
जो लोग दांतों की सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, उनको आगे चलकर दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा रहता है। दांत दर्द को लंबे समय तक नजरअंदाज करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। इसकी वजह से आपके मसूड़े खराब हो सकते हैं। साथ ही, मसूड़ों में सूजन और दांतों में सड़न हो सकती है। इससे दांतों समय से पहले ही हिलने लगते हैं और कई बार तो डॉक्टर दांतों को हटाने की सलाह देते हैं। इस लेख में डेंटल केयर क्लीनिक के सीनियर डेंटिस्ट डॉक्टर डीएस यादव से जानते हैं कि दांतों के दर्द को नजरअंदाज करने से क्या समस्याएं हो सकती हैं।
दांत दर्द को नजरअंदाज करने से बढ़ सकती हैं ये 5 समस्याएं - Ignoring Toothache Can Lead The Gum And Teeth Disease In Hindi
मसूड़ों में सूजन
दांत दर्द को नजरअंदाज करने से मसूड़ो से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इससे मसूड़ों पर सूजन आ सकती है। कुछ मामलों में मसूड़ों से खून आने की समस्या हो सकती है। अगर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो यह पेरियोडोंटाइटिस में बदल सकता है, इससे मसूड़े और उसकी सहायक हड्डी डैमेज हो सकती है। दांतों की एडवांस स्थिति या समस्याएं हृदय रोग और डायबिटीज से जुड़ी हो सकती हैं।

दांतों में कैविटी
दांतों में दर्द होने का सीधा मतलब यह है कि आपके दांतों में किसी तरह की समस्या शुरु हो रही है। वैसे, तो अधिकतर लोग इसे घरेलू उपायों से दूर करने का प्रयास करते हैं। लेकिन, दांतों की कैविटी दांतों के खराब होने की वजह बन सकती हैं। इसमें बैक्टीरिया दांतों के बाहरी परत इनमेल को नष्ट कर देते हैं, तब इससे दांत खराब होने लगते हैं। इसमें व्यक्ति के दांतों में तेज दर्द होने लगता है।
इंफेक्शन का फैलना
दांत दर्द को नजरअंदाज करने से अन्य दांतों में भी इंफेक्शन फैल सकता है। इससे दांतों में मवाद हो सकता है। यदि, इंफेक्शन ब्लड सर्कुलेशन में प्रवेश करता है, तो इससे सूजन व बुखार आ सकता है। इसकी वजह से कान व दिमाग की नसों पर भी दबाव पड़ता है।
दांत का खराब होना
दांत दर्द को नजरअंदाज करने से दांत खराब हो सकते हैं। गंभीर रूप से संक्रमित या डैमेज दांत को ठीक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उसे निकालने की आवश्यकता हो सकती है। इससे दांतों से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
सेंसेटिविटी बढ़ना
दांतों में सेंसेटिविटी होने से व्यक्ति को अधिक ठंडा और गर्म पानी पीने में दांतों में दर्द होता है। यदि, आप दांत दर्द को नजरअंदाज करते हैं, तो दांतों की सेंसेटिविटी बढ़ सकती हैं। इससे दांतों में सड़न और दांत अंदर से कमजोर होने लगते हैं। कई बार तो दांत अंदर से खोखले हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : ये लक्षण हैं दांतों के जड़ों से खराब और कमजोर होने के संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आपको समय रहते दांतों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। यदि, दांतों में दर्द महसूस हो तो ऐसे में आप तुरंत किसी नजदीकी डॉक्टर से मिलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version