Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Expert

रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

Ayurvedic kadha to Treat Delayed Periods: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियों का जिक्र है, जो पीरियड्स और इस दौरान होने वाली समस्याओं को ठीक करते हैं।  

Ayurvedic kadha to Treat Delayed Periods: आजकल की लाइफस्टाइल में खानपान, स्ट्रेस और हार्मोनल प्रॉब्लम की वजह से महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कई तरह की समस्या होने लगी है। इन्हीं में से एक है पीरियड्स का अनियमित होना। रेगुलर पीरियड्स का समय लगभग 21 से 30 दिनों का होता है। जब एक सर्कल में लड़कियों को पीरियड्स नहीं होते हैं, तो उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

कई बार पीरियड्स को रेगुलर (Women Periods Problem) करने के लिए महिलाएं दवाएं, इंजेक्शन और आर्टिफिशियल शेक का सहारा लेती हैं। दवाएं और इंजेक्शन जैसी चीजें कई बार पीरियड्स को रेगुलर करने के साथ-साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम का कारण भी बन सकती है। ऐसे में आप पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा ट्राई कर सकते हैं। आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट शिखा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी रेसिपी शेयर की है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, इस काढ़े का सेवन करने से पीरियड्स ना आने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है।

रुके हुए पीरियड्स ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा - Ayurvedic kadha to Treat Delayed Periods in Hindi

  • इस काढ़े को बनाने के लिए एक पतीले को गैस पर गर्म कर लें।  
  • जब पतीला गर्म हो जाए, तो इसमें 1 चम्मच देसी घी डाल लें।
  • घी के गर्म होने के बाद इसमें 1 चम्मच जीरा, हल्दी और अदरक का पेस्ट डालें।\

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में बढ़ सकती है प्रेग्नेंट महिलाओं की परेशानी, इन 5 बातों को फॉलो कर रखें सेहत का ध्यान

  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद आंच को बंद कर दें।
  • अब एक दूसरे पतीले में लगभग 1 गिलास पानी को गर्म कर लें। 
  • इस मिश्रण में गर्म पानी को मिलाएं और एक उबाल आने तक पकाएं।
  • आपका आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार हो चुका है। 

रुके हुए पीरियड्स को ठीक करने के लिए आप इस आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इस काढ़े का सेवन करते वक्त ध्यान दें कि आपको यह सप्ताह में 2 से 3 बार ही करना है। अगर आपको काढ़े में इस्तेमाल की जाने वाली किसी सामग्री से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें।

इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by �� Miss Herb �� (@missherbofficial)

आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करते वक्त सावधानियां - Precautions while consuming Ayurvedic decoction

एक्सपर्ट का कहना है कि इस आयुर्वेदिक काढ़े की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। अगर, आप ज्यादा मात्रा में इस काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में दर्द, गैस, उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। गर्मियों के मौसम में अधिक मात्रा में आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करने की वजह से स्किन पर जलन, खुजली और रैशेज जैसी समस्या भी देखने को मिलती है।

Pic Credit: Freepik.com 

Read Next

बांझपन (इंफर्टिलिटी) दूर करने के लिए इस तरह पिएं लौंग का पानी, मिलेंगे और भी फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 06, 2023 18:35 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content