Doctor Verified

बुखार होने पर ठंड क्यों लगती है? जानें डॉक्टर से

Why Do We Feel Cold During Fever: बुखार होने पर अक्सर लोगों को ठंड लगने का अनुभव होता है। यहां जानिए, बुखार में ठंड लगने के क्या कारण हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बुखार होने पर ठंड क्यों लगती है? जानें डॉक्टर से


बुखार एक सामान्य फिजिकल रिएक्शन है जो तब होता है जब हमारा शरीर किसी संक्रमण या बीमारी से लड़ रहा होता है। बुखार होने पर अक्सर लोगों को ठंड लगती है और लोग रजाई या गर्म कपड़े ओढ़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यह एक आम लक्षण है, जो बुखार के दौरान लगभग सभी को महसूस होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब शरीर का तापमान बढ़ा हुआ होता है, तब भी हमें ठंड क्यों लगती है? इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानिए, बुखार होने पर ठंड क्यों लगती है?

बुखार होने पर ठंड क्यों लगती है? - Why Do We Feel Cold During Fever

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज बताते हैं कि बुखार तब होता है जब हमारे शरीर का तापमान सामान्य से अधिक बढ़ जाता है। आमतौर पर शरीर का सामान्य तापमान 97°F (36.1°C) से 99°F (37.2°C) के बीच होता है। जब यह इससे अधिक हो जाता है, तो इसे बुखार माना जाता है। यह एक संकेत है कि शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा है, चाहे वह वायरल हो या बैक्टीरियल।

ऐसे में बुखार के दौरान ठंड लगने का मुख्य कारण शरीर का थर्मोरेगुलेटरी सिस्टम है, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है। जब शरीर को संक्रमण का सामना करना पड़ता है, तो इम्यून सिस्टम कई ऐसे रसायनों का उत्पादन करता है। ये रसायन शरीर के तापमान को बढ़ाने का संकेत देते हैं, जिससे हमें ठंड लगने लगती है। इसका मतलब यह होता है कि हमारा शरीर अंदर से गर्म होता है, लेकिन त्वचा पर तापमान अभी तक कम बना रहता है, जिससे हमें ठंड महसूस होती है।

इसे भी पढ़ें: कमर दर्द के साथ बुखार होने के पीछे हो सकते हैं ये 4 कारण, न करें नजरअंदाज

Why Do We Feel Cold During Fever

बुखार के दौरान ठंड लगने के अन्य कारण

बुखार के दौरान शरीर रक्त वाहिकाओं यानी ब्लड वैसेल्स को संकुचित कर देता है ताकि ज्यादा गर्मी बाहर न निकले। इससे त्वचा ठंडी महसूस होती है और हमें ठंड लगती है।
जब हमें ठंड लगती है, तो शरीर खुद को गर्म रखने के लिए मांसपेशियों को सिकुड़ने और कांपने (Shivering) पर मजबूर करता है, जिससे शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है।
जब शरीर का अंदरूनी तापमान बढ़ता है, तो त्वचा का तापमान गिर जाता है। यही कारण है कि बुखार के शुरुआती चरण में हमें ठंड लगती है और बाद में जब शरीर पूरी तरह गर्म हो जाता है, तो पसीना आने लगता है।

इसे भी पढ़ें: बुखार होने पर बच्चों को क्या खिलाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

बुखार में ठंड लगने पर क्या करना चाहिए? - How To Stop Chills With Fever

  • शरीर को गर्म रखने के लिए हल्के लेकिन गर्म कपड़े पहनें।
  • अदरक की चाय, सूप या गर्म पानी पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है।
  • पर्याप्त आराम करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और बुखार जल्दी ठीक होता है।
  • अगर बहुत ठंड लग रही है, तो हल्का कंबल ओढ़ सकते हैं, लेकिन ज्यादा गर्मी से बचें।
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें, जिससे बुखार के प्रभाव को कम किया जा सके।

निष्कर्ष

बुखार के दौरान ठंड लगना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो शरीर की इम्यूनिटी द्वारा संक्रमण से लड़ने का संकेत देती है। यह एक संकेत है कि आपका शरीर बैक्टीरिया या वायरस के खिलाफ काम कर रहा है। हालांकि, अगर बुखार लंबे समय तक बना रहे या ज्यादा ठंड लगे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही देखभाल और उपचार से आप जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या कब्ज भी बनता है पीठ के निचले हिस्से में दर्द का कारण? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version