शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया आज के समय में एक आम समस्या है, लेकिन कई लोग इसके शुरुआती संकेतों को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। दिनभर कमजोरी महसूस होना, थोड़ा काम करने पर थक जाना, चक्कर आना या सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना जैसे लक्षण शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी की ओर इशारा कर सकते हैं। मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन और मेटाबोलिक डिसऑर्डर विभाग के डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, एनीमिया के कारण और उसकी गंभीरता हर व्यक्ति में अलग हो सकती है, इसलिए लगातार लक्षण रहने पर जांच कराना जरूरी है।
शरीर में खून की कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया का सबसे आम कारण आयरन की कमी है, लेकिन विटामिन B12 या फोलेट की कमी, लंबे समय तक ब्लीडिंग और कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी इसकी वजह हो सकती हैं। ऐसे में समय में लक्षणों की पहचान होने पर इलाज से समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है और भविष्य में होने वाले खतरे को टाला जा सकता है।
1. हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना
डॉ. अक्षय चुघ जानकारी देते हैं कि एनीमिया का एक आम लक्षण लगातार थकान महसूस होना है।
- पर्याप्त आराम और नींद के बाद भी व्यक्ति खुद को कमजोर या सुस्त महसूस कर सकता है।
- रोजमर्रा के सामान्य काम करने में भी पहले की तुलना में ज्यादा मेहनत लग सकती है।
- अगर बिना किसी खास कारण के लंबे समय से कमजोरी बनी हुई है, तो इसे केवल बिजी डेली रूटीन का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
2. थोड़ा काम करने पर सांस फूलना
हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
- ऐसे में तेज चलने, सीढ़ियां चढ़ने या एक्सरसाइज करने पर सामान्य से ज्यादा सांस फूल सकती है।
- गंभीर स्थिति में आराम करते समय भी सांस लेने में परेशानी महसूस हो सकती है।
- अगर आपको सांस फूलने की समस्या होती है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोज कितना चुकंदर खाएं? जानें डाइटिशियन से सही तरीका
low blood in the body symptoms
3. चक्कर आना और सिरदर्द
एनीमिया में कुछ लोगों को बार-बार चक्कर आने या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
- अचानक खड़े होने पर कमजोरी या आंखों के सामने अंधेरा छाने जैसा महसूस हो सकता है।
- हालांकि, ये लक्षण कई अन्य कारणों से भी हो सकते हैं, इसलिए केवल इनके आधार पर एनीमिया होने का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
- अगर आपको ज्यादा चक्कर आते हैं या अक्सर सिरदर्द होने लगता है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए औ डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
4. स्किन और आंखों में पीलापन
डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि हीमोग्लोबिन कम होने पर स्किन सामान्य से ज्यादा पीली या फीकी दिखाई दे सकती है।
- होंठ, नाखून या आंखों के अंदर की स्किन का रंग भी कुछ लोगों में हल्का दिखाई दे सकता है।
- यह लक्षण खासतौर से लंबे समय से चल रही खून की कमी में नजर आ सकता है।
- इसके अलावा आंखों में पीलापन पीलिया का लक्षण भी हो सकता है, ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से बिना देरी किए सलाह लें।
5. दिल की धड़कन तेज होना
डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि जब शरीर के हिस्सों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने में परेशानी होती है, तो शरीर इसकी भरपाई करने के लिए दिल की धड़कन बढ़ा सकता है। इसके कारण कुछ लोगों को दिल तेजी से धड़कता हुआ महसूस हो सकता है, खासकर शारीरिक मेहनत के दौरान ऐसा ज्यादा लगता है।
इसे भी पढ़ें: सेब या अनार: खून तेजी से बढ़ाने में कौन ज्यादा असरदार? जानिए न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से
साल 2025 में World Health Organization में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, अगर शरीर में खून की गंभीर कमी हो जाए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके गंभीर लक्षणों में स्किन और मसूड़ों का पीला पड़ना, सांस और दिल की धड़कन का तेज होना, उठते समय चक्कर आना और आसानी से चोट के निशान बनना शामिल हैं। यदि आपको या आपके किसी करीबी में इनमें से कोई भी संकेत दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर खून की जांच और सही इलाज से इस स्थिति को सुधारा जा सकता है और बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। अपने खान-पान में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें।
low blood in the body symptoms
एनीमिया की जांच कब करानी चाहिए?
डॉ. अक्षय चुघ सलाह देते हैं कि अगर लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर, सांस फूलना या स्किन का रंग फीका पड़ना जैसे लक्षण बने हुए हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ब्लड टेस्ट कराना जरूरी है। हीमोग्लोबिन की जांच के साथ डॉक्टर जरूरत के अनुसार आयरन, विटामिन B12, फोलेट और अन्य चेकअप की भी सलाह दे सकते हैं। खुद से आयरन की गोलियां लेना सही नहीं है, क्योंकि हर एनीमिया आयरन की कमी के कारण नहीं होता। सही कारण पता चलने के बाद ही डॉक्टर की सलाह अनुसार इलाज करना बेहतर होता है।
निष्कर्ष
शरीर में खून की कमी के लक्षण शुरुआत में सामान्य थकान जैसे लग सकते हैं, लेकिन लगातार कमजोरी, चक्कर, सांस फूलना, स्किन का पीला पड़ना या तेज धड़कन जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एनीमिया का सही कारण जानने के लिए ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह जरूरी है। समय पर कारण की पहचान और उचित इलाज से हीमोग्लोबिन और हेल्थ में सुधार किया जा सकता है।
All Image Credit- magnific
FAQ
एनीमिया होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
एनीमिया होने पर लोगों को जंक फूड के साथ-साथ पैकेज्ड फूड से दूरी बनानी चाहिए। एनीमिया की समस्या दूर करने के लिए हेल्दी बैलेंड डाइट लें और फिजिकली एक्टिव रहें।क्या खून की कमी से भी बाल झड़ते हैं?
आयरन की कमी सहित कुछ पोषक तत्वों की कमी बालों के झड़ने का कारण बन सकती है। हालांकि, बाल झड़ने के कई अन्य कारण भी होते हैं।क्या खून की कमी से नींद ज्यादा आती है?
हीमोग्लोबिन कम होने पर लगातार थकान और एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है, जिसके कारण व्यक्ति को आराम या नींद की जरूरत ज्यादा महसूस हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 25, 2026 13:40 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Akshay Chugh
