Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

उम्र के अनुसार आपको रोज कितने विटामिन C की जरूरत होती है? डॉक्टर से जानें

बच्चों से लेकर बुजुर्ग, हर उम्र के लोगों के लिए विटामिन सी की मात्रा की अलग-अलग जरूरत होती है। शरीर की जरूरत के अनुसार विटामिन सी लेने से इन्यूनिटी, स्किन और आयरन अवशोषण में अहम भूमिका निभाता है। 

इस पेज पर:-


शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत रखने, स्किन को हेल्दी बनाने और सेल्स को रिपेयर करने में विटामिन सी एक जरूरी पोषक तत्व है। हमारा शरीर इसे खुद नहीं बनाता है, बल्कि इसे खाने के जरिए लेना होता है। हालांकि, उम्र के हर पड़ाव पर शरीर को इस विटामिन की जरूरत अलग-अलग मात्रा में होती है बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों तक, सही मात्रा की जानकारी होना बहुत जरूरी है। विटामिन सी की ज्यादा या कम मात्रा होना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि उम्र के हिसाब से शरीर में विटामिन सी की सही मात्रा क्या होनी चाहिए

उम्र के हिसाब से विटामिन सी की डेली जरूरत

Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि मेडिकल गाइडलाइन्स के अनुसार, अलग-अलग उम्र में शरीर को रोजाना अलग-अलग मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है-

1. नवजात शिशु और छोटे बच्चे

  • 0 से 6 महीने: 40 मिलीग्राम एक दिन, यह मां के दूध या फॉर्मूला मिल्क से पूरा होता है।
  • 7 से 12 महीने: 50 मिलीग्राम रोजाना
  • 1 से 3 साल: 15 मिलीग्राम रोजाना

2. बड़े बच्चे

  • 4 से 8 साल: 25 मिलीग्राम विटामिन सी डेली
  • 9 से 13 साल: 45 मिलीग्राम रोजाना

इस उम्र में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी बच्चों के शरीर के विकास, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।

3. किशोरावस्था

  • 14 से 18 साल के लड़के: 75 मिलीग्राम विटामिन सी रोजाना
  • 14 से 18 साल की लड़कियां: 65 मिलीग्राम विटामिन सी डेली

4. पुरुष और महिलाएं

  • पुरुष- 90 मिलीग्राम रोजाना
  • महिलाएं: 75 मिलीग्राम रोजाना

5. शारीरिक स्थितियां

  • गर्भवती महिलाएं: 85 मिलीग्राम रोजाना
  • ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं: 120 मिलीग्राम रोजाना
  • स्मोकिंग करने वाले लोग: नॉर्मल व्यक्ति से 35 मिलीग्राम ज्यादा

इसे भी पढ़ें: काढ़ा या विटामिन सी? वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या है ज्यादा असरदार

स्मोकिंग करने वालों को ज्यादा विटामिन सी क्यों चाहिए?

Dr. Akshay Chugh ने बताया कि सिगरेट के धुएं से शरीर में ज्यादा टॉक्सिन्स बनते हैं, जो सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इन हानिकारक तत्वों से लड़ने में विटामिन सी तेजी से खर्च होता है। इसलिए, जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उन्हें नॉर्मल व्यक्ति की तुलना में रोजाना 35 mg ज्यादा विटामिन सी लेने की जरूरत होती है।

vitamin-c-needed-daily-according-to-age

साल 2010 में Centers for Disease Control and Prevention में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सिगरेट पीने वालों के खून में एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन नॉर्मल से कम होते हैं। विटामिन सी शरीर में लगातार बनने वाले हानिकारक तत्वों से लड़ने में खर्च हो जाते हैं। जब स्मोकिंग करने वाले लोगों को विटामिन सी दिया जाता है तो यह खून की नसों की कार्यप्रणाली के सुधार में आई रुकावट को वापस ठीक कर सकता है। यह इस बात का प्रमाण है कि नसों को यह नुकसान हानिकारक तत्वों के कारण ही होता है।

शरीर में विटामिन सी का सही लेवल कितना होना चाहिए?

Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि अगर हम ब्लड टेस्ट की बात करें तो ब्लड में इसका लेवल 0.4 से 2.0 mg/dL के बीच होना चाहिए। विटामिन सी का लेवल 0.2 mg/dL से कम होने पर यह शरीर में इसकी गंभीर कमी को दिखाता है, जिससे स्कर्वी नाम की बीमारी हो सकती है।

शरीर के लिए विटामिन सी क्यों जरूरी है?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार कई बार मरीज सोचते हैं कि विटामिन सी सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाता है, लेकिन इसका काम इम्यून सिस्टम को मजबूत करने से ज्यादा है।

  • कोलेजन का निर्माण: यह एक तरह का प्रोटीन है, जो हमारी स्किन, मसूड़ों, जोड़ों, हड्डियों औऱ ब्लड वेसल्स को मजबूत रखता है।
  • आयरन का अवशोषण: अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन या आयरन की कमी है तो बिना विटामिन सी के आपका शरीर भोजन से आयरन को सही तरह से अवशोषित नहीं कर पाएगा।
  • एंटीऑक्सीडेंट: यह फ्री रेडिकल्स से बचाकर दिल की बीमारियों और समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षणों को रोकता है।
  • घाव का तेजी से भरना: किसी भी चोट या सर्जरी के बाद रिकवरी में भी विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में विटामिन सी लेने से सर्दी-जुकाम से बचाव हो सकता है? डॉक्टर से जानें

विटामिन सी के नेचुरल सोर्स क्या हैं?

Dr. Akshay Chugh ने बताया कि विटामिन की कमी पूरी करने के लिए हमेशा विटामिन सी सप्लीमेंट्स लेना जरूरी नहीं है, बल्कि नेचुरल फूड्स की मदद से भी इसकी रोजाना की खुराक पूरी की जा सकती है। हालांकि, विटामिन सी गर्मी को लेकर सेंसिटिव होता है। बहुत ज्यादा पकाने या उबालने से उनमें विटामिन सी खत्म हो जाता है। इसलिए, खट्टे फलों और सलाद का सेवन ताजा ही करना चाहिए।

  • आंवला: यह विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स होता है। एक छोटे आंवले में लगभग 600 से 700 mg विटामिन सी होता है।
  • खट्टे फल: संतरा, मौसमी, नींबू, और ग्रेपफ्रूट जैसे खट्टे फल भी विटामिन सी का अच्छा सोर्स होते हैं।
  • सब्जियां: अमरूद, शिमला मिर्च, ब्रोकली, टमाटर और हरी मिर्च भी विटामिन सी की कमी पूरी करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

निष्कर्ष

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि विटामिन सी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। अगर आप रोज एक संतरा, थोड़ा सा नींबू पानी या एक आंवला अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको किसी भी महंगे सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपको लगता है कि शरीर में विटामिन सी की ज्यादा कमी है तो आप खुद से कोई सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • विटामिन सी खाने से क्या फायदा मिलता है?

    विटामिन सी खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, स्किन में निखार आता है और घाव जल्दी भरते हैं। यह एक जरूरी पोषक तत्व है, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहते हैं।
  • विटामिन सी की कमी से क्या होता है?

    विटामिन सी की कमी से स्कर्वी नाम की बीमारी होती है, जिसके कारण मसूड़ों से खून आना, थकान और कमजोरी महसूस होना, घाव भरने में देर होना।

Read Next

क्‍या PMOS में इंटरमिटेंट फास्टिंग से वाकई हार्मोनल हेल्‍थ सुधरती है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 29, 2026 09:58 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content