प्रेग्नेंसी के दौरान लो ब्लड प्रेशर होना एक नॉर्मल स्थिति है, खासकर पहली और दूसरी तिमाही में। प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर लो इसलिए होता है क्योंकि प्रोजेस्टेरोन हार्मोन ब्लड वेसल्स को फैलाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कुछ समय के लिए कम हो सकता है। प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर कम होने के कारण चक्कर आना, कमजोरी, धुंधला दिखाई देना और कभी-कभी बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि अगर प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर लो होता है और इसके साथ शरीर में कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आते हैं तो इसे लाइफस्टाइल और खानपान में छोटे बदलाव के साथ कंट्रोल किया जा सकता है।
प्रेग्नेंसी में लो ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के टिप्स
डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या से अगर आप परेशान रहती हैं तो लाइफस्टाइल और डाइट में इन बदलावों की मदद से आप इसके लक्षणों को मैनेज कर सकते हैं।
1. शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखें
शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड की मात्रा कम हो सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है। Cleveland Clinic के अनुसार शरीर में पानी की कमी से खून की मात्रा भी प्रभावित होती है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर अंगों को सही तरह से काम करने के लिए जरूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। नॉर्मल पानी के अलावा आप नारियल पानी, छाछ और सूप आदि चीजों को भी पी सकते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में लो ब्लड प्रेशर क्यों होता है? डॉक्टर से जानें
2. थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार भोजन करें
डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों के कारण ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। इसलिए, एक बार में ज्यादा खाने के स्थान पर दिनभर में 5 से 6 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करें। इससे शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहती है और कमजोरी या चक्कर आने की संभावना कम हो सकती है।
3. आयरन और फोलेट की कमी न होने दें
कई बार शरीर में ब्लड प्रेशर कम होना एनीमिया के कारण हो सकता है। साल 2025 में Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एनीमिया से बचाव और उसके इलाज में आयरन और फोलिक एसिड फायदेमंद होता है। इनकी कमी प्रेग्नेंसी में थकान और कमजोरी की समस्या को बढ़ा सकती है। इसलिए, डॉक्टर द्वारा बताए गए आयरन और फोलिक एसिड सप्लीमेंट समय पर लेना जरूरी है। इसके साथ ही, आयरन से भरपूर फूड्स जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, बीन्स और फोर्टिफाइड अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें।

4. अचानक खड़े होने से बचें
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में अचानक बैठने या लेटने के बाद खड़े होने पर चक्कर आ सकते हैं। इसे ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन कहा जाता है। American Heart Association Journals के अनुसार, जब कोई व्यक्ति खड़ा होता है तो लगभग 500 से 1000 mL ब्लड शरीर के निचले हिस्सों जैसे पैरों और पेट के एरिया में चला जाता है। इससे दिल की ओर लौटने वाले ब्लड में कमी आती है, जिससे कुछ समय के लिए दिमाग तक पहुंचने वाला ब्लड फ्लो कम हो सकता है और चक्कर आने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए अचानक उठने से बचें। इसके स्थान पर आप पहले धीरे-धीरे बैठें, कुछ सेकेंड रुकें और फिर खड़े हों।
5. खुद से खाने में नमक की मात्रा न बढ़ाएं
अक्सर ऐसा माना जाता है कि लो ब्लड प्रेशर में ज्यादा नमक खाने या खाने में इसकी मात्रा बढ़ाने से बीपी नॉर्मल हो सकता है। हालांकि प्रेग्नेंसी में यह सलाह फायदेमंद नहीं होती है। अगर आपको पहले से हाई ब्लड प्रेशर, सूजन या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं तो ज्यादा नमक खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, खाने में नमक की मात्रा बढ़ाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में लो ब्लड प्रेशर होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें
डॉक्टर से कब मिलें?
प्रेग्नेंसी में हल्का लो ब्लड प्रेशर होना नॉर्मल होता है, लेकिन कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आपको लगातार चक्कर आने के साथ-साथ तेज सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना, बेहोशी जैसा महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द जैसी समस्या महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। इसके अलावा, अगर हाथ और पैर ठंडे पड़ रहे हैं या अचानक से शरीर में ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही है तो भी यह गंभीर स्थिति हो सकती है। इन समस्याओं को नजरअंदाज करने के स्थान पर डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी गंभीर समस्या को होने से रोका जा सके।
निष्कर्ष
डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर लो होना एक ऐसी शारीरिक स्थिति है, जिससे सही खान-पान की आदतें, पर्याप्त पानी पीना और छोटी-छोटी सावधानियों की मदद से निपटा जा सकता है। यह समय महिलाओं के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से बहुत सेंसिटिव होता है, इसलिए अपने शरीर की सुस्ती और संकेतों को नजरअंदाज न करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
प्रेग्नेंट महिला का नॉर्मल बीपी कितना होना चाहिए?
प्रेग्नेंट महिला का नॉर्मल ब्लड प्रेशर आमतौर पर 120/80 मिमी एचजी mmHg या इससे कम होता है। ऊपर का नंबर 90 से 120 और निचला नंबर 60 से 80 के बीच होना हेल्दी माना जाता है।प्रेग्नेंसी में अगर बीपी लो हो तो क्या खाना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर कम होने पर शरीर में पानी और नमक की सही मात्रा बनाए रखने के लिए नारियल पानी, नींबू और नमक का पानी और थोड़े नमकीन या छोटे-छोटे डाइट का सेवन करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 30, 2026 14:44 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Gunjan Sarin