Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में बच्चों को जायफल चटाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

सर्दियों में बच्चों को खांसी-जुकाम और पाचन से जुड़ी समस्याएं होना बहुत आम है। ऐसे में बच्चों को जायफल खिलाना फायदेमंद होता है, आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चों को जायफल देने के फायदों के बारे में।

Benefits of nutmeg for kids in hindi: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है, जिस कारण सर्दी-जुकाम, बुखार, और जल्दी ठंड लगने की समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए पेरेंट्स कई तरह के घरेलू उपायों को अपनाते हैं। आयुर्वेद में भी कई ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जिसके सेवन से बच्चों को सर्दी में होने वाले वायरल इंफेक्शन से लड़ने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। इन्हीं जड़ी-बूटियों में जायफल भी शामिल है। जायफल एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दियों में बच्चों को जायफल चटाने के क्या फायदे हैं?

सर्दियों में बच्चों के लिए जायफल के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, जायफल स्वाद और खुशबू में अच्छा होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जो बच्चों को सर्दी में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है। सर्दियों में बच्चों को जायफल चटाने के ये फायदे हो सकते हैं-

1. छींक कम आएंगी

सर्दियों में तापमान कम होने के कारण बच्चों को बार-बार छींक आना नॉर्मल होती है। जायफल की तासीर गर्म होती है और यह शरीर में जमी ठंड को कम करने में मदद करती है। जायफल एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जिक गुणों से भरपूर होती है, जो बच्चों की नाक में होने वाली जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर बच्चों को सर्दियों में रोजाना रात में थोड़ी मात्रा में जायफल चूर्ण गर्म दूध में मिलाकर दिया जाए तो नाक बहना और लगातार छींक आना काफी हद तक कम हो सकता है। यह शरीर को अंदर से गर्म करके आपको आराम दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या जायफल उच्च रक्तचाप में मदद करता है?

2. जुकाम से राहत

सर्दियों में बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। सर्दी-जुकाम होना काफी आम होता है। ऐसे में जायफल में मौजूद गुण कंजेशन यानी बंद नाक को खोलने में मदद करता है। यह बलगम को ढीला करने और सांस लेने में आसानी होती है। जायफल का सेवन बच्चों के इम्यूनिटी को बढ़ाकर उन्हें बार-बार होने वाले वायरल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मदद करती है। इसलिए, सर्दियों में नेचुरल दवा के रूप में जायफल दे सकते हैं, जो जल्दी सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है।

3. ठंड कम लगती है

जायफल के सबसे बड़े गुणों में से एक यह है कि शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। सर्दियों में छोटे बच्चों का शरीर ठंड जल्दी पकड़ लेता है, जिससे वे सुस्त हो जाते हैं और बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। जायफल में ऐसे गुण होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और शरीर के तापमान को कंट्रोल करते हैं। इसका हल्का गर्म प्रभाव बच्चों के शरीर को अंदर के ठंड को कम करता है, जिससे बच्चे ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं और ठंड से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

2 (1)

4. इम्यूनिटी मजबूत होती है

बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है, इसलिए, सर्दियों में बच्चे बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। जायफल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है, जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स से लड़कर बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सर्दियों में रोजाना जायफल बच्चों को चटाने से सर्दी-जुकाम की संभावना कम होती है, वायरल इंफेक्शन से राहत मिलती है और बच्चों में एनर्जी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हल्दी और जायफल के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

5. भूख में सुधार होता है

सर्दियों में कई बच्चों की भूख कम होने लगती है। सर्दियों में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिसे बेहतर बनाने के लिए जायफल खिलाना बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। जायफल पाचन को बेहतर बनाने और भूख को बढ़ाने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में बच्चों की भूख कम हो जाती है, जिसका कारण पाचन तंत्र को धीमा होना है। जायफल पाचन को बेहतर बनाने और भूख को बढ़ाने में मदद करता है, जो गैस, पेट दर्द, अपच आदि जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अगर बच्चों को खाने से पहले या रात में दूध के साथ थोड़ा सा जायफल दिया जाए तो उनका पाचन बेहतर रहता है और भूख बढ़ने लगती है।

निष्कर्ष

सर्दियों में बच्चों को थोड़ी-सी मात्रा में जायफल देने से छींक, जुकाम, ठंड लगने, भूख की कमी और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं में काफी सुधार हो सकता है। इसके नेचुरल गुण बच्चों के शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं और उन्हें मौसम के कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

Persimmon Fruit: सर्दियों में जापानी फल खाने के 7 फायदे बताएं आयुर्वेदाचार्य ने

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 07, 2025 18:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 07, 2025 18:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 07, 2025 18:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content