Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

मानसून में प्रेग्नेंसी के दौरान इंफेक्शन से कैसे बचें? डॉक्टर से जानें

मानसून में प्रेग्नेंट महिलाओं को इंफेक्शन से बचने के लिए खास सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान महिलाओं को साफ-सफाई पर ध्यान, साफ पानी पिएं, ताजा खाना खाएं और मच्छरों से बचाव जैसे जरूरी उपायों को अपनाएं।

मानसून के मौसम वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही इस दौरान लोगों की इम्यूनिटी के कमजोर हो जाती है। ऐसे में इस दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, ताकि इंफेक्शन से बचा जा सके और खुद को हेल्दी रखा जा सके। आइए इस बारे में आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें कि इस दौरान इंफेक्शन से कैसे बचें?

मानसून में संक्रमण का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं, वातावरण में नमी होने और पानी के जमा होने के कारण बैक्टीरिया या मच्छर तेजी से पनपने लगते हैं, जिससे लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने, वायरल बुखार होने, स्किन इंफेक्शन और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: बरसात में प्रग्नेंसी के दौरान खानपान से जुड़ी इन बातों का रखें खास ध्यान

मानसून में प्रेग्नेंसी के दौरान इंफेक्शन से बचने के उपाय

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, मानसून में प्रेग्नेंसी के दौरान इंफेक्शन से बचने के लिए महिलाएं कुछ हेल्दी उपायों अपना सकती हैं, जिससे बरसात में स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

बरसात में इंफेक्शन से बचने के लिए अपने आस-पास साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। बाहर से आने के बाद, खाना बनाने और खाते समय हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं, गीले कपड़ों में न रहें और नाखूनों को साफ रखें। घर की साफ और सूखा रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से बैक्टीरिया के पनपने की संभावना कम हो जाती है।

how to prevent infections during pregnancy in monsoon 1 (4)

साफ पानी पिएं

प्रेग्नेंसी में बरसात के मौसम के दौरान किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए साफ फिल्टर किया हुआ और उबला हुआ पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटिड रखें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। बिना उबले पानी को पीने से बचें। इस दौरान पानी के जरिए इंफेक्शन तेजी से फैलता है। ऐसे में साफ पानी पीना जरूरी है।

घर पर बना साफ और ताजा खाना खाएं

बारिश के मौसम में खाने को ज्यादा देर बाहर खुले में न रखें। इसके अलावा, साफ और पूरा पका हुआ ताजा खाना खाएं। इसके अलावा, फल और सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर ही इस्तेमाल करें। स्ट्रीट फूड्स और अधपके खाने को खाने से बचें।

मच्छरों से करें बचाव पर ध्यान दें

मानसून में मच्छक तेजी से पनपते हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आसपास पानी जमा न होने दें। खिड़कियों को खोलने से बचें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और सोते समय मच्छर के नेट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, मच्छक भगाने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।

इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में स्किन में होती है खुजली? जानें कब है या चिंता की बात

गीले कपड़े और जूतों से बचें

बारिश के मौस में प्रेग्नेंट महिलाओं को भीगने से बचना चाहिए और अगर वे भीग जाएं, तो तुरंत कपड़े बदलें। लंबे समय तक गीले कपड़ों में रहने से स्किन और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए सूखें और साफ कपड़े पहनें। इसके अलावा, सूखे चप्पल-जूते पहनें। ऐसा करने से फंगल इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

बैलेंस डाइट लें

बरसात के मौसम में इंफेक्शन से बचने और शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियों, साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पर्याप्त आराम करें

नियमित जांच कराएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को नियमित जांच करानी चाहिए, खासकर बरसात के मौसम में एलर्जी की समस्या होने पर। इससे किसी भी परेशानी से समय रहते बचा जा सकता है।

किसी भी लक्षण को न करें नजरअंदाज

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं, अगर बुखार होने, लगातार उल्टी, दस्त, पेशाब में जलन होने, त्वचा पर दाने या किसी भी तरह की असामान्य परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ध्यान रहे, इस दौरान खुद से कोई भी दवा लेने से बचें।

निष्कर्ष

मानसून के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस दौरान होने वाले इंफेक्शन या स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के खतरे से बचा जा सकता है। इसके लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें, साफ पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, खाने की साफ-सफाई का ध्यान रखें, घर पर साफ और ताजा बना खाना खाएं, पूरी बांह के कपड़े पहनें और नियमित जांच कराएं। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • प्रेग्नेंसी में इंफेक्शन से बचने के लिए क्या करें?

    प्रेग्नेंसी में इंफेक्शन से बचने के लिए नियमित रूप से हाथों को अच्छे से धोएं, पका हुआ खाना खाएं, खाने को लंबे समय तक खुले में न छोड़ें, बीमार लोगों से थोड़ी दूरी रखें, गीले कपड़ों में न रहें, साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और साफ पानी पिएं।
  • मानसून में हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए क्या खाएं?

    बरसात के मौसम में हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए डाइट में उबला पानी पिएं, मौसमी फल खाएं, दलिया और खिचड़ी जैसे हल्के फूड्स खाएं और प्रोबायोटिक्स से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें।

Read Next

प्रेग्नेंसी में क्यों किया जाता है Anomaly Scan, डॉक्टर से जानें इससे क्या पता चलता है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 23, 2026 19:58 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content