सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सत्तू पुदीने का शरबत, जानें बनाने का तरीका

गर्मियों में शरीर और दिमाग को ठंडा रखने के लिए आप सत्तू और पुदीने से बनी ड्रिंक पी सकते हैं। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सत्तू पुदीने का शरबत, जानें बनाने का तरीका


गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी के अलावां भी कई ड्रिंक पीनी चाहिए। इसके लिए बहुत से लोग सत्तू का शरबत पीते हैं, जोकि सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। गर्मियों में शरीर और दिमाग को ठंडा रखने के लिए आप सत्तू और पुदीने से बनी ड्रिंक पी सकते हैं। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह ड्रिंक पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री और नैचुरल होती है। आइये जानते हैं सत्तू और पुदीने का शरबत पीने से होने वाले फायदे और बनाने के तरीके के बारे में। 

कैसे बनाएं सत्तू का शरबत? 

  • सत्तू और पुदीने का शरबत बनाने के लिए आपको सब्जा सीड्स को 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखना है। 
  • अब आपको एक गिलास में पुदीना, अदरक और धनिया मिलाना है। 
  • इसके लिए आपको पुदीने का एक अलसे से पेस्ट बनाना है। अब आपको एक गिलास में पानी डालना है और पुदीने का पेस्ट मिलाना है।
  • इसके बाद आपको इसमें सत्तू का आटा मिलाना है। अब इसमें उपर से नींबू का रस मिलाएं। 
  • अब इसमें उपर से जीरा, काला नमक और कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं। 
  • आप चाहें तो इसमें उपर से चीनी भी मिला सकते हैं। 
  • लीजिए आपकी ड्रिंक बनकर तैयार है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hina Gujral - funfoodfrolic (@funfoodandfrolic)

सत्तू पुदीना की ड्रिंक पीने के फायदे 

  • सत्तू पुदीना की ड्रिंक पीने से शरीर हाइड्रेट रहती है साथ ही साथ दिमाग भी शांत रहता है। 
  • सत्तू पुदीना की ड्रिंक पीने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है, जिससे गैस, अपच आदि कम होता है। 
  • यह शरबत आपको गर्मी और लू से बचाने के साथ ही डायबिटिक रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। 
  • वजन घटाने के लिए भी आप इस ड्रिंक को पी सकते हैं। 
  • इसे पीने से शरीर तरोताजा रहती है साथ ही साथ शरीर में लंबे समय तक उर्जा बनी रहती है। 
  • यह शरबत शरीर में जमा टॉक्सिन्स का सफाया कर आपका पेट साफ करने में मदद करती है। 

Read Next

प्रोटीन पाउडर के सेवन को लेकर ICMR की चेतावनी, हो सकते हैं इन बीमारियों का शिकार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version