Vitamin C Deficiency: विटामिन सी सेहत के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक है। इस विटामिन का काम हमारी स्किन से लेकर इम्यूनिटी तक को सही रखना है। यहां तक कि अगर आपको चोट लग जाए तो ये कितनी जल्दी ठीक हो सकती है ये भी शरीर में जमा इस विटामिन पर निर्भर करता है। इसके अलावा काफी हद तक आपके दांतों की सेहत भी इस विटामिन पर निर्भर करती है लेकिन तब क्या जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए? ऐसे में समय रहते इसकी पहचान कैसे करें, इस बारे में हमने सही जानकारी के लिए Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangaluru से बात की।
विटामिन सी की कमी को कैसे पहचानें?
ये पूछने पर डॉ. पूजा पिल्लई बताती हैं कि जब शरीर को लंबे समय तक खाने से पर्याप्त विटामिन C नहीं मिलता है, तो विटामिन C की कमी हो सकती है। इसके शुरुआती लक्षणों में
- थकान
- कमजोरी
- हर समय एनर्जी की कमी महसूस करना
- चिड़चिड़ापन
- मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द
- बार-बार संक्रमण होना शामिल हो सकता है।
हालांकि, गंभीर रूप से ये आपके शरीर के कई अंगों के कामकाज को प्रभावित कर सकती है जैसे कि NIH में प्रकाशित इस स्टडी में बताया गया है कि विटामिन सी की कमी से आपकी स्किन खराब हो सकती है। साथ ही आप बाल और नाखून देखकर भी आप खुद ही इसकी कमी की पहचान कर सकते हैं जैसे
1. रूखी या खुरदरी त्वचा
डॉ. पूजा बताती हैं कि स्किन की अच्छी बनावट के लिए जरूरी है कि आपके शरीर में विटामिन सी हो। ऐसा नहीं है तो आपकी त्वचा रूखी और खुरदरी नजर आ सकती है। इतना ही नहीं, आपके चेहरे की चमक कम हो सकती है और आपको बार-बार स्किन इंफेक्शन परेशान कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: बारिश में बार-बार हो जाते हैं बीमार? डाइट में शामिल करें विटामिन C से भरपूर ये 7 फूड्स
2. घाव का धीरे भरना
MDPI जर्नल में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि कैसे विटामिन सी कमी वाले लोगों के घाव तेजी से नहीं भरते। इस शोध मे बताया गया है विटामिन C एक गोंद की तरह काम करता है जो आपकी त्वचा और रक्त वाहिकाओं को एक साथ जोड़े रखता है। घाव को भरने के लिए इसकी जरूरत होती है। इसके अलावा ये कोलेजन बनाता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने की क्षमता देता है जिससे रिकवरी आसान होती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जिससे सेल डैमेज स्लो होता है और घाव के आसपास सूजन कम होने लगती है और घाव जल्दी सूख जाता है।
01 (5)
3. बालों और नाखूनों में बदलाव
विटामिन C कोलेजन बनाने के लिए जरूरी है और कोलेजन बालों और नाखून को हेल्दी रखने के लिए। इसके अलावा विटामिन C पौधों से मिलने वाले खाने से आयरन सोखने में मदद करने यानी अगर आप शाकाहारी हैंतो विटामिन सी आयरन बनाने के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है जिससे तेजी से बाल झड़ते हैं और नाखून खराब हो जाते हैं।
विटामिन सी की ज्यादा कमी से दिखने वाले लक्षण
डॉ. पूजा बताती हैं कि जैसे-जैसे कमी गंभीर होती जाती है, ज्यादा लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे
- मसूड़ों में सूजन या खून आना
- आसानी से चोट के निशान पड़ना
- त्वचा पर छोटे लाल या बैंगनी धब्बे
- बार-बार नाक से खून आना
- जोड़ों में दर्द
इसे भी पढ़ें: क्या स्मोकिंग से शरीर में विटामिन C की कमी हो सकती है? डॉक्टर से जानें
स्कर्वी की बीमारी हो सकती है
लंबे समय तक गंभीर कमी से स्कर्वी हो सकता है, जिसमें मसूड़ों से खून आना, दांत ढीले होना, बहुत ज्यादा कमजोरी, त्वचा की समस्याएं और घाव भरने में देरी हो सकती है। लेकिन ये लक्षण दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं इसलिए इनमें से एक या दो लक्षण होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति को विटामिन C की कमी है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. पिल्लई कहती हैं कि किसी संभावित कमी का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका डॉक्टर से लक्षणों, खान-पान, मेडिकल हिस्ट्री और जोखिम के कारणों के बारे में बात करना है क्योंकि जो लोग बहुत कम फल और सब्जियां खाते हैं, धूम्रपान करते हैं, जिन्हें पाचन से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं या जिनका खान-पान बहुत सीमित है, उनमें कमी का जोखिम ज्यादा हो सकता है।
कमी का शक होने पर कभी-कभी ब्लड टेस्ट से विटामिन C के लेवल का पता लगाने में मदद मिल सकती है, जबकि संतरा, नींबू, अमरूद, आंवला, कीवी, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, शिमला मिर्च, ब्रोकली और दूसरे ताजे फल और सब्जियां खाने से रोजाना की जरूरतें पूरी हो सकती हैं। आमतौर पर सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती अगर संतुलित आहार से काफी विटामिन C मिल रहा हो, और ज्यादा डोज वाले सप्लीमेंट्स से बचना चाहिए जब तक कि किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल ने उनकी सलाह न दी हो।
FAQ
विटामिन सी खाने से क्या लाभ होता है?
विटामिन सी खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। इसके अलावा शरीर में एनर्जी बनी रहती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।विटामिन C कौन से फल में पाया जाता है?
विटामिन C संतरा, नींबू, अमरूद, आंवला, कीवी और स्ट्रॉबेरी में मिलता है। आप इसकी कमी होने पर इन फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 25, 2026 20:10 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr. Pooja Pillai
