Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Doctor Verified

गोंद कतीरा खाली पेट खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें सही तरीका

Can We Take Gond Katira Empty Stomach: गर्मी के मौसम में गोंद कतीरे का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। यहां जानिए, क्या गोंद कतीरा खाली पेट खाना चाहिए?

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और एनर्जी देने वाले नेचुरल विकल्पों की तलाश हर कोई करता है। ऐसे में गोंद कतीरा एक लोकप्रिय और पारंपरिक उपाय के रूप में सामने आता है। आयुर्वेद में इसे ठंडी तासीर वाला माना गया है, जो शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है और लू, डिहाइड्रेशन, कमजोरी जैसी गर्मी से जुड़ी समस्याओं से राहत देता है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जो तेज गर्मी में काम करते हैं या जिनका शरीर जल्दी थक जाता है। हालांकि, अक्सर लोगों के मन में एक सवाल उठता है कि क्या गोंद कतीरा खाली पेट खाना चाहिए? कुछ लोग इसे सुबह-सुबह पानी या दूध में मिलाकर लेते हैं, जबकि अन्य इसे दिन में भोजन के बाद ही उपयोग में लाते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की-

क्या गोंद कतीरा खाली पेट खाना चाहिए? - Can We Take Gond Katira Empty Stomach

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक रेजिन है, जो पेड़ से निकलता है। यह देखने में पारदर्शी होती है, जिसे भिगोने पर यह फूलकर जेल जैसी बन जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को शीतलता प्रदान करने के लिए जाना जाता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाव, पाचन सुधारने, त्वचा को ठंडक देने और इम्यूनिटी बढ़ाने जैसे कई फायदे देता है। डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन खाली पेट किया जा सकता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

  • खाली पेट सेवन तब ही फायदेमंद है जब आपका शरीर ठंडी तासीर वाली चीजों को सहन कर सकता हो।
  • आपको बार-बार खांसी, छींक या जुकाम जैसी एलर्जी न होती हो।
  • आप गर्मियों में थकावट, लू या शरीर की गर्मी की समस्या से परेशान हों।

इसे भी पढ़ें: गोंद कतीरा से त्वचा को करें ठंडा, जानें चेहरे पर लगाने के 3 तरीके और फायदे

खाली पेट गोंद कतीरा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? - Who Should Not Use Gond Katira Empty Stomach

डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि गोंद कतीरा भले ही शरीर को ठंडक देने वाला हो, लेकिन कुछ लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है। विशेषकर वे लोग जिन्हें ठंडी चीजें खाने से खांसी, जुकाम, छींक या बलगम की समस्या हो जाती है, उन्हें इसे खाली पेट नहीं लेना चाहिए। इस स्थिति में इसे दिन में कभी भी भोजन के बाद सेवन करना ज्यादा सुरक्षित होता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में स्कैल्प को ठंडक देने के लिए लगाएं गोंद कतीरा हेयर मास्क, जानें 3 तरीके और फायदे

Can We Take Gond Katira Empty Stomach

गोंद कतीरा पीने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Gond Katira

  1. गर्मियों में अधिक पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गोंद कतीरा शरीर में नमी बनाए रखने में सहायक होता है।
  2. यह शरीर को एनर्जी देता है और गर्मी से होने वाली कमजोरी को दूर करता है।
  3. यह त्वचा को अंदर से ठंडक देता है, जिससे पिंपल्स, रैशेज और दाने जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
  4. यह मासिक धर्म में होने वाली कमजोरी और गर्मी से संबंधित हार्मोनल असंतुलन को भी कंट्रोल करता है।

कतीरा गोंद खाने का सही तरीका क्या है? - How to eat katira Gond

गोंद कतीरा का सेवन करने के लिए इसे रात भर पानी में भिगो दें। सुबह यह फूलकर जेल जैसा बन जाएगा। इसे शरबत के रूप में लिया जा सकता है, या फिर चुटकी भर इलायची पाउडर और मिश्री मिलाकर सेवन करें।

  •  ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें।
  • डायबिटीज और अस्थमा के मरीज डॉक्टर से सलाह लेकर ही लें।
  • बच्चों को कम मात्रा में दें।

निष्कर्ष

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक औषधि है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, यदि आपके शरीर की प्रकृति ठंडी चीजें सहन कर सकती है, तो आप इसे खाली पेट भी ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको खांसी या जुकाम की प्रवृत्ति है, तो इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। हमेशा याद रखें, किसी भी चीज का संतुलित और सही तरीके से सेवन ही लाभकारी होता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गोंद कतीरा कब और कैसे खाना चाहिए?

    गोंद कतीरा गर्मियों में सुबह या दोपहर के समय लिया जा सकता है। इसका सेवन हमेशा रातभर भिगोने के बाद ही करना चाहिए।
  • गोंद कतीरा खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    गोंद कतीरा खाने से गर्मी से होने वाली समस्याएं जैसे नकसीर, लू, डिहाइड्रेशन और कमजोरी में राहत मिलती है।
  • क्या पुरुषों को गोंद कतीरा खाना चाहिए?

    हां, पुरुषों को भी गोंद कतीरा खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने, एनर्जी बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है।

Read Next

क्या पीरियड्स में गर्म पानी में घी डालकर पीने के फायदा होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 28, 2025 16:56 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Apr 28, 2025 16:56 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content