त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है गोंद कतीरा से बनी यह ड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप गोंद कतीरा से बनी ड्रिंक पी सकते हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है गोंद कतीरा से बनी यह ड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी


गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग तरह-तरह की हाइड्रेटिंग और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स पीते हैं। कई लोग तो शरीर और दिमाग को ठंडा रखने के लिए प्रिजर्वेटिव्स वाली एनर्जी ड्रिंक भी पीते हैं। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप गोंद कतीरा से बनी ड्रिंक पी सकते हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह ड्रिंक न केवल आपकी त्वचा बल्कि, बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइये डाइटिशियन ली महाजन से जानते हैं गोंद कतीरा ड्रिंक पीने के फायदे और बनाने का तरीका। 

कैसे बनाएं गोंद कतीरा ड्रिंक? 

  • गोंद कतीरा की ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले गोंद कतीरा के 3 से 4 टुकड़े लेने हैं और इसे कुछ समय के लिए भिगोकर रख दें। 
  • इसके बाद आपको एक चम्मच तुलसी के बीज को कम से कम 15 मिनट के लिए भिगोकर रखना है। 
  • अब आपको आम की प्योरी बनानी है। 
  • इसके बाद आपको चिया सीड्स को भिगोकर रखना है। 
  • अब आपको इन सामाग्रियों की एक लेयर बनानी है। 
  • सबसे पहले एक गिलास में गोंद कतीरा निकालें। इसके उपर से तुलसी के बीज और आम की प्यूरी मिलाएं। अब आपको इसके उपर थोड़ा सा दूथ डालना है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐋𝐞𝐞𝐦𝐚 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐣𝐚𝐧 |Nutritionist (@leemamahajan)

त्वचा के लिए कैसे है फायदेमंद? 

  • गोंद कतीरा ड्रिंक पीना त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। 
  • इसे पीने से त्वचा पर नैचुरल ग्लो आता है साथ ही त्वचा चमकदार भी बनती है। 
  • इसे पीने से आपको फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिलने के साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होते हैं। 
  • इस ड्रिंक को पीने से विटामिन सी मिलता है, जिससे एक्ने और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में जामुन गोंद कतीरा ड्रिंक पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

गोंद कतीरा ड्रिंक पीने के फायदे 

  • गोंद कतीरा ड्रिंक पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। 
  • इस ड्रिंक को पाने से शरीर को आयरन, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मिलते हैं। 
  • इस ड्रिंक को पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है, जिससे गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं कम होती हैं। 
  • इस ड्रिंक को पीने से दिमाग और शरीर ठंडा रहता है। 

Read Next

माथे पर होने वाले एक्ने से हैं परेशान, तो जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer