मौसम चाहे जो भी हो वेट लॉस करने का लक्ष्य रखने वाले लोग हर बदलते मौसम में हेल्दी के साथ उन फूड्स की ओर रुख करना पसंद करते हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकें। वजन कम करने के लिए सही डाइट लेना हर मौसम में जरूरी होता है। इसी तरह गर्मी के मौसम में लोग सत्तू का सेवन करना बेहद पसंद करते हैं। सत्तू एक पारंपरिक और पौष्टिक फूड होता है, जो वजन कम करने में काफी प्रभावी माना जाता है। हालांकि, लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि वजन कम करने के लिए जौ या चना सत्तू क्या फायदेमंद होता है? आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं इस बारे में।
वजन कम करने के लिए चना सत्तू
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, चना सत्तू शरीर के लिए एक बॉडी बिल्डिंग फूड के रूप में काम करता है। यह बल्य यानी ताकत देने वाला फूड होने के साथ पुष्टिकर यानी न्यूट्रिशियस, रसायन (शरीर को पोषण देने वाला) और वाजीकर (ऊर्जा बढ़ाने वाला) होता है। चना सत्तू में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो मांसपेशियों को बनाने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है। इसलिए, जो लोग शरीर बनाना चाहते हैं या कमजोरी महसूस करते हैं, उनके लिए चना सत्तू एक अच्छा ऑप्शन होता है।
इसे भी पढ़ें: चना सत्तू या प्रोटीन शेक: गर्मियों में ताकत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
वजन कम करने के लिए जौ सत्तू
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि जौ का सत्तू स्ट्रॉन्ग एंटी-लिपिडेमिक गुणों से भरपूर होता है यानी यह हमारे शरीर की मेद धातु (अतिरिक्त चर्बी) पर सीधे काम करता है और उसे कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, जौ सत्तू ठंडा प्रभाव देने वाला होता है, जिससे यह पाचन को आसान बनाता है और वजन कम करने में मदद करता है।

जौ या चना सत्तू- वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?
जौ और चना सत्तू दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि अगर आपका मुख्य लक्ष्य वजन कम करना है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार जौ का सत्तू ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर की चर्बी को कम करने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में आपके शरीर को भी ठंडक देता है, जिससे आपको अच्छा महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में चने का सत्तू या जौ का सत्तू: क्या है बेहतर विकल्प? जानें एक्सपर्ट की सलाह
निष्कर्ष
चना सत्तू शरीर को ताकत और पोषण देने में मदद करता है, वहीं जौ का सत्तू वजन कम करने के लिए ज्यादा प्रभावी माना जाता है। इसलिए, अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है तो चना सत्तू से ज्यादा जौ का सत्तू ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
1 दिन में कितना सत्तू खाना चाहिए?
आमतौर पर एक हेल्दी व्यक्ति 1 दिन में 20 से 40 ग्राम सत्तू का सेवन कर सकते हैं यानी लगभग 2 से 4 बड़े चम्मच सत्तू का सेवन काफी होता है।सत्तू को रोज पीने के क्या फायदे हैं?
रोजाना सत्तू पीने से पाचन क्रिया बेहतर रहती है, शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, वजन कम करने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 02, 2026 23:31 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 02, 2026 23:31 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma