शरीर में दिखने वाले ये 6 तरह के दर्द हो सकते हैं ठंड लगने के संकेत, जानें इसके बचाव के टिप्स

सर्दियों में शरीर के कई हिस्सों में दर्द की शिकायत देखी गई है। यह दर्द ठंड लगने के संकेत हो सकते हैँ। आइए जानते हैं इस बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में दिखने वाले ये 6 तरह के दर्द हो सकते हैं ठंड लगने के संकेत, जानें इसके बचाव के टिप्स


सर्दियों के मौसम को हर किसी को इंतजार रहता है। कई लोगों के लिए यह मौसम बहुत ही खुशनुमा होता है। लेकिन सेहत के लिहाज से बात कि जाए, तो ठंड में सर्द हवाओं की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियां होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। सर्दी जुकाम से लेकर हाथ-पैरों में दर्द की समस्याएं इस दौरान काफी ज्यादा बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कई लोग इस सीजन को नापसंद भी करते हैं। सर्दियों में न सिर्फ नाक बहना या फिर जुकाम की परेशानी होती है। बल्कि ठंड लगने पर आपके शरीर के कई हिस्सों में दर्द भी होने लगता है। आज हम इस लेख में ठंड के मौसम में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले दर्द के बारे में बताएंगे। ताकि आप ठंड लगने के लक्षणों को पहचानकर समय पर अपना इलाज करा सकें।

 

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो गंभीर रूप से ठंड लगने के लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर आप आगे होने वाली परेशानियों से सुरक्षित रह सकेंगे। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

1. सिर में दर्द (Headache)

सर्दियों में हम शरीर के सभी हिस्सों को ढक लेते हैं। लेकिन सिर को ढकना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से सिर में काफी दर्द हो सकता है। इसलिए सर्दियों में हमें हमेशा सिर को ढककर रखना चाहिए। यदि आप सुबह जल्‍दी कहीं बाहर जाते हैं, तो इस दौरान अपने सिर को ढकना न भूलें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सर्दी-जुकाम की परेशानी बढ़ने पर सिर दर्द काफी लोगों को होता है। इसलिए हमेशा ठंड में अपने सिर को ढकने की कोशिश करें। ताकि सिर को ठंड से बचाया जा सके।

इसे भी पढ़ें - पेट में ठंड लगने के आयुर्वेदिक उपचार: सर्दी में पेट दर्द और ऐंठन हैं ठंड लगने के लक्षण, जानें 7 घरेलू नुस्खे

2. कमर दर्द (Back Pain)

ठंड में कई महिलाओं के कमर में काफी तेज दर्द होने लगता है। दरअसल, ठंड के सीजन में मांसपेशियों में अकड़न की वजह से कमर में दर्द होना सामान्य है। कुछ लोगों को कमर में दर्द के साथ-साथ बुखार, बदन में दर्द और जोड़ों में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में अगर आपको भी काफी ज्यादा कमर में दर्द हो रहा है, तो गर्म चीजों का सेवन करें। आयरन और कैल्शियम से भरपूर आहार लें। इससे आपको आराम मिल सकता है। अगर इन उपायों से भी कमर दर्द की समस्या बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि समय पर आपका इलाज किया जा सके।

3. ज्वाइंट में दर्द (Joint Pain)

तापमान में काफी ज्यादा गिरावट की वजह से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से नसों में सिकुड़न होने लगती है। तापमान में कमी की वजह से कई लोगों के ज्वाइंट्स में दर्द होने लगता है। नसों में ब्लड सही से संचालित न होने से जोड़ों में अकड़न और दर्द की शिकायत देखने को मिलती है। इसके साथ ही बदन में दर्द और कमर में दर्द भी हो सकता है। इसलिए इस तरह की परेशानी को इग्नोर न करें। अगर ठंड की वजह से आपके ज्वाइंट्स में दर्द हो रहा है, तो आप गर्म पानी से प्रभावित हिस्से की सिंकाई करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। हालांकि, कुछ लोगों को अर्थराइटिस की वजह से भी ज्वाइंट में दर्द हो सकता है। सर्दियों में अर्थराइटिस की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लें।

4. गले में दर्द (Throat pain)

ठंड के मौसम में सर्द हवाओं की वजह से बुखार और सर्दी-जुकाम होना आम बात है। लेकिन जब यह समस्याएं बढ़ने लगती हैं, तो गले खराश के साथ-साथ गले में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। ठंड में गले में दर्द की शिकायत न सिर्फ ठंडी चीजों को खाने से होता है, बल्कि अधिक मात्रा में गर्म चीजों के सेवन से भी आपको गले में दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर आपको गले में बार-बार दर्द हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। गले में दर्द होने पर भाप लें। गरारा करें। गर्म चाय का सेवन करें। सुबह उठकर गर्म पानी पिएं। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है।  

इसे भी पढ़ें - ठंड में कौन सा फल खाएं: सर्दियों में करें इन 8 फलों का सेवन, कई समस्याएं रहेंगी दूर

5. सीने में दर्द (Chest Pain)

ठंड के दौरान कई लोगों के सीने में दर्द होने लगता है। सीने में दर्द के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ठंड लगने की वजह से काफी ज्यादा खांसी के कारण लोगों के सीने में दर्द का अनुभव हो सकता है। वहीं, सर्दी जुकाम की वजह से छाली में कफ जमा हो जाती है, जिसके कारण छाती में दर्द की शिकायत होने लगती है। वहीं, कुछ लोगों को सांस फूलने की परेशानी भी होती है। अगर आपको भी सीने में दर्द हो रहा है, तो डॉक्टर के पास तुरंत संपर्क करें। अगर आपको ठंड लगने की वजह से दर्द की शिकायत हो रही है, तो आप गर्म पानी पिएं। इसके अलावा हर्बल टी और गर्म सूप का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको बार-बार सीने में दर्द की शिकायत हो रही है, तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। सीने में दर्द गंभीर परेशानी के लक्षण भी हो सकते हैं।

6. नसों में दर्द (Vessel Pain)

सर्दियों में नसों में दर्द काफी ज्यादा दर्द होता है। दरअसल, जब तापमान में अचानक से गिरावट आती है, तो नसों में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है। नसों में ब्लड सही से सर्कुलेट नहीं होती है, जिसके कारण कई लोगों को ठंड में दर्द का सामना करना पड़ता है। इसलिए ठंड के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए गर्म चीजों का सेवन करें। अपने हाथ-पैरों को ढक कर रखेँ। गर्म पानी से प्रभावित हिस्से की सिंकाई करें। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। 

ठंड के दिनों में नसों में दर्द, बदन में दर्द, कान में दर्द (Ear Pain), जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए अपने शरीर को अच्छे से ढककर रखें। ज्यादा ठंड लगने पर सिंकाई करें। ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से बचें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। ताकि समय पर आपका इलाज किया जा सके। किसी भी घरेलू उपायों का सहारा लेने से पहले एक बार डॉक्टर से राय जरूर लें।

Read Next

क्यों पड़ता है मिर्गी का दौरा? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer