आज के समय में बहुत से लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते है। इसमें ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन लो ब्लड प्रेशर पर इतना ध्यान नहीं देते। हालांकि, लो ब्लड प्रेशर पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। कई लोगों का ब्लड प्रेशर नॉर्मली कम रहता है और उनको कई भी परेशानी नहीं होती है। वहीं, कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर कम होने के कारण शरीर के जरूरी अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं पहुंच पाता है, जिसके कारण कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। शुरुआत में ये संकेत आम लग सकते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करने से कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आइए Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों के बारे में।
लो ब्लड प्रेशर के शुरुआती संकेत क्या हैं?
डॉ. अरविंद के अनुसार, ब्लड प्रेशर का स्तर लो होने पर ब्रेन और हार्ट जैसे जरूरी अंगों तक खून का बहाव कम हो जाता है। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लो बीपी के इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
साल 2025 में StatPearls रिसर्च के अनुसार, सिर में हल्कापन होने, चक्कर आने, काम पर फोकस करने में परेशानी, भ्रम होने, सीने में दर्द होने, उल्टी, जी मिचलाने, दिल की धड़कन के अनियमित होने और सिर दर्द होने की समस्या हाइपोटेंशन के कारण हो सकती है।
1. चक्कर आना या हल्कापन महसूस होना
लो ब्लड प्रेशर का सबसे शुरुआती और आम लक्षणों में से एक है अचानक से चक्कर आना या सिर घूमना है। खासतौर पर तब जब कोई व्यक्ति बैठी या लेटी हुई अवस्था से अचानक खड़ा होता है, तो उसे सिर हल्का लग सकता है। इस स्थिति को ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन कहा जाता है।
ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन की स्थिति इसलिए होती है, क्योंकि उस समय कुछ मिनटों के लिए ब्रेन तक सही मात्रा में ब्लड फ्लो नहीं पहुंच पाता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों में लो ब्लड प्रेशर: कारण, लक्षण, खतरे के संकेत और पेरेंट्स के लिए जरूरी टिप्स
2. धुंधला दिखाई देना
ब्लड प्रेशर का स्तर कम होने पर लोगों को धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है, जिसे चीजों पर फोकस करने या पढ़ने में परेशानी महसूस हो सकती है। अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
3. बेहोशी आना या बेहोश होने जैसा महसूस होना
लो बीपी का आम लक्षण है बेहोशी आना (सिंकोप) या ऐसा महसूस होना कि व्यक्ति बेहोश होने वाला है। ऐसा तब होता है, जब ब्रेन तक पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त ब्लड नहीं मिल पाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को बेहोशी आ सकती है या ऐसा महसूस हो सकता है कि वह गिरने वाला है। यह स्थिति चोट लगने का खतरा भी बढ़ा सकती है।
-1785604931693.webp)
4. लगातार थकान और कमजोरी होना
अगर कुछ लोगों को थकान, कमजोरी या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो सकती है, भले ही उन्हें पर्याप्त आराम किया हो। यह स्थिति लो ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर के कारण मांसपेशियों और अंगों तक ऑक्सीजन की नहीं पहुंच पाती है, जिससे एनर्जी का स्तर कम हो जाता है।
5. ठंड लगना
ब्लड प्रेशर का स्तर कम होने पर लोगों को हाथों-पैरों के ठंडे होने या ठंड लगने की समस्या होती है। यह स्थिति शरीर में ऑक्सीजन युक्त ब्लड के खराब फ्लो के कारण होती है।
6. त्वचा का पीला पड़ना
शरीर में खराब ब्लड फ्लो के कारण त्वचा के चिपचिपी महसूस होने या त्वचा के पीली होने की समस्या हो सकती है। यह लो बीपी के लक्षणों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में लो ब्लड प्रेशर की समस्या को कैसे कंट्रोल करना चाहिए? डॉक्टर से जानें
7. जी मिचलाना
लो बीपी की स्थिति में कई बार लोगों को जी मिचलाने की समस्या हो सकती है, खासकर तब जब ब्लड प्रेशर का स्तर अचानक से कम हो जाए।
8. ब्रेन फॉग होना
लो ब्लड प्रेशर की स्थिति होने पर व्यक्ति को काम पर फोकस करने में परेशानी महसूस होने, याददाश्त कमजोर होने, भ्रम होने, उलझन होने या ब्रेन फॉग (ब्रेन का ठीक से काम न करना) जैसा महसूस हो सकता है, क्योंकि ब्रेन को पर्याप्त खून की आपूर्ति नहीं हो रही होती है।
गंभीर स्थिति में होती हैं परेशानियां
डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, अधिक गंभीर स्थिति में, अगर ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाए, तो व्यक्ति को सांसों के तेज होने और उथली सांस लेने, कमजोरी या तेज पल्स, उलझन, भ्रम और बेहोशी हो सकती है। ये लक्षण शॉक का संकेत हो सकते हैं, जो एक मेडिकल इमरजेंसी है और जिसके लिए तुरंत इलाज की जरूरत होती है। इसके अलावा, इनका इलाज न होने पर हाइपोटेंशन के कारण गिरने, चोट लगने और गंभीर मामलों में शॉक लग सकता है।
ब्लड प्रेशर को लो कब माना जाता है?
डॉ. अरविंद के अनुसार, जब किसी का ब्लड प्रेशर नॉर्मल से कम हो जाता है, तो उसे लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन कहा जाता है। आमतौर पर 90/60 mmHg से कम बीपी को लो ब्लड प्रेशर माना जाता है। हालांकि, सिर्फ कम रीडिंग होना हमेशा बीमारी का संकेत नहीं होता है। अगर किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं है, तो यह सामान्य भी हो सकता है। लेकिन अगर कम ब्लड प्रेशर के साथ बार-बार लक्षण महसूस हों, तो इसकी जांच कराना जरूरी होता है।
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?
डॉ. अरविंद बताते हैं, बुजुर्ग, प्रेग्नेंट महिलाएं, लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग, बार-बार डिहाइड्रेशन का सामना करने वाले व्यक्ति और ऐसी दवाएं लेने वाले लोग, जिनसे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, उन्हें अपनी हेल्थ पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर उन्हें बार-बार चक्कर, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. अरविंद का कहना है, अगर लो ब्लड प्रेशर के साथ सीने में दर्द, सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी होने, बार-बार बेहोश होना, बोलने में परेशानी होने, उलझन या शॉक के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हालांकि, लो ब्लड प्रेशर हमेशा नुकसानदायक नहीं होता है, लेकिन लगातार रहने वाले या लक्षणों वाले हाइपोटेंशन को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह किसी ऐसी मेडिकल कंडीशन का पहला संकेत हो सकता है, जिसके लिए इलाज की जरूरत हो।
निष्कर्ष
लो ब्लड प्रेशर हमेशा खतरनाक नहीं होता है, लेकिन जब इसके साथ बार-बार चक्कर आने, कमजोरी होने, धुंधला दिखने, बेहोशी होने या अन्य लक्षण महसूस हो सकते हैं, तो इनको नजरअंदाज न करें। शरीर के इन संकेतों को समय रहते पहचानना जरूरी है। ऐसा करने से परेशानी के कारणों का पता चलता है, साथ ही डॉक्टर की सलाह अनुसार समय रहते इसका इलाज भी मिल सकता है। ऐसे में ध्यान रहे, लगातार इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
लो बीपी के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए?
लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में लोगों को अधिक कैफीन, अल्कोहल, कार्ब्स युक्त खाने, हैवी खाना खाने और कम नमक वाला खाना खाने से बचना चाहिए।लो ब्लड प्रेशर से राहत के लिए क्या करें?
लो ब्लड प्रेशर से राहत के लिए नमक-चीनी वाला पानी पिएं, शरीर को आराम दें और नारियल पानी पिएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 01, 2026 22:56 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Aravinda S N