Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

क्या स्मोकिंग से शरीर में विटामिन C की कमी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

स्मोकिंग करने वाले लोगों में अक्सर विटामिन सी की कमी देखी जाती है, जिससे थकान और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याएं होती हैं। स्मोकिंग से शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ते हैं, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है और विटामिन सी का अवशोषण कम हो जाता है। 

हेल्दी शरीर, अच्छी स्किन और मजबूत इम्यूनिटी की बात आते ही विटामिन सी सबसे पहले हमारे ध्यान में आता है। विटामिन सी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। हालांकि, जब भी हेल्दी रहने के लिए स्वस्थ आदतों की बात आती है तो स्मोकिंग न करने या स्मोकिंग के धुएं से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि स्मोकिंग करने वाले लोगों में अक्सर विटामिन सी की कमी होती है। स्मोकिंग करने वाले लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होना, थकान और इम्यूनिटी कमजोर होने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए, होता है क्योंकि स्मोकिंग का धुआं शरीर में जाने के बाद विटामिन सी को कम करता है, जिसके कारण शरीर में विटामिन सी की कमी हो सकती है। आइए इस लेख में Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से विस्तार से जानते हैं कि स्मोकिंग के कारण शरीर में विटामिन सी की कमी कैसे हो सकती है?

स्मोकिंग करने से विटामिन सी कैसे कम होता है?

Dr. Akshay Chugh ने बताया कि हमारा शरीर विटामिन सी खुद नहीं बना सकता है, इसे भोजन या सप्लीमेंट्स के जरिए लेना पड़ता है। विटामिन सी हमारे शरीर में सबसे बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। विटामिन सी का काम शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों, जिन्हें फ्री रेडिकल्स कहते हैं, उनसे लड़ना और हमारे सेल्स को बचाना है। हालांकि, स्मोकिंग करने से शरीर में विटामिन सी का असर बहुत ज्यादा प्रभावित होता है।

1. फ्री रेडिकल्स ज्यादा बढ़ना

सिगरेट का सिर्फ एक पफ खींचते हैं तो उसके धुएं के साथ करोड़ों की संख्या में हानिकारक फ्री रेडिकल्स और टॉक्सिन्स आपके फेफड़ों और खून में जाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स आपके शरीर के अंगों और सेल्स को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। शरीर को होने वाले इस नुकसान से बचाने के लिए विटामिन सी को तुरंत काम करना पड़ता है। बता दें कि शरीर में जितने ज्यादा फ्री रेडिकल्स होंगे, तो उनसे लड़ने में उतना ही ज्यादा विटामिन सी खर्च होगा।

2. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और विटामिन सी का कनेक्शन

स्मोकिंग करने वाले लोगों के शरीर में लगातार ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बना रहता है। इस स्ट्रेस को न्यूट्रलाइज करने के लिए शरीर का सारा विटामिन सी तेजी से इस्तेमाल हो जाता है। एक नॉर्मल व्यक्ति का शरीर जितना विटामिन सी अपनी इम्यूनिटी और स्किन को बेहतर बनाने में लगाता है, स्मोकर का शरीर उसे सिर्फ सिगरेट के जहर से लड़ने में ही खत्म कर देता है।

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं विटामिन C से भरपूर ये फल

3. विटामिन सी का अब्जॉर्प्शन कम होना

निकोटीन और सिगरेट में मौजूद अन्य केमिकल हमारे पेट और आंतों के काम करने के तरीके को प्रभावित करते हैं। ऐसा करने से खाने के द्वारा शरीर को मिलने वाले विटामिन सी को सोखने की क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। इसका मतलब है कि आप जितना मर्जी संतरा, नींबू या आंवला खा लें, स्मोकिंग के कारण आपका शरीर उसे पूरी तरह इस्तेमाल ही नहीं कर पाएगा।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2010 में Centers for Disease Control and Prevention में बताया गया है कि सिर्फ एक सिगरेट पीने से भी हमारे शरीर की नसों में ब्लड सर्कुलेशन काफी कम हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सिगरेट के धुएं से स्मोकर्स के शरीर में ऑक्सीडाइजिंग केमिकल्स की ज्यादा मात्रा पहुंचती है। इनमें नाइट्रोजन के ऑक्साइड और सिगरेट के धुएं के गैस और टार, दोनों हिस्सों से निकलने वाले कई फ्री रेडिकल्स शामिल हैं। स्मोकिंग के धुएं में मौजूद ऑक्सीडेंट केमिकल्स के संपर्क में आने से शरीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स का लेवल कम हो जाता है। इसके कारण नॉन-स्मोकर्स की तुलना में स्मोकर्स के खून में विटामिन सी का लेवल बहुत कम पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बारिश में बार-बार हो जाते हैं बीमार? डाइट में शामिल करें विटामिन C से भरपूर ये 7 फूड्स

स्मोकर्स को कितनी मात्रा में विटामिन सी लेना चाहिए?

Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि एक नॉर्मल हेल्दी व्यक्ति को रोजाना करीब 75 से 90 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। हालांकि, सिगरेट पीने वाले व्यक्ति में लगभग 25 प्रतिशत मिलीग्राम विटामिन सी तुरंत खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर वह एक से ज्यादा सिगरेट पीता है तो उसके शरीर में नॉर्मल व्यक्ति के मुकाबले विटामिन सी की बहुत ज्यादा कमी हो सकती है।

साल 2020 में International Journal Of Medical And Biomedical Studies के एक रिसर्च स्टडी में स्मोकिंग करने वालों को 4 हफ्ते तक रोजाना 500 मिलीग्राम विटामिन सी दिया गया, जिससे उनके प्लाज्मा में विटामिन सी के लेवल में काफी सुधार देखा गया है। इस स्टडी में देखा गया कि जो लोग दिन में 20 या उससे ज्यादा सिगरेट पीते हैं, उनमें विटामिन सी का स्तर सबसे कम पाया गया है। इसलिए, स्मोकर्स को नॉन-स्मोकर्स की तुलना में ज्यादा विटामिन सी लेना चाहिए। विटामिन सी की कितनी ज्यादा खुराक आपके लिए जरूरी है यह आपके सिगरेट की गिनती पर निर्भर करती हैं और सही मात्रा जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

निष्कर्ष

स्मोकिंग करने वालों के लिए विटामिन सी की नॉर्मल मात्रा काफी नहीं है। इन्हें एक हेल्दी और नॉन स्मोकिंग व्यक्ति के मुकाबले ज्यादा मात्रा में विटामिन सी लेने की जरूरत होती है। इसलिए, अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो हेल्दी रहने और बीमारियों से बचाव के लिए ज्यादा मात्रा में विटामिन सी लेना जरूरी है। साथ ही अगर संभव हो तो स्मोकिंग करने से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • विटामिन सी को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    नेचुरल रूप से शरीर में विटामिन सी बढ़ाने के लिए आप आंवला, अमरूद, नींबू, संतरा, पपीता और कीवी जैसे ताजे फल खा सकते हैं। इसके अलावा, शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली और पालक को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • विटामिन C की कमी से कौन सी बीमारी होती है?

    विटामिन सी की कमी से स्कर्वी नाम की बीमारी होती है। इसकी कमी से शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन प्रभावित होता है।

Read Next

रात में सोने नहीं देती पैरों की असहनीय ऐंठन? हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानिए नस पर नस चढ़ने की वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 18, 2026 13:39 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content