दांत दर्द की समस्या एक ऐसी परेशानी है, जो न सिर्फ आपके खाने पीने में दिक्कत का कारण बन सकता है, बल्कि ये आपके रातों की नींद भी उड़ा सकता है। दांतों में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कैविटी, दांतों में सड़न या मसूड़ों की समस्या शामिल है। हालांकि, दांत दर्द से राहत पाने के लिए कई लोग घरेलू नुस्खों का उपयोग करते हैं, जिसमें हींग का इस्तेमाल भी शामिल है। हींग न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद होती है। लेकिन, क्या हींग का इस्तेमाल सच में आपके दांतों के दर्द में फायदेमंद होता है या नहीं? आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-
क्या दांत दर्द में हींग फायदेमंद है?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, दांत दर्द की समस्या होने पर हींग का इस्तेमाल (tooth pain home remedy) करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है। ये कुछ समय के लिए आपको दांत दर्द से राहत दे सकता है, लेकिन थोड़ी देर बाद आपका दर्द दोबारा बढ़ सकता है। हींग का फायदा पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और राहत दिलाने में मदद करता है। दांत दर्द की समस्या में हींग का उपयोग खास लाभकारी नहीं होता है, इसलिए इसके स्थान पर आप दांत दर्द से राहत पाने के लिए नेचुरल उपचारों में लौंग, नीम और तुलसी जैसी औषधि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए, दांत दर्द होने पर खुद से किसी औषधि का इस्तेमाल करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लें और सही इलाज की मदद से दांत दर्द से राहत पाएं।
इसे भी पढ़ें: दांत दर्द को इग्नोर क्यों नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट बता रहे हैं 5 कारण
दांत दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें?
दांत दर्द से राहत पाने के लिए आप इन टिप्स (dant me dard hoto kya kare) को फॉलो कर सकते हैं-
दांत में दर्द होने पर आप गर्म पानी में त्रिफला डालकर कुल्ला कर सकते हैं, इससे दर्द और सूजन कम करने में मदद मिल सकती है।
आप नमक के पानी से कुल्ला कर सकते हैं। इस पानी में नेचुरल की एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकते हैं।
लौंग के तेल में एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो दांत दर्द से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद माना जाता है।
दांत दर्द से राहत पाने के लिए आप ठंडी सिकाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडी सिकाई आपके दांतों की सूजन और जलन को कम करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: मुंह की बदबू-दांत दर्द का आयुर्वेदिक इलाज है माजूफल, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका
दांत में दर्द होने के कारण
दांत में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में पता लगाकर आप जल्द दर्द से राहत पा सकते हैं-
- दांतों में सड़न या कैविटी के कारण दर्द हो सकता है।
- मसूड़ों के कमजोर होने के कारण इसका असर आपके दांतों पर पड़ सकता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है।
- अगर दांत में दरार या फ्रैक्चर हो जाए तो भी ये दर्द का कारण बन सकता है।
- अक्सर अक्ल दाढ़ निकलाने के कारण भी दांत में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।
- दांत या मसूड़ों में इंफेक्शन के कारण भी दांत में दर्द की समस्या हो सकती है।
- रात में सोने के दौरान दांतों के पीसने से दांतों और जबड़े में दर्द हो सकता है।
- साइनस इंफेक्शन से भी आपके दांत प्रभावित हो सकते हैं, जिससे दांत दर्द की समस्या हो सकती है।
निष्कर्ष
दांत में दर्द से राहत पाने के लिए हींग का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है। इसके स्थान पर आप अन्य उपायों जैसे लौंग या त्रिफला चूर्ण से कुल्ला कर सकते हैं या फिर डॉक्टर से जांच करवा सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
दांत में अचानक दर्द क्यों होता है?
दांत में अचानक दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते है, जिसमें दांतों में सड़न होना, मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं, दांत का टूटना या दांतों में इंफेक्शन होना शामिल है।मसूड़ों में दर्द के क्या कारण हैं?
मसूड़ों में दर्द होने के पीछे कई कारण शामिल हैं, जिसमें मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों से जुड़ी बीमारी, दांतों में सड़न या मुंह में छाले की समस्या है। इसके अलावा, कुछ अन्य समस्याओं के कारण भी मसूड़ों में दर्द हो सकता है, जिसमें हार्मोनल बदलाव, इंफेक्शन और कुछ अन्य स्वास्थ्य स्थितियां हैं।मसूड़े कमजोर होने के क्या कारण हैं?
मसूड़ों के कामजोर होने के पीछे कई कारण शामिल है, जिसमें खराब ओरल हाइजीन, मसूड़ों की बीमारी, स्मोकिंग और कुछ स्वास्थ्य स्थितियां हैं।