Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Doctor Verified

Gond Katira in Piles: बवासीर में गोंद कतीरा कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेगा आराम

Gond Katira in Piles: बवासीर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। यह पेट और पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

Gond Katira Benefits in Piles: खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से आजकल अधिकतर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। कोई पेट दर्द, कोई कब्ज, तो कोई बवासीर जैसी बीमारी से पीड़ित है। बवासीर बेहद पीड़ादायक हो सकती है। बवासीर होने पर व्यक्ति का उठना-बैठना या चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है। बवासीर से पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। बवासीर होने पर फाइबर युक्त डाइट का सेवन जरूर करना चाहिए। फाइबर, पेट के लिए बेहद जरूरी होता है। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि बवासीर के रोगियों के लिए गोंद कतीरा भी फायदेमंद होता है। गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है। इससे पेट को ठंडक मिलती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है। गोंद कतीरा खूनी बवासीर के रोगियों के इलाज में भी असरदार साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं बवासीर में गोंद कतीरे का सेवन कैसे करें?

How to Eat Gond Katira in Piles- बवासीर में गोंद कतीरा कैसे खाएं?

1. गोंद कतीरा और मिश्री

बवासीर में गोंद कतीरा खाना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो आप गोंद कतीरा और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। मिश्री और गोंद कतीरा, कब्ज से छुटकारा दिलाता है। साथ ही, यह पेट को भी ठंडक प्रदान करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में गोंद कतीरा और मिश्री डालें। बवासीर होने पर आप रोज इस पानी का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बवासीर की समस्या को दूर करने में बेहद फायदेमंद है ये 3 घरेलू नुस्खे, रोग से मिलेगा छुटकारा

gond katira with shikanji

2. शिकंजी के साथ गोंद कतीरा

अगर आपको बवासीर है, तो आप शिंकजी में गोंद कतीरा मिलाकर ले सकते हैं। शिकंजी में गोंद कतीरा मिलाकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें काला नमक, नींबू का रस और चीनी अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें गोंद कतीरा डाल दें। आप बवासीर से निजात पाने के लिए रोज सुबह-शाम इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। 

3. गोंद कतीरा और दही

बवासीर से छुटकारा पाने के लिए आप गोंद कतीरे को दही के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में दही लें। इसमें गोंद कतीरा मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। आप रोजाना गोंद कतीरा और दही का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से कब्ज और बवासीर से निजात मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- धागे वाली मिश्री खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में ऐसे करें शामिल

4. गोंद कतीरा और दूध

बवासीर होने पर आप गोंद कतीरे और दूध का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में गोंद कतीरा मिक्स करें। आप इस ड्रिंक का सेवन रोजाना कर सकते हैं। बवासीर रोगियों के लिए दूध और गोंद कतीरा बेहद फायदेमंद होता है। 

अगर आपको बवासीर है, तो आप गोंद कतीरे का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। पाचन को बेहतर बनाने, कब्ज और बवासीर से छुटकारा पाने के लिए गोंद कतीरे का सेवन, दूध, दही और मिश्री के साथ किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।   

Read Next

रोज सुबह पिएं मिश्री और गोंद कतीरे का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 26, 2024 16:11 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content