Expert

Barley Sattu Laddu: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं जौ के सत्तू से बने लड्डू, जानें रेसिपी और फायदे

Barley Sattu Laddu: जौ के सत्तू शरीर को  स्वस्थ रखते हैं। जानते हैं कैसे बनाएं जौ के सत्तू के लड्डू। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Barley Sattu Laddu: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं जौ के सत्तू से बने लड्डू, जानें रेसिपी और फायदे


Barley Sattu Laddu: जौ शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। जौ शरीर को ठंडा रखने के साथ शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। जौ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। जौ खाने से पेट में कब्ज, अपच और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जौ के साथ इसका बना सत्तू भी पौष्टिकता से भरपूर होता है। जौ को भूनकर इसके पीसकर इसका सत्तू बनाया जा सकता है। जौ का सत्तू शरीर को मजबूत बनाने के साथ भूख का कम एहसास भी कम करवाता है। इस कारण वजन घटाने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं जौ के सत्तू के लड्डू खाने के फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से। 

शरीर को हाइड्रेट रखता है

जौ के सत्तू से बने लड्डू खाने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है। इन लड्डू को खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इन लड्डू को शाम के समय स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है। सत्तू से बने लड्डू खाने से लंबे समय तक प्यास भी नहीं लगती है।

पेट के लिए फायदेमंद

गर्मी में अक्सर पेट में गर्मी की समस्या हो जाती है। ऐसे में जौ के सत्तू से बने लड्डू पेट की गर्मी को शांत करने के साथ पेट को हेल्दी रखते हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ पेट भी साफ रहता है। जौ के सत्तू से बने लड्डू पेट को हेल्दी रखते है।

energy

वजन कम करने में मददगार

जौ के सत्तू से बने लड्डू के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। जौ पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। इस कारण आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसका सेवन शाम को या सुबह के नाश्ते में किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-  Khali Pet Methi Khane ke Fayde: रोज सुबह खाली पेट खाएं मेथी दाना, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

शरीर की कमजोरी दूर करें

जौ के सत्तू से बने लड्डू शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं। इसमें पाए जाने वाले आयरन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के साथ शरीर को ताकत देता है। जौ के लड्डू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

जौ के सत्तू के लड्डू बनाने का तरीका

सामग्री

जौ  का सत्तू- 400 ग्राम

400 ग्राम- बूरा

250 ग्राम-घी

1 चम्मच- इलायची पाउडर

जौ के सत्तू के लड्डू बनाने की विधि

जौ के सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इसे जौ और बूरे को छलने में छान लें। अब छने हुए मिश्रण में गर्म घी को मिलाएं। आप हथेलियों की सहायता से कुछ देर के लिए इसे मसलते रहे। जब यह मिश्रण नरम हो जाएं, तो इसमें इलायची पाउडर को मिलाकर इसे लड्डू की शेप दें। आपके लड्डू तैयार है।

जौ के सत्तू के लड्डू घर पर बनाएं जा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

शरीर में इस विटामिन की कमी से हो सकता है चर्म रोग, जानें बचाव के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version