Sat Oct 17, 2026 | 01:01 AM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध सीमित मात्रा में पीना फायदेमंद हो सकता है, जो पाचन, स्ट्रेस मैनेज और नींद में सुधार करता है। हालांकि, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए और कुछ स्थितियों में इससे बचना भी जरूरी है।
प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानेंप्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है, ताकि मां की सेहत के साथ-साथ बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी पोषण मिल सके। इस दौरान अक्सर महिलाओं के मन में खान-पान से जुड़े छोटे-छोटे सवाल आते हैं। इन्हीं में से एक है केसर वाला दूध पीना चाहिए या नहीं और इससे क्या फायदे मिलते हैं? आइए इस बारे में आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।

प्रेग्नेंसी में केसर दूध पीना चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, प्रेग्नेंसी में सीमित मात्रा में केसर वाला दूध पिया जा सकता है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से बचें।

प्रेग्नेंसी में केसर दूध पीने के फायदे

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं, केसर का सेवन प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में डॉक्टर की सलाह के साथ किया जा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान केसर दूध का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, स्ट्रेस को मैनेज करने, नींद को बेहतर करने, शरीर को पोषण देने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, हड्डियों को मजबूती देने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार सीमित मात्रा में करें।

1. पाचन के लिए फायदेमंद

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पाचन से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में केसर दूध का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत देने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इससे मॉर्निग सिकनेस को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: केसर का पानी (Saffron Water) कब और कैसे पिएं? जानें सुबह या रात में पीने के फायदे

2. स्ट्रेस को मैनेज करे

प्रेग्नेंसी में शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं। केसर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में केसर दूध का सेवन करने से स्ट्रेस को मैनेज करने और मूड को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

3. शरीर को पोषण दे

केसर और दूध दोनों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को पोषण देने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

benefits of drinking saffron milk during pregnancy 1benefits of drinking saffron milk during pregnancy 1

4. नींद बेहतर करे

केसर वाले दूध का सेवन करने से ब्रेन को रिलैक्स करने, नींद न आने की समस्या से राहत देने और नींद में सुधार कर नींद की गुणवत्ता को बेहतर करने में मदद मिलती है।

5. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे

केसर में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे, लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में इसका सेवन करने से बचें।

6. हड्डियों को मजबूती दे

दूध में अच्छी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

7. इम्यूनिटी बेहतर करे

केसर वाले दूध में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए केसर का पानी कितना फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

क्या कहती है स्टडी?

साल 2026 में Journal of Evidence-Based Integrative Medicine में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, प्रेग्नेंसी और लेबर पेन के दौरान केसर का सेवन बहुत संभल कर करना चाहिए। सीमित मात्रा (जैसे रोजाना 250 मिलीग्राम) में लेने से लेबर पेन कम होने और बच्चेदानी के खुलने में मदद मिल सकती है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेवन करने से गर्भपात या अन्य गंभीर खतरे हो सकते हैं।

प्रेग्नेंसी में केसर दूध कैसे पिएं?

केसर दूध का सेवन शुरुआती 5 महीनों में सीमित मात्रा में किया जा सकता है। केसर को दूध या खीर में डालकर लिया जा सकता है। सेवन के लिए केसर के 2-3 रेशे ही लें।

सावधानियां

केसर दूध का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। इसका सेवन करना न करना महिला की मेडिकल हिस्ट्री पर निर्भर करता है। पाचन से जुड़ी समस्या होने, उल्टी, दस्त, एलर्जिक रिएक्शन, ब्लड प्रेशर और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान केसर वाले दूध का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, स्ट्रेस मैनेज करने, शरीर को पोषण देने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, नींद को बेहतर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। इसका सेवन प्रेग्नेंसी के शुरुआती 5 महीनों में ही किया जा सकता है।

ध्यान रहे, लो ब्लड प्रेशर, एलर्जी, उल्टी, दस्त और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर की सलाह अनुसार ही लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • केसर दूध पीने से क्या फायदे हैं?

    केसर दूध का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने, स्ट्रेस कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, नींद को बेहतर करने, शरीर को एनर्जी देने, पाचन को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • प्रेग्नेंसी में अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या खाएं?

    प्रेग्नेंसी में अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में आयरन, प्रोटीन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, विटामिन डी, फाइबर और हेल्दी फैट्स से युक्त साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, फल, हरी सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे फूड्स खाएं।

Read Next

→ Navratri Fasting: क्या प्रेग्नेंसी में 9 दिन का व्रत रखना सही है? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 16, 2026 23:55 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma