Doctor Verified

क्या प्याज दांत दर्द के लिए फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से

Is Onion good For Tooth Pain in Hindi: दांत दर्द की समस्या को बर्दाश्त करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई लोग दांत दर्द से राहत पाने के लिए प्याज का उपयोग करते हैं, तो आइए जानते हैं क्या सच में ये उपाय कारगर है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्याज दांत दर्द के लिए फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से


Is Onion good For Tooth Pain in Hindi: दांत दर्द एक आम समस्या है, लेकिन किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए इसे बर्दाश्त कर पाना काफी मुश्किल हो सकता है। लोग अक्सर दांत दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं और राहत पाने के लिए तरह-तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय प्याज का इस्तेमाल करना है। कई लोगों का मानना है कि दांत दर्द से राहत (Can onions relieve toothache) पाने के लिए प्याज का उपयोग फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या वाकई ऐसा होता है। क्या सच में प्याज का उपयोग करने से दांत दर्द से राहत मिल सकती है, आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या सच में प्याज खाने से दांत दर्द कम होता है या नहीं? ( Is raw onion good for your teeth)

क्या प्याज दांत दर्द में राहत देता है? - Does Onion Help Tooth Pain in Hindi?

जब दांत दर्द की बात आती है, तो इसका कारण अक्सर ओरल हेल्थ से जुड़ा होता है, जिसमें कैविटी, मसूड़ों की सूजन, दांतों में फंसी चीजें या नर्व में इंफेक्शन होता है। ऐसे में कुछ लोग प्याज को काटकर या उसका रस निकालकर दांत दर्द से प्रभावित स्थान पर लगाने की सलाह देते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि प्याज के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारकर दर्द को कम करने में मदद करता है। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है, आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, प्याज को दांत दर्द के लिए कोई प्रभावी या सही इलाज नहीं माना गया है। प्याज का इस्तेमाल दांत दर्द के मूल कारण को किसी भी तरह से ठीक नहीं कर पाता है।

इसे भी पढ़ें: मुंह से बदबू आने का कारण कहीं अक्लदाढ़ तो नहीं? डॉक्टर से समझें कनेक्शन

onion for toothache

दांत दर्द होने पर क्या करें? - What To Do In Toothache in Hindi?

दांत दर्द एक गंभीर समस्या हो सकती है, जो दांत के अंदर किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में प्याज या अन्य किसी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके दांत दर्द से राहत पाना आपको कुछ समय के लिए आराम दे सकता है, लेकिन दांत दर्द से पूरी तरह आराम पाने के लिए जरूरी है कि आप डॉक्टर से कंसल्ट करें। लेकिन, कुछ समय के लिए आराम पाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • गर्म पानी से कुल्ला करने से दांत दर्द और सूजन कम हो सकती है।
  • नमक वाले पानी से गरारे करने से मुंह के बैक्टीरिया मर जाते हैं और दर्द से आराम मिलता है।
  • लौंग के तेल को दर्द के स्थान पर लगाने से राहत मिल सकती है।
  • दांत दर्द की समस्या में ठंडा सेंक भी कई बार फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: दांतों के लिए लौंग के तेल के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

दांत दर्द की समस्या को नजरअंदाज करना गंभीर समस्या को बढ़ा सकता है, जिसके कारण आपको खाने पीने में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ये मानना कि दांत दर्द में प्याज का उपयोग फायदेमंद होता है, आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार गलत है। ये कुछ समय के लिए आपके दांत को राहत दे सकते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद आपको दोबारा दर्द शुरू हो जाएगा। इसलिए, दांत में दर्द से राहत पाने के लिए दर्द के सही कारण और उपचार की जरूर होती है।
Image Credit: Freepik

Read Next

इन 5 तेलों में होते हैं दर्दनिवारक गुण, सिरदर्द में लगाने से मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version