Expert

गर्मियों में स्कैल्प को ठंडक देने के लिए लगाएं गोंद कतीरा हेयर मास्क, जानें 3 तरीके और फायदे

गोंद कतीरा का गर्मियों में कई तरह से इस्तेमाल होता है और सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। यहां जानिए, गोंद कतीरा को बालों में कैसे लगाएं और इसके फायदे क्या होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में स्कैल्प को ठंडक देने के लिए लगाएं गोंद कतीरा हेयर मास्क, जानें 3 तरीके और फायदे


गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स लेकर आता है। तेज धूप, उमस, धूल और पसीना न सिर्फ हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि हमारे बालों और स्कैल्प की सेहत को भी प्रभावित करते हैं। खासकर जब पसीना और धूल स्कैल्प में जमा हो जाते हैं, तो इससे खुजली, जलन, डैंड्रफ और बालों का झड़ना जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसके साथ ही स्कैल्प गर्म होने के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है और वो बेजान और रूखे दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने बालों की केयर के लिए कुछ ऐसा चुनें जो नेचुरल हो, केमिकल-फ्री हो और बालों को ठंडक और पोषण दोनों दे सके। गोंद कतीरा नेचुरल रेजिन (गोंद) एक ऐसा ही प्राकृतिक तत्व है, जिसे सदियों से आयुर्वेद में त्वचा और बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह शीतल, हाइड्रेटिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो गर्मियों में स्कैल्प को ठंडक देता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इस लेख में अर्बन क्लैप के साथ काम कर रहीं VLCC सर्टिफाइड ब्यूटीशियन आशू मैसी से जानिए, गोंद कतीरा को बालों में कैसे लगाएं और इसके फायदे क्या होते हैं?

गोंद कतीरा को बालों पर कैसे लगाएं? - How To Use Gond Katira On Hair

गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) एक ऐसा नेचुरल तत्व है, जो न केवल त्वचा के लिए लाभकारी है, बल्कि बालों की सेहत को भी कई तरह से सुधारता है। गोंद कतीरा एक पेड़ से निकलने वाली नेचुरल गोंद है, जिसे ठंडाई में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें शीतल, मॉइश्चराइजिंग और पोषण देने वाले गुण होते हैं, जो बालों को अंदर से मजबूत और बाहर से शाइनी बनाते हैं। आइए जानते हैं गोंद कतीरा से तैयार किए गए 3 असरदार हेयर मास्क और उनके फायदे।

1. गोंद कतीरा और एलोवेरा हेयर मास्क

यह हेयर मास्क उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जिन्हें डैंड्रफ, खुजली या स्कैल्प इरिटेशन की समस्या रहती है। गोंद कतीरा और एलोवेरा दोनों में कूलिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एक चम्मच गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह यह जेली जैसी बन जाएगी, इसमें दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर के स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। 30-40 मिनट बाद ताजे पानी से बालों को धो लें।

इसे भी पढ़ें: गोंद कतीरा से त्वचा को करें ठंडा, जानें चेहरे पर लगाने के 3 तरीके और फायदे

  • यह हेयर मास्क डैंड्रफ को दूर करता है।
  • स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है।
  • खुजली और जलन में राहत देता है।
  • स्कैल्प को हाइड्रेट करता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं।

2. गोंद कतीरा और दही हेयर मास्क

अगर आपके बाल बेजान, रूखे और फ्रिजी हो गए हैं, तो यह हेयर मास्क आपके लिए संजीवनी बन सकता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को स्मूद और सिल्की बनाता है। एक चम्मच गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उसमें दो चम्मच ताजा दही मिलाएं। चाहें तो एक चम्मच शहद भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं और 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

How to use Gond Katira for hair

इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? दालचीनी और गोंद कतीरा की इस ड्रिंक का करें सेवन

  • यह हेयर मास्क बालों की गहराई से कंडीशनिंग करता है।
  • ड्राईनेस को कम करता है।
  • बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।

3. गोंद कतीरा और मेथी हेयर मास्क

मेथी दाना बालों के झड़ने को रोकने और उन्हें तेजी से बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जब इसे गोंद कतीरा के साथ मिलाया जाए, तो यह हेयर ग्रोथ को दोगुनी तेजी से बढ़ाता है। दो चम्मच मेथी को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। एक चम्मच गोंद कतीरा को भी रातभर पानी में भिगोकर जेली बना लें। दोनों को मिलाकर बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और 45 मिनट के बाद शैंपू से धो लें।

  • बालों का झड़ना कम करता है।
  • हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है।
  • स्कैल्प को पोषण देता है।

निष्कर्ष

गोंद कतीरा एक बेहद प्रभावी हर्बल इंग्रीडिएंट है, जिसे नियमित रूप से हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जाए तो बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं। चाहे बाल झड़ रहे हों, स्कैल्प में खुजली हो या बाल रूखे और बेजान हो गए हों, गोंद कतीरा से बने ये मास्क हर समस्या का समाधान बन सकते हैं। याद रखें, किसी भी नेचुरल उपाय का असर दिखने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह असर गहराई से होता है और लंबे समय तक बना रहता है। लेकिन अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं हैं तो इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या प्याज दांत दर्द के लिए फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version