Thu Sep 17, 2026 | 11:48 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

क्या सोने से पहले दूध में जायफल डालकर पीने से अच्छी नींद आती है? जानें एक्सपर्ट की राय

दूध में जायफल मिलाकर पीने से अच्छी नींद को बढ़ावा देने, स्ट्रेस को कम होता है और ब्रेन को आराम देने में मदद मिलती है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और खराब रूटीन के कारण पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। इसके कारण लोगों को थकान, सुस्ती, कमजोर इम्यूनिटी और वजन बढ़ने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग कई तरह के घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं। जिसमें से एक है दूध और जायफल। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या अच्छी नींद के लिए ये वाकई में फायदेमंद है? आइए इस बारे में आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।

क्या नींद के लिए जायफल फायदेमंद है?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, रात को सोने से पहले दूध में जायफल को मिलाकर पीने से ब्रेन को रिलैक्स करने, अच्छी नींद को बढ़ावा देने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसके अलावा, इसमें मिरिस्टिसिन, ट्रिप्टोफैन और एलेमिसिन नामक कंपाउंड होते हैं, जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद हैं।

स्ट्रेस को कम करे

औषधीय गुणों से भरपूर जायफल में मिरिस्टिसिन जैसे कंपाउड भी होते हैं। ऐसे में इसको दूध के साथ लेने से ब्रेन को रिलैक्स करने और स्ट्रेस या चिंता को कम करने में मदद मिलती है, जिससे नींद को बढ़ावा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: 5 मिनट में नींद कैसे लाएं? रात में जल्दी सोने के लिए अपनाएं ये 7 आसान उपाय

तंत्रिका तंत्र को रिलैक्स करे

जायफल में मौजूद कंपाउंड तंत्रिका तंत्र और ब्रेन को रिलैक्स कर देते हैं। जिससे मन शांत हो जाता है और अच्छी नींद को बढ़ावा मिलता है।

does drinking nutmeg or jaiphal milk at night improve sleep 01

नींद को बढ़ावा दे

दूध में जायफल को मिलाकर पीने से इसमें मौजूद कंपाउंड नींद के लिए जरूरी हार्मोन्स मेलाटोनिन को एक्टिव करने में मदद करता है, जिससे नर्वस सिस्टम शांत होता है और नींद को बढ़ावा मिलता है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2022 में Journal of Interdisiplinary Cycle Research में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, दूध में जायफल मिलाकर पीने से बहुत अच्छी नींद आती है और अनिद्रा दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार, जायफल एक बहुत गुणकारी चीज है, जो पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करती है, मुंह को साफ रखती है, अच्छी नींद को बढ़ावा देती है, खूनी दस्त और शुगर की समस्या में राहत देती है, भूख और पाचन शक्ति को बढ़ाती है एंव पेट के लिए बहुत हल्की होती है।

यह नींद न आने की बीमारी का एक अच्छा इलाज है। दूध के साथ जायफल लेने से दिमाग में सेरोटोनिन नाम का हार्मोन एक्टिव होता है, जो मूड को खुशनुमा बनाता है और सोते समय हमारे मन और शरीर को पूरी तरह शांति और सुकून देता है।

  • जायफल और दूध का सेवन करना का तरीका
  • इसके लिए एक गर्म गिलास दूध लें।
  • उसमें एक चौथाई चम्मच से कम जायफल का पाउडर अच्छे से मिलाएं।
  • अब सोने से करीब 30 मिनट पहले इसका सेवन करें।

डॉ. चंचल बताती हैं कि जायफल का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और लंबे समय तक इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: 8 घंटे सोने के बाद भी नींद नहीं होती पूरी? एक्सपर्ट से जानें अच्छी-गहरी नींद के उपाय

जायफल के दूध का सेवन कब नहीं करना चाहिए?

डॉ. चंचल का कहना है, रात को सोने से पहले जायफल को दूध मिलाकर लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। जैसे-

  • जायफल से एलर्जी होने।
  • अधिक गर्मी में।
  • पित्त प्रकृति वाले लोगों को।
  • माइग्रेन या सिरदर्द।
  • ब्लीडिंग की स्थिति में।
  • सर्जरी या दवाइयों का सेवन करने के दौरान।
  • प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं।
  • चक्कर, उल्टी या पाचन से जुड़ी समस्या।
  • किसी भी मेडिकल कंडीशन में।

इन स्थितियों में लोगों को जायफल का सेवन करने से बचना चाहिए। इन स्थितियों में जायफल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. चंचल बताती हैं, किसी मेडिकल कंडीशन के कारण नींद न आने और लाफइस्टाइल में सुधार करने के बाद भी नींद से जुड़ी समस्या बनी रहने पर घरेलू उपायों को अपनाने के बजाए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

सोने से पहले दूध में जायफल को मिलाकर पीने से अच्छी नींद को बढ़ावा देने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से ब्रेन को रिलैक्स करने, स्ट्रेस कम करने, तंत्रिका तंत्र को शांत करने और नींद को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक इसका सेवन करने से बचें। इससे एलर्जी होने, प्रेग्नेंसी, पाचन संबंधी समस्या या अन्य मेडिकल स्थितियों में इसका सेवन करने से बचें। ऐसी स्थितियों में या नींद से जुड़ी समस्या बनी रहने पर, खासकर लाइफस्टाइल में सुधार करने के बाद भी तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • जायफल का सेवन कब नहीं करना चाहिए?

    जायफल का सेवन प्रेग्नेंसी, इससे एलर्जी होने, पित्त प्रकृति, ज्यादा गर्मी होने और नियमित दवाइयों का सेवन करने वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • पर्याप्त नींद न लेने से क्या होता है?

    पर्याप्त नींद न लेने से व्यक्ति को थकान होने, सुस्ती आने, इम्यूनिटी कमजोर होने, वजन बढ़ने, मूड में बदलाव आने और ब्लड शुगर या हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद हो सकता है नीलगिरी तेल, आयुर्वेदिक डॉक्‍टर से जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 17, 2026 22:07 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content