Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं विटामिन C से भरपूर ये फल

मौसम में बदलाव होने या प्रदूषण के संपर्क में आने के कारण बहुत से लोगों को इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्या होती है, जिससे लोगों के बार-बार बीमार पड़ने की समस्या होती है। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन-सी युक्त फलों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

Vitamin C Rich Fruits To Boost Immunity In Hindi: मौसम में बदलाव आने, धूल मिट्टी या प्रदूषण के संपर्क में आने के कारण बहुत से लोग बीमार पड़ जाते हैं। ऐसा अक्सर इम्यूनिटी के कमजोर होने के कारण होता है। ऐसे में लोगों को अपने खानपान में सुधार करने, एक्सरसाइज करने और अन्य हेल्दी आदतों को अपनाने की सलाह दी जाती है। बता दें, इम्यूनिटी के कमजोर होने पर लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, बार-बार बीमार पड़ने, इंफेक्शन होने, घाव के देरी से भरने, स्किन या पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन-सी से युक्त फूड्स को खाना फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी से भरपूर कौन से फल खाएं?

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए विटामिन सी रिच फल - Vitamin C Rich Fruits To Boost Immunity In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर फूड्स खाने फायदेमंद होते हैं। इनको खाने से शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

संतरे खाएं

सतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने, इंफेक्शन से बचाव करने, स्किन को हेल्दी बनाने और बार-बार बीमार पड़ने की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: शहद या गुड़: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या बेहतर? जानें एक्सपर्ट की सलाह

vitamin c rich fruits to boost immunity in hindi 01 (5)

कीवी खाएं

कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसको डाइट में शामिल करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, सर्दी-जुकाम को कम करने और व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जिससे बीमरियों से बचा करने में भी मदद मिल सकती है।

बैरीज खाएं

शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बैरीज को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है, जिनमें से एक है स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरीज। इन दोनों में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, सूजन को कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और हेल्दी रहने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

आंवला खाएं

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके खून को साफ करने, त्वचा में निखार लाने, पाचन में सुधार करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

अमरूद खाएं

अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, सर्दी-जुकाम से बचाव करने, पाचन में सुधार करने और कब्ज की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

पपीता खाएं

पपीते में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने, गट के स्वास्थ्य में सुधार करने, पाचन को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी बनाने और त्वचा में निखार लाने में मदद मिलती है।

पाइनएप्पल खाएं

पाइनएप्पल को विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने, श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने, सूजन को कम करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर का बीमारियों से बचाव करने के लिए विटामिन सी से भरपूर संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसी बैरीज, आंवला, पपीता, पाइनएप्पल और अमरूद जैसे फलों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। ध्यान रहे, इन फलों का सेवन सीमित मात्रा में करें। किसी भी फल से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी महसूस होने, बार-बार बीमार पड़ने जैसे परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • विटामिन सी क्या खाने से सबसे ज्यादा मिलता है?

    शरीर में विटामिन-सी की कमी को दूर करने के लिए आंवला, अमरूद, लाल और हरी शिमला मिर्च, कीवी, खट्टे फल, स्ट्रॉबेरी, पपीता, ब्रोकली, टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
  • विटामिन सी खाने से क्या लाभ होता है?

    विटामिन सी से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करने से दांतों और मसूड़ों को मजबूती देने, हड्डियों को मजबूती देने, शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन का एजिंग से बचाव करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने के लिए डाइट में हल्दी, अदरक, सौंठ, लहसुन, ग्रीन टी, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, पालक और साबुत अनाज जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

इंडियन थाली में इन 4 तरीकों से लगाएं प्रोटीन का तड़का, आसानी से होगा वेट लॉस

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 11, 2026 17:35 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 11, 2026 17:35 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 11, 2026 17:35 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 11, 2026 17:35 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content