Doctor Verified

दांत दर्द को इग्नोर क्यों नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट बता रहे हैं 5 कारण

Health Risks Of Ignoring Tooth Pain In Hindi: दांत दर्द को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। यह सही नहीं है। इससे कई अन्य समस्याएं हो सकती है और संक्रमण भी बढ़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांत दर्द को इग्नोर क्यों नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट बता रहे हैं 5 कारण


What Happens If You Ignore Tooth Pain In Hindi: सामान्य तौर पर दांतों में कैविटी, सड़न होने के कारण ही दांतों में दर्द, मसूड़ों में दिक्कत और दांतों के टूटने के कारण हो सकता है। हालांकि, कभी-कभी साइनस जैसी प्रॉब्लम भी नाक के साथ-साथ दांतों में दर्द हो सकता है। ज्यादातर लोग दांतों में दर्द होने पर नमक के गुनगुने पानी से गरारा करते हैं। नमक के गुनगुने पानी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिससे दांतों में दर्द की समस्या कम होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दांतों में दर्द को लंबे समय तक इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। आप जितना ज्यादा दांतों में दर्द को इग्नोर करते हैं, तो इसका शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। जानते हैं, दांत में दर्द को इग्नोर करने का शरीर पर क्या असर पड़ता है? इस बारे में हमने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Sarvodaya Hospital में Consultant - Dental डॉ. प्रीति सिंह से बात की।

दांत दर्द को इग्नोर क्यों नहीं करना चाहिए?- What Happens When You Ignore Tooth Pain In Hindi

what happens if you ignore tooth pain 01 (11)

संक्रमण फैल सकता है

अगर आपके दांतों में संक्रमण की वजह से है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप संक्रमण का इलाज करें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे न सिर्फ बढ़ सकता है। इसके साथ-साथ संक्रमण आसपास के दांतों तक फैल सकता है और सूजन भी बढ़ सकती है। यह दर्द आपके जॉ-लाइन, गर्दन और चेहरे तक बढ़ सकता है। यहां तक कि अन्य हिस्सों तक भी यह दर्द बढ़ सकता है। कुछ गंभीर मामलों में यह सेप्सिस भी हो सकता है। ध्यान रखें कि सेप्सिस जानलेवा स्थिति होती है।

इसे भी पढ़ें: Tooth Pain: दांत में अचानक दर्द हो सकता है असहनीय, डॉक्टर से जानें 10 घरेलू उपाय

समस्या का बढ़ना

अगर आप समय रहते दांत दर्द की समस्या का इलाज नहीं करते हैं, तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसका मतलब है कि अगर आपको मसूड़ों में दिक्कत है, तो इसकी तकलीफ बढ़ सकती है। ध्यान रखें कि धीरे-धीरे यह परेशानी बढ़ जाती है, जिसे तुरंत ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। इस तरह की दिक्कत में सिंपल ट्रीटमेंट काम नहीं करती है।

दांतों के टूटने का रिस्क

इस बात का ध्यान रखें कि दांत दर्द किसी गंभीर समस्या की वजह से भी हो सकता है। अगर आपने उस समस्या का इलाज नहीं किया, तो व्यक्ति के मसूड़े कमजोर हो जाते हैं और अंतिम रूप से दांत भी कमजोर हो जाता है। कुछ मामलों टूथ एक्सट्रैक्शन की जरूरत पड़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: Fluorosis: क्या तेजी से पीले हो रहे हैं आपके खूबसूरत दांत? हो सकती है आपको दांतों से जुड़ी ये बीमारी

ओवर ऑल हेल्थ पर असर

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अगर आपने समय रहते दांत दर्द की समस्या का इलाज नहीं किया जाए, तो इसका बुरा असर ओवर ऑल हेल्थ पर पड़ता था। जैसे दांत दर्द की वजह से सिरदर्द हो सकता है, आंखों में तकलीफ बढ़ सकती है। अगर संक्रमण की वजह से तकलीफ हो रही है, तो संभवतः इसका असर हार्ट हेल्थ और डायबिटीज जैसी मेडिकल कंडीशन के होने का रिस्क बढ़ सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन सी बीमारी आपके दांत कमजोर करती है?

    आमतौर पर पोषक तत्वों की कमी के कारण दांत कमजोर हो सकते हैं। जैसे इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी शामिल हैं। जब बॉडी इन्हें सही तरह से एब्जॉर्ब नहीं करता है, तो इसकी वजह से दांतां में इनामेल कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में दांतों में सड़न का रिस्क भी हो जाता है।
  • दांत दर्द को नजरअंदाज करने से क्या होता है?

    दांत दर्द को नजरअंदाज करने से कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे यह संक्रमण बढ़ने का रिस्क हो सकता है, दांत गिर सकते हैं और अन्य जटिलताएं भी बढ़ सकती हैं।
  • दांत सड़ने से कौन सी बीमारी होती है?

    जब मुंह में बैक्टीरिया बन जाता है, तो वह मसूड़ों पर अटैक करने लगते हैं। इसी से दांतों में सड़ने की दिक्कत हो जाती है। अगर आपने समय पर दांतों की सड़न का इलाज नहीं किया जाता है, तो इसकी वजह से दर्द का बढ़ना, संक्रमण का फैलन आदि समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में दांत गिर भी सकते हैं।

 

 

 

Read Next

पेट पर मैग्नीशियम ऑयल लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS