Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

गर्मी में प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर ठंडा रखने के लिए जौ का सत्तू बेहतर है या रागी ड्रिंक? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए अक्सर लोग जौ सत्तू या अन्य ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में कौन सी ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद है या प्रेग्नेंसी में इनका सेवन करना सेफ है?

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग जौ का सत्तू और रागी ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करते हैं। गर्मियों में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं, लेकिन कई बार यह सवाल उठता है कि क्या ये प्रेग्नेंट महिलाएं पी सकती हैं? और प्रेग्नेंसी में इन ड्रिंक्स का सेवन करना सेफ है? ऐसे में आइए इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

गर्मियों में प्रेग्नेंसी के दौरान जौ का सत्ता और रागी ड्रिंक

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "प्रेग्नेंसी के दौरान, खासकर गर्मियों में, जौ का सत्तू और रागी का ड्रिंक दोनों ही हेल्दी ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन इनके अलग-अलग फायदे हैं। इनमें से किसी एक को चुनना प्रेग्नेंट महिला की न्यूट्रिशन से जुड़ी जरूरतों, ओवरऑल हेल्थ और अपनी पसंद पर निर्भर करता है।"

गर्मियों में जौ का सत्तू के फायदे

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "जौ के सत्तू को अक्सर गर्मियों में पिया जाता है। इसको शरीर को ठंडक देने वाला फूड माना जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसका सेवन करने से शरीर की गर्मी को कम करने, शरीर को ताजा महसूस कराने, शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने और शरीर का कमजोरी से बचाव करने में मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी में शरीर को तुरंत ठंडक देता है जौ के सत्तू का शरबत, जानें इसके फायदे और आसान रेसिपी

barley sattu or ragi drink which is better to cool the body during summer pregnancy 1 (3)

गर्मियों में रागी ड्रिंक के फायदे

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "रागी, जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, बहुत न्यूट्रिशियस होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। रागी ड्रिंक मां और गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों की हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। यह आयरन की मात्रा बढ़ाने में भी मदद कर सकता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान एनीमिया के खतरे को कम करने के लिए जरूरी है। रागी से लगातार एनर्जी मिलती है और यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है।"

गर्मियों में प्रेग्नेंसी के दौरान कौन सी ड्रिंक बेहतर है?

Ms. Edwina Raj कहती हैं, "गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को ठंडा रखने के लिए जौ का सत्तू थोड़ा बेहतर हो सकता है, क्योंकि यह ट्रेडिशनल रूप से शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेटेड रखने के गुणों के लिए जाना जाता है। हालांकि, रागी भी अपने बेहतरीन न्यूट्रिशन वेल्यू के कारण एक अच्छा ऑप्शन है। कई प्रेग्नेंट महिलाएं दोनों ड्रिंक्स के फायदे पाने के लिए अलग-अलग दिनों में इन्हें अपनी डाइट में सेफ तरीके से शामिल कर सकती हैं।"

इसे भी पढ़ें: पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये खास डाइजेस्टिव ड्रिंक, जानें रेसिपी

प्रेग्नेंसी में इन ड्रिंक्स का सेवन करने के साथ बरतें सावधानियां

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "इन ड्रिंक्स को साफ-सफाई से बनाना और इनमें ज्यादा चीनी न डालना जरूरी है। प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्मी के मौसम में हेल्दी रहने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए, ताजे फल और सब्जियां खानी चाहिए और बैलेंस्ड डाइट लेनी चाहिए। जिन महिलाओं को जेस्टेशनल डायबिटीज, किडनी की समस्या या पाचन से जुड़ी परेशानियां हैं, उन्हें अपनी डाइट में बड़े बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या डायटीशियन से बात करनी चाहिए।"

निष्कर्ष

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेशन के लिए जौ का सत्तू थोड़ा बेहतर हो सकता है, जबकि कैल्शियम, आयरन और ओवरऑल न्यूट्रिशन के लिए रागी का ड्रिंक बेहतर हो सकता है। सही मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से लेने पर ये दोनों ही हेल्दी प्रेग्नेंसी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। ध्यान रहे, इनसे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • जौ का सत्तू पीने के क्या फायदे हैं?

    जौ के सत्तू का सेवन करने से शरीर की गर्मी को कम करने, वजन को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, पाचन में सुधार करने, हड्डियों को मजबूती देने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • रागी ड्रिंक पीने के क्या फायदे हैं?

    रागी ड्रिंक का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, वजन कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, खून की कमी को दूर करने, शरीर को एनर्जी देने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है। 

Read Next

नाश्‍ते के दौरान ये गलत‍ियां बन सकती हैं अचानक ब्लड शुगर बढ़ने का कारण, जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 06, 2026 13:16 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 06, 2026 13:16 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content