How To Boost Immunity With Everyday Foods In Hindi: अक्सर लोग इम्यूनिटी के कमजोर होने के कारण बार-बार इंफेक्शन होने और बीमार पड़ने जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को पोषक तत्वों से युक्त हेल्दी डाइट लेने, नियमित एक्सरसाइज करने, भरपूर नींद लेने और अनहेल्दी चीजों से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन रोज के फूड्स से इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें रोज के फूड्स से इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?
जानें रोज के फूड्स से इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, शरीर की इम्यूनिटी एक दिन में बूस्ट नहीं होती है। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए नियमित डाइट में सुधार करना, साथ ही, हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जिससे बीमारियों से बचाव करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन आगे कहती हैं कि, इम्यूनिटी में सुधार करने के लिए आपने नियमित डाइट में फलों, हल्दी और अदरक जैसे मसालों, दालें, बीन्स और अंडों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। जिससे स्वास्थ्य में सुधार करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो तुलसी और गिलोय से बढ़ाएं इम्यूनिटी, जानें तरीका

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डेली डाइट में क्या शामिल करें?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में कई तरह के फूड्स को शामिल किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर आहार जैसे खट्टे फल, पत्तेदार सब्जियां, लहसुन और अदरक जैसे इंफेक्शन से लड़ने और शरीर की रक्षा प्रणाली को सक्रिय करने में जरूरी भूमिका निभाते हैं।
फल और सब्जियां खाएं
अच्छी इम्यूनिटी और बीमारियों से बचने के लिए डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए और विटामिन सी युक्त संतरे, बैरीज, आंवला और नींबू जैसे खट्टे फलों और पालक और गाजर जैसी सब्जियों को खाना फायदेमंद होता है। इनसे शरीर में इम्यून सेल्स को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
दही और योगर्ट खाएं
अच्छी इम्यूनिटी के लिए गट के स्वास्थ्य में सुधार करने भी जरूरी होता है। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने, गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए दही और योगर्ट जैसे फर्मेंटेड फूड्स को खाना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार सर्दी-जुकाम होना क्या कमजोर इम्यूनिटी का संकेत है? जानें 5 लक्षण जो बताते हैं सेहत का हाल
नट्स और सीड्स खाएं
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हेल्दी फैट्स, जिंक विटामिन ए और विटामिन ई से युक्त अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और चिया सीड्स जैसे नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जिससे बीमारियों से बचाव करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
हेल्दी मसाले खाएं
अच्छे स्वास्थ्य, इंफेक्शन से बचाव और बीमारियों से बचाव करने के लिए डाइट में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर अदरक, लहसुन और हल्दी जैसे फूड्स को सब्जियों, सूप और दूध के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक हैं।
निष्कर्ष
शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में फल, सब्जियों, लहसुन, हल्दी, अदरक, दही, सीड्स और नट्स को शामिल किया जा सकता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और विटामिन सी युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जिससे बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
इम्यूनिटी कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?
इम्यूनिटी के कमजोर होने पर व्यक्ति को बार-बार सर्दी होने, जुकाम होने, घावों के देरी से भरने, थकान होने, पेट की समस्याएं होने, कमजोरी होने, इंफेक्शन होने, स्किन से जुड़ी समस्याएं होने, एक्जिमा और मुंहासे होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में विटामिन सी से युक्त खट्टे फल, जामुन, दही, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियों, लहसुन, हल्दी और अदरक जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जिससे बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है और स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है।शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी है क्या खाएं?
शरीर में बहुत अधिक कमजोरी महसूस होने पर डाइट में आयरन, फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर चुकंदर, अनार, खजूर, किशमिश, पालक, मेथी, हरी सब्जियां, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज, हरी सब्जियों और फलों को शामिल किया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 28, 2026 15:57 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 28, 2026 15:57 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 28, 2026 15:57 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain