Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Doctor Verified

क्या लो-ब्लड प्रेशर के कारण ज्यादा नींद आती है? डॉक्टर से जानें जवाब

Does Low BP Cause Sleepiness in Hindi: डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के शरीर का ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो जाता है। 

Does Low BP Cause Sleepiness in Hindi: नींद आना एक सामान्य प्रक्रिया है। लगातार दिन भर काम करने के बाद शरीर को आराम की जरूरत होती है और नींद इसके लिए बेस्ट सॉल्यूशन है। आमतौर पर लोग रात को 7 से 8 घंटे और दिन में 1 से 2 घंटे की नींद लेते हैं, ताकि शरीर को आराम मिल सके। लेकिन कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा नींद आती है। शरीर की जरूरत के हिसाब से ज्यादा नींद आना कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर इन्हीं में से एक है। लो-ब्लड प्रेशर के कारण ज्यादा नींद क्यों आती है और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए, इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार से बात की।

लो-ब्लड प्रेशर के कारण ज्यादा नींद क्यों आती है?

डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के शरीर का ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो जाता है। सामान्य रूप से एक स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg या इसके आसपास ही होना चाहिए। जब ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से कम हो जाता है, तो उसे लो-ब्लड प्रेशर माना जाता है। लो-ब्लड प्रेशरकी स्थिति में व्यक्ति के विभिन्न अंगों में सामान्य रूप से खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। विशेषकर दिमाग में जब ऑक्सीजन और खून का प्रवाह सही तरीके से नहीं होता है, तो यह थकान और अत्यधिक नींद का कारण बनता है। जनरल फिजिशियन की मानें तो लो-ब्लड प्रेशर के कारण मेटाबॉलिक सिस्टम स्लो हो जाता है, जिसकी वजह से शरीर में ज्यादा थका हुआ महसूस करता है और नींद आने की समस्या ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

does-low-bp-cause-sleepiness-inside2

लो-ब्लड प्रेशर के लक्षण क्या हैं?- Symptoms of low blood pressure

आपका ब्लड प्रेशर लो है या नहीं, इसके बारे में जानने के लिए आपको नीचे दिए गए लक्षणों की पहचान करना जरूरी है..

  • अत्यधिक थकान और कमजोरी
  • चक्कर आना या सिर घूमना
  • आंखों के सामने अंधेरा होना
  • ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
  • धड़कन का तेज या अनियमित होना।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए शतावरी है फायदेमंद, पीरियड्स और यौन परेशानियों से दिलाता है राहत

लो-ब्लड प्रेशर में ज्यादा नींद आने पर क्या करें?- What to do if you feel too sleepy due to low blood pressure?

लो- ब्लड प्रेशर के कारण अगर आपको ज्यादा नींद आने की परेशानी हो रही है, तो आप डॉ. सुरिंदर कुमार द्वारा बताए गए उपायों को अपना सकते हैं।

1. हाइड्रेट रहें : ब्लड प्रेशर कम होने पर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी के अलावा शरीर हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी भी पी सकते हैं।

2. संतुलित भोजन करें: लो-ब्लड प्रेशर की समस्या में अपने खाने में नमक की मात्रा को थोड़ा सा बढ़ाएं। नमक के अलावा खाने में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स को शामिल करें।

mushroom-Coffee-main-inside

3. कॉफी पिए : ब्लड प्रेशर कम होने पर कॉफी का सेवन करने से यह थोड़ा सा बढ़ जाता है और आपको अच्छा महसूस होने लगता है।

4. एक्सरसाइज करें : रोजाना सिर्फ 20 से 25 मिनट तक एक्सरसाइज करने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन चोपड़ा ने 5 महीनों में घटाया 23 किलो वजन, शेयर किया वेट लॉस सीक्रेट

लो-ब्लड प्रेशर में क्या नहीं करना चाहिए- What should not be done in low blood pressure

अगर आपको अक्सर लो-ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचें। बीच-बीच में कुछ न कुछ खाते रहें। कम पानी न पिएं।

इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद 75 Kg हो गया था इस महिला का वजन, इन 4 टिप्स से घटाया 22 किलो वजन

निष्कर्ष

लो ब्लड प्रेशर के कारण ज्यादा नींद आना एक सामान्य लक्षण हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए आप संतुलित आहार और एक्सरसाइज को अपनाएं। अगर आपका ब्लड प्रेशर लंबे समय तक कम रहता है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Read Next

शिशु को आप भी देते हैं फॉर्मूला मिल्क तो भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, बच्चे की सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 17, 2025 14:51 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content