Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

गर्मी के मौसम में हो गई शरीर में खून की कमी? इन 5 फूड्स से दूर होगा एनीमिया

गर्मियों में शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप कई तरह के फूड्स शामिल कर सकते हैं, जो पचाने में आसान होते हैं। इसलिए, आइए जानते हैं गर्मियों में एनीमिया होने पर क्या खाना चाहिए?

गर्मियों के मौसम में शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या सेहत के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हो जाती है। यह तपती गर्मी और बढ़ता तापमान न सिर्फ शरीर की एनर्जी को सोखता है, बल्कि इसके कारण होने वाली थकान और कमजोरी भी एनीमिया के लक्षणों को और ज्यादा बढ़ा देती है। ऐसे में सिर्फ आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करना काफी नहीं होता है, बल्कि अपनी डाइट में ऐसे विकल्पों को शामिल करना चाहिए। ऐसे फूड्स खाएं जो पचाने में आसान और एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद कर सकें। दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि गर्मियों में एनीमिया दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?

गर्मियों में एनीमिया के लिए हेल्दी फूड्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि गर्मियों में सही खान-पान से एनीमिया की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं-

1. आयरन से भरपूर हरी सब्जियां

एनीमिया से लड़ने के लिए आयरन सबसे जरूरी पोषक तत्व है। गर्मियों में पालक, मेथी, सरसों का साग और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ये फूड्स न सिर्फ आयरन से भरपूर होते हैं, बल्कि शरीर को हल्का और ठंडा रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इन सब्जियों को उबालकर, भुजिया या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में एनीमिया होने पर क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें

2. हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले फल

गर्मियों में मिलने वाले कुछ फल एनीमिया के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अनार आयरन का अच्छा सोर्स होता है और खून बढ़ाने में मदद करता है। आम, अमरूद और सेब भी शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं। इन फलों को रोजाना खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और कमजोरी कम करने में मदद मिलती है।

foods-for-anemia-inside

3. ड्राई फ्रूट्स और सीड्स

खजूर, किशमिश, अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स आयरन से भरपूर होते हैं। साथ ही, तिल और कद्दू के बीज भी शरीर में खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। ये फूड्स आसानी से पच जाते हैं और गर्मियों में शरीर को ज्यादा भारी महसूस नहीं होने देते हैं, जो इस मौसम के लिए अच्छा माना जाता है।

4. दालें और साबुत अनाज

मसूर दाल, मूंग दाल, चना और राजमा जैसे फूड्स आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। बाजरा और ज्वार जैसे साबुत अनाज भी शरीर को ताकत देने में अहम भूमिका निभाते हैं और एनीमिया में सुधार करके शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाते हैं। इन फूड्स को नियमित रूप से डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में एनीमिया कब खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर के पास कब जाएं

5. विटामिन सी से भरपूर फूड्स

आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए विटामिन सी एक जरूरी पोषक तत्व होता है। इसलिए, विटामिन सी से भरपूर टमाटर, आंवला और नींबू जैसे फूड्स आयरन को शरीर में सही तरह से इस्तेमाल करने में मदद करते हैं। इन फूड्स को आप सलाद के रूप में भी शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

निष्कर्ष

गर्मियों में एनीमिया से बचाव के लिए हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और दालों का संतुलित मात्रा में सेवन बहुत फायदेमंद होता है। संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट एनीमियाको कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए, गर्मियों में हल्का, ताजा और आयरन से भरपूर फूड्स अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्मी में खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

    गर्मी में खून बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में आयरन और विटामिन सी से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं, जिसमें चुकंदर का जूस, अनार, सेब और पालक शामिल हों।
  • सबसे ज्यादा आयरन किस सब्जी में होता है?

    हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक का सेवन आयरन की कमी को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा आयरन पाया जाता है।

Read Next

वेट लॉस के दौरान 'चीट मील' लेना सही है या गलत? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 03, 2026 22:39 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 03, 2026 22:39 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content