Doctor Verified

क्या आप भी कर रहे हैं अपने कंधे के दर्द को इग्नोर? जानें ऐसा करने का शरीर पर क्या असर पड़ता है

Effects Of Neglecting Shoulder Pain In Hindi: कंधे के दर्द को इग्नोर करना सही नहीं है। कंधे में दर्द होने पर इसका आपकी बॉडी पर क्या असर पड़ सकता है, जानते हैं इस लेख में आगे-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी कर रहे हैं अपने कंधे के दर्द को इग्नोर? जानें ऐसा करने का शरीर पर क्या असर पड़ता है


What Happens If Shoulder Pain Is Left Untreated In Hindi: कंधे के दर्द को अक्सर हम हल्के में लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कंधे का दर्द कभी लगातार एक ही जैसी एक्टिविटी के कारण हो सकता है या चोट लगने की वजह से हो सकता है। हमें लगता है कि यह दर्द कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाएगा। जबकि, कई बार फ्रोजन शोल्डर, कॉलर बोन फ्रेक्चर, गंभीर चोट, अर्थराइटिस जैसी बीमारियों की वजह से भी कंधे में दर्द होता है। अगर ऐसी स्थिति में कंधे में दर्द को इग्नोर किया गया, तो यह सही नहीं है। सवाल है, कंधे के दर्द की अनदेखी करने या लंबे समय तक इलाज न करवाने से किस तरह के नुकसान हो सकते हैं? आइए, जानते हैं इस बारे में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभिषेक वैश से। (Kandhe Ka Dard Ignore Karne Se Kya Hota Hai)

कंधे के दर्द को इग्नोर करने के नुकसान- Shoulder Pain Neglect Karne Ke Side Effects

what happens if you ignore shoulder pain 1 (5)

पेन बढ़ सकता है

कंधे के दर्द को इग्नोर करना या कंधे में दर्द का इलाज न करने की वजह से आपका दर्द बढ़ सकता है यानी आपके कंधे की कंडीशन खराब हो सकती है। असल में, जब आप लंबे समय तक कंधे के दर्द को इग्नोर करते हैं, तो इसकी वजह से दर्द क्रॉनिक हो सकता है। ऐसा छोटी-मोटी चोट लगने के करण भी हो सकता है। इसके साथ ही दर्द तीव्र होने लगता है, जो कि एक समय बाद असहनीय हो सकता है। यहां तक कि अगर कंधे के दर्द को इग्नोर किया जाए, तो इसकी वजह से भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी रहता है एक तरफ कंधे में दर्द? एक्सपर्ट से जानें इसके 6 कारण

मूवमेंट कम होना

कंधे के दर्द को इग्नोर करने से कंधे की मूवमेंट पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। दरअसल, जब कंधे का दर्द शुरू होता है, तो लोग अपने कंधे को मूव करना कम कर देते हैं। धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है। नतीजतन, जैसे की कंधा मूव करने की कोशिश करते हैं, तीव्र दर्द का अहसास होने लगत है। ऐसे में न चाहते हुए भी कंधे की मूवमेंट में कमी आने लगती है। ऐसा अक्सर फ्रोजन शोल्डर और मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से होता है।

चोट का रिस्क

आपने देखा होगा कि जब आप छोटी सी चोट को इग्नोर करते हैं, तो वह संक्रामक होकर फैल जाता है। इससे शरीर के अन्य हिस्से भी प्रभावित होने लगते हैं। ऐसा ही कंधे के दर्द को इग्नोर करने की वजह से होता है। ऐसी स्थिति में इंस्टेबिलिटी बढ़ जाती है और कंधे की चोट का गंभीर होने का रिस्क बना रहता है। ध्यान रखें कि जब आप कंधे में चोट लगने की वजह से उसे को मूव नहीं करते हैं, तो ऐसे में दर्द शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करता है। साथ ही, जरा सा मूव करने की कोशिश में गंभीर चोट लगने का रिस्क भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: कंधों में हमेशा दर्द रहना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है? जानें डॉक्टर से

नींद में दिक्कत

कंधे का दर्द इग्नोर करने की वजह से अक्सर लोगों की रात की नींद पूरी नहीं हो पाती है। कहने की जरूरत नहीं है कि जब शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होता है, तो ऐसे में रात को अच्छी नींद नहीं आ पाती है। अच्छी नींद लेना चुनौतियों से भर जाता है। ध्यान रखें कि जब आप अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं, तो इसका नेगेटिव असर आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। नींद अच्छी नहीं होने के कारण सुबह आप एनर्जेटिक फील नहीं करते हैं और कंधे में हो रहा दर्द भी आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकता है। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कंधे का दर्द क्यों खतरनाक है।

इसे भी पढ़ें: क्या माउस चलाने की वजह से कंधे में दर्द रहता है? जानें इससे राहत पाने के टिप्स

एक्सपर्ट की सलाह

वैसे तो शरीर के किसी भी हिस्से में हो रहे दर्द को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। जहां तक बात कंधे में हो रहे दर्द की है, तो इसे इग्नो करने से आपके कंधे की मूवमेंट पूरी तरह ब्लॉक हो सकती है, दिनों दिन कंधे का दर्द बढ़ सकता है और इंजुरी का रिस्क भी बढ़ जाता है। अगर कंधे का दर्द क्रॉनिक हो जाता है, तो इसकी रिकवरी में अधिक समय लगता है। अगर कंधे के दर्द से परेशान हैं, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें। इसके अलावा, स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज पर ध्यान देकर आप अपने कंधे के दर्द से रिकवरी कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कंधे का दर्द मांसपेशी से होता है या जोड़ से?

    कंधो का दर्द मांसपेशी और ज्वाइंट दोनों से संबंधित होता है। हालांकि, दोनों के दर्द में फर्क महसूस हो सकता है। जैसे आपको दर्द किस जगह हो रहा है, इससे यह ता होता है कि दर्द मांसपेशी से संबंधित है या ज्वाइंट से। मांसपेशी में दर्द होने पर आपको खिंचाव महससू होता है। जबकि, जोड़ में दर्द के कारण आपको कंधे को मूव करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
  • कंधे का दर्द कब खतरनाक हो जाता है।

    अगर कंधे का दर्द इतना बढ़ जाए कि कंधों को मूव करेन में दिक्कत आ रही है, तो समझ लीजिए यह दर्द खतरनाक होने की स्थिति में है। हालांकि, आपको यह भी ध्यान देना चाहिए कि दर्द एक्जैक्टली कहां और कितना ज्यादा हो रहा है।
  • कंधे में लगातार दर्द होने का क्या कारण हो सकता है?

    कंधे में लगातार दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे चोट लगना, हड्डियों से जुड़ी परेशानी होना, मांसपेशियों में खिंचाव और अर्थराइटिस।

 

 

 

Read Next

आपकी खुशियों को निगल सकती हैं रोजाना की ये 5 आदतें, आज से ही करें सुधार

Disclaimer

TAGS