मानसून के मौसम में पानी में मच्छर पनपने, बैक्टीरिया के फैलने और दूषित खानपान के कारण अक्सर इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने और अच्छी आदतों को अपनाने की सलाह दी जाती है, खासकर बुजुर्ग, बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं को। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं पर अपने साथ-साथ बच्चे के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी होती है। ऐसे में इस दौरान इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए उनको हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें इन फूड्स के बारे में।
मानसून में प्रेग्नेंट महिलाएं कौन से फूड्स खाएं?
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान वैसे भी महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बारिश के मौसम में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए फाइबर, कैल्शियम, आयरन, हेल्दी फैट्स, फोलेट, विटामिन्स और प्रोबायोटिक्स के गुणों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
साल 2023 में Food Science & Nutrition में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, अच्छे स्वास्थ्य और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में ताजे फलों (जैसे पपीता, खट्टे फल, अनार), सब्जियों, मसालों और डेयरी प्रोडक्ट्स को खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इनमें खट्टे फल, बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, लहसुन, अदरक, दही, बादाम-अखरोट (nuts) और बीज (seeds) शामिल हैं। इनमें से हर चीज के अपने अनोखे फायदे हैं, जैसे कोई विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट देता है, तो कोई पेट को स्वस्थ रखता है और शरीर की सूजन (inflammation) को कम करता है।
मौसमी फल खाएं
मानसून में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं अच्छे से धोए हुए फलों को डाइट में शामिल कर सकती हैं। अमरूद, सेब, नाशपाती, संतरा, आंवला और कीवी जैसे फलों को डाइट में शामिल करें। इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, अन्य विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने मदद मिलती है। ध्यान रहे, कटे हुए फलों को लंबे समय तक बाहर न रखें। इनको ताजा ही खाएं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स मिस होने से पहले भी दिखते हैं प्रेग्नेंसी के संकेत, इन शुरुआती बदलावों से पहचानें
-1784359458789.jpg)
पकी हुई सब्जियां खाएं
बारिश के मौसम में अच्छे से पकी हुई सब्जियों का ही सेवन करें। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में लौकी, तोरई, पालक, गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर, फोलेट, आयरन और अन्य जरूर पोषक तत्व होते हैं। इसको अच्छे से धोकर और पकाकर खाएं। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है, शरीर को एनर्जी मिलती है और बच्चे की ग्रोथ में भी मदद मिलती है।
प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं
बारिश के मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल, मसूर दाल और अरहर दाल जैसे दालों और पनीर को डाइट मे शामिल करें। इनमें अच्छी मात्रा में फोलेट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसा करने से पाचन को दुरुस्त करने, शरीर को एनर्जी देने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएं
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बदाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, अलसी के बीज और कद्दू के बीज को खाएं। इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में बार-बार जंक फूड खाने की लत पड़ सकती है भारी, हो सकते हैं ये नुकसान
पर्याप्त पानी पिएं
बारिश के मौसम में अक्सर लोग पानी कम पीते हैं। ऐसे में इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। इसके लिए उबला हुई या फिल्टर किया हुई पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। इसके लिए अलावा, डॉक्टर की सलाह के साथ नारियल पानी पिएं, सूप पिएं या प्रोबायोटिक्स के गुणों से भरपूर छाछ जैसी ड्रिंक्स पिएं। इनसे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखने में मदद मिलती है।
हर्ब्स को शामिल करें
बारिश के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं अदरक, हल्दी, लहसुन और तुलसी को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इनसे शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने, बीमारियों से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।
बता दें, अदरक की चाय का सेवन करने प्रेग्नेंसी में मतली और उल्टी से राहत देने में मदद मिलती है, हल्दी वाला दूध पीने से इंफेक्शन से बचाव करने और हेल्दी रहने में मदद मिलती है और चाय में तुलसी के पत्तों को डालकर लेने से गले की खराश से राहत देने और सर्दी-खांसी से बचाव करने में मदद मिलती है।
ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अन्य उपाय
साल 2023 में Food Science & Nutrition में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाने पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करना, पर्याप्त नींद लेना और स्ट्रेस को कम रखना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, अगर आपको खान-पान से जुड़ी कोई खास समस्या है या आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो अपने लिए सही डाइट प्लान जानने के लिए किसी डॉक्टर या अच्छे डायटीशियन से सलाह जरूर लें।
सावधानियां
ध्यान रहे, बारिश के मौसम में किसी भी फल या सब्जियों का सेवन करने से पहले अच्छे से धोएं, कच्ची सब्जियों या कच्चे फूड्स को खाने से बचें, खाने को अच्छे से पकाकर खाएं, सी-फूड्स या रेयर मीट खाने से बचें, बाहर खाना खाने से बचें, हाथ साफ रखें, खाने की जगह को साफ रखें और साफ जगह से ही खाना खाएं। कोई परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
मानसून के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भरपूर मौसमी फल, पकी हुई सब्जियां, दालें, ड्राई फ्रूट्स, नट्स, पनीर, छाछ पिएं, पर्याप्त पानी पिएं और हल्दी, तुलसी, अदरक और हल्दी जैसी हर्ब्स को डाइट में शामिल करें, लेकिन सीमित मात्रा में करें। ध्यान रहे, अच्छे स्वास्थ्य के लिए सावधानियां रखें और कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
शरीर में इम्यूनिटी कम होने के क्या लक्षण हैं?
कमजोर इम्यूनिटी की समस्या होने पर व्यक्ति को थकान, कमजोरी, बार-बार सर्दी-जुकाम, घाव भरने में देरी, स्किन इंफेक्शन और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।कमजोर इम्यूनिटी को कैसे ठीक करें?
इम्यूनिटी बूस्ट करने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं, नियमित एक्सरसाइज करें, भरपूर नींद लें, स्ट्रेस कम करें, धूप में बैठें और शरीर को हाइड्रेट रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 18, 2026 13:23 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma