आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य की परेशानियों से बचने और वजन कम करने के लिए अक्सर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं और बीच-बीच में चीट मील या चीट डे भी करते हैं। लेकिन क्या वाकई इस दौरान चीट मील लेना सही है? ऐसे में आइए इस बारे में हम जानेंगे जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से।
क्या डाइटिंग के दौरान चीट मील सही है?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, वजन कम करने के दौरान बहुत से लोग डाइटिंग से ब्रेन लेकर अपने मन की चीजें खाना पसंद करते हैं। लेकिन चीट मील जैसी कोई चीज होती ही नहीं है। वजन कम करने के लिए कंसिस्टेंसी (Consistency) जरूरी है।
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन आगे बताती हैं कि, चीट मील का तरीका सभी तरह की डाइट के लिए सही नहीं है। वजन कम करने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, भरपूर नींद लें और पर्याप्त पानी पिएं। इससे स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या डाइटिंग से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है? एक्सपर्ट से जानें
-1777821326230.jpg)
चीट मील लेने से क्या परेशानी हो सकती है?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, चीट मील करते समय अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा और अधिक तला-भूना खाना खाने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ब्लोटिंग होने
चीट मील में अचानक से अनहेल्दी फूड्स को ज्यादा खाने के कारण लोगों को ब्लोटिंग, कब्ज और भारीपन होने जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: जौ या चना सत्तू - वजन कम करने के लिए क्या है बेस्ट? एक्सपर्ट से जानें
अपच होने
अधिक तला-भुना और मसालेदार अचानक से खाने से व्यक्ति को अपच और कई बार दस्त होने की समस्या हो सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण हो सकता है।
गैस और एसिडिटी की समस्या
अचानक से अधिक तला-भुना खाना खाने या चीट मील लेने से व्यक्ति को गैस और एसिडिटी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
निष्कर्ष
चीट मील जैसी कोई चीज नहीं होती है। ऐसे में वजन कम करने के लिए डाइट में कंसिस्टेंसी बनाए रखना जरूरी होता है। डाइटिंग के दौरान एकदम से तला-भुना और अनहेल्दी फूड खाने से व्यक्ति को ब्लोटिंग, अपच, कब्ज, भारीपन, दस्त, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, एक्सरसाइज करें, पर्याप्त पानी पिएं और पर्याप्त नींद लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
वजन घटाने का सबसे सही तरीका क्या है?
वजन कम करने के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, 7-8 घंटे की नींद और पर्याप्त पानी पिएं। ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।क्या चीट मील से ब्लोटिंग की समस्या होती है?
हां, मैदे, अधिक मीठे फूड्स और प्रिजर्वेटिव्स युक्त फूड्स का सेवन अचानक से करने से पाचन स्लो हो जाता है, जिससे पेट में गैस बनने, भारीपन महसूस होने या ब्लोटिंग होने जैसी समस्याएं होती हैं।वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
वजन कम करने के लिए डाइट में साबुत अनाज, दालें, फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। ये वजन कम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 03, 2026 20:47 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 03, 2026 20:47 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain