ खाने के 10 फायदे -What are the benefits of eating jaggery?
1. कब्ज में गुड़
कब्ज में गुड़ खाना इसे निजात पाने का एक रामबाण इलाज है। अगर किसी व्यक्ति को पेट में कब्ज, गैस या एसिडिटी तो उसे गुड़, सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाने से काफी सुकून मिल सकता है। पर रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) की मानें, तो घी के साथ गुड़ खाना कब्ज से निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए एक चम्मच घी के साथ गुड़ खाएं।
2. दांतों से प्लाक हटाने और मुंह की बदबू में
दांतों के प्लाक और टार्टर से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के रूप में आप सौंफ (fennel seeds in hindi) को गुड़ के साथ मिला कर खा सकते हैं। इस तरह गुड़ आपको मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।
3. हड्डियों की मजबूती के लिए
गुड़ के साथ गोंद के लड्डू बना कर खाना आपकी बोन मिनरल डेंसिटी को बढ़ाता है। ये शरीर में अंदर से गर्मी लाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
4. सर्दी-जुकाम में गुड़
गुड़ सर्दी-जुकाम में भी बहुत फायदेमंद है। अगर आप गुड़ के साथ तील मिला कर खाएं, तो ये बदलते मौसम में आपको इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम से बचा सकता है। अपने यहां इसी कारण सर्दियों में तील-गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज के मरीजों के लिए 10 हेल्दी ड्रिंक्स
5. इम्यूनिटी बूस्टर है गुड़
गुड़ शरीर के लिए इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके लिए आप गुड़ को हल्दी के साथ मिला कर इस्तेमाल करें। इसका एंटीवायरल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपको सर्दियों में बीमार पड़ने से बचाएगा।
6. शरीर की रिकवरी के लिए
सौंठ के साथ गुड़ खाना बुखार में आपको आराम दिला सकता है। इसके अलावा किसी भी बीमारी से रिकवरी में आप सौंठ के साथ गुड़ खा सकते हैं। ये शरीर के सूजन को कम करता है और अंदर से मजबूती बढ़ाता है।
7.बालों के विकास के लिए
गुड़ और एलिव सीड (हलीम के बीज) के संयोजन फोलिक एसिड और आयरन के अवशोषण करने में मदद कर सकते हैं। इसका नियमित सेवन करने से ये स्किन में पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद कर सकता है और बालों के विकास को बढ़ाने में भी मदद करता है।
8. पीरियड्स और पीसीओडी में
गुड़ और धनिया का मेल पीरियड्स और पीसीओडी के लक्षणों में कमी ला सकता है। इस फूड कॉम्बिनेशन में गुड़ खाने से पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग कम हो सकती है और पीरियड्स का दर्द से भी राहत दिला सकता है। इसके अलावा ये महिलाओं में PCOD के लक्षणों को भी संतुलित करने में भी (Is jaggery bad for PCOS)? मदद करता है।
9. केविंग कम करने के लिए
अगर आपको बार-बार खाने की क्रेविंग होती है, तो आप मूंगफली के साथ गुड़ खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट संयोजन ताकत बढ़ाने में मदद करता है। यह भूख को नियंत्रित कर सकता है और क्रेविंग को कम कर सकता है। इसलिए जब भी आपको क्रेविंग हो आपको गुड़ के साथ मूंगफली खाना चाहिए।
10. वजन घटाने में मददगार
वजन घटाने में गुड़ बहुत मददगार है। गुड़ हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाकर पाचन को भी बढ़ावा देता है। भोजन के बाद गुड़ का एक टुकड़ा सेवन करना पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और ये मेटाबोलिज्म को तेज करके वजन संतुलित रखने में मदद करता है।
रात में गुड़ खाने से क्या फायदा-can we add jaggery to hot milk?
रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से न केवल आपके पाचन में सुधार होगा, बल्कि यह पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करेगा। अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो आप गर्म दूध और गुड़ का सेवन करके इससे राहत पा सकते हैं। दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से भी जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
गुड़ खाने के नुकसान -side effects of jaggery
100 ग्राम गुड़ में 385 ग्राम कैलोरी होता है, जिसे ज्यादा खाना आपका वजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा ज्यादा गुड़ खाने के और भी नुकसान है। जैसे कि
- -ब्लड शुगर का बढ़ना
- - इंटेस्टाइन इन्फेक्शन को बढ़ा सकता है ।
- -ज्यादा खाने पर पेट खराब कर सकता है।
तो, सर्दी के इस सर्द मौसम में गर्म तासीर वाली ये हेल्दी चीज जरूर खाएं, पर रोज नहीं। इस तरह गुड़ के सेवन से अपने शरीर को रखें स्वस्थ और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ डायबिटीज से रहें दूर।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi