Doctor Verified

क्या आपको भी रहता है एक तरफ कंधे में दर्द? एक्सपर्ट से जानें इसके 6 कारण

Ek Taraf Kandhe Mein Dard: एक तरफ कंधे में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी रहता है एक तरफ कंधे में दर्द?  एक्सपर्ट से जानें इसके 6 कारण


Causes Of One Sided Shoulder Pain In Hindi: अक्सर लोग कंधे के दर्द को गंभीरता से नहीं लेते हैं। जबकि, कंधे का दर्द भी किसी गंभीर बीमारी या समस्या की ओर इशारा करता है। इसलिए, बहुत जरूरी है कि जब भी आपको कंधे में दर्द की समस्या हो, तो इसकी अनदेखी न करें। खासकर, अगर आपके एक कंधे में दर्द है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें, तो एक तरफ कंधे में दर्द के आम कारणों की बात करें, ते इसमें कमजोरी, कंधे का स्टिफ होना और बार-बार एक ही तरह की गतिविधि करना हो सकता है । हालांकि, एक तरफ कंधे में दर्द और भी कई बड़े कारणों से हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में क्या बताते हैं इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभिषेक वैश। (Shoulder Mein Dard Kyu Hota Hai)

एक तरफ कंधें में दर्द होने के कारण- One Side Shoulder Pain Ke Karan

what causes one side shoulder pain 2 (1)

बर्साइटिस

कंधे में बर्साइटिस होना एक दर्दनाक स्थिति होती है। यह मुख्य रूप से बर्सा में सूजन के काराण होता है। बर्सा एक छोटी सी फ्लूइड की थैली होती है, जो कंधों के जोड़ों, मसल्स और टेंडन के बीच बीच घर्षण कम करती है। अगर आपको एक तरफ कंधे में दर्द है, तो उसका संभावित कारण बर्साइटिस हो सकता है। बर्साइटिस, चोट लगने या कंधों का ओवर यूज करने की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, अगर किसी तरह की मेडिसिन लंबे समय से ले रहे हैं, तब भी इस तरह की स्थिति पैदा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: कंधों में हमेशा दर्द रहना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है? जानें डॉक्टर से

फ्रोजन शोल्डर

फ्रोजन शोल्डर का मतलब है कि कंधों के ज्वाइंट्स में स्टिफनेस आना और जोड़ों में दर्द होना। फ्रोजन शोल्डर होने की वजह से व्यक्ति के लिए अपने कंधे को मूव करना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या तब होती है, जब कंधे का कैप्सूल, ज्वाइंट के पास मौजूद कनेक्टिव टिश्यूज, मोटी और थिक हो जाती है। इस थिकनेस की वजह से अपने कंधे को मूव करना काफी मुश्किल हो जाता है।

जोड़ों पर दबाव बनना

कई बार चोट लगने, ओवर एक्सरसाइज करने या एक ही मवूमेंट बार-बार करने की वजह से जोड़ों पर दबाव पड़ने लगता है। खासकर, लिगामेंट में ऐसा होता है। इसकी वजह से एक तरफ कंधे में दर्द होने लगता है। इस स्थिति में न सिर्फ कंधा मूव करने में दिक्कत आती है, बल्कि कोई भारी सामान उठाने के कारण कंधे पर दबाव भी पड़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: क्या माउस चलाने की वजह से कंधे में दर्द रहता है? जानें इससे राहत पाने के टिप्स

अर्थराइटिस

अर्थराइटिस जैसी जोड़ों की समस्या भी कंधे में दर्द का एक मुख्य कारण होती है। आपको बात दें कि अर्थराइटिस अपने आप में एक गंभीर समस्या है। बढ़ती उम्र के साथ लोगों में यह समस्या देखी जा सकती है। अर्थराइटिस का मतलब होता है एक या अधिक जोड़ों में सूजन, दर्द, अकड़न आ जाना। अर्थराइटिस की वजह से व्यक्ति के लिए मूव करना भी मुश्किल हो जाता है। अर्थराइटिस का असर कंधे पर भी नजर आ सकता है।

कंधे खिसकना

कंधा खिसकना अपने आप में एक गंभीर स्थिति है। कंधा खिसकने की स्थिति उसे कहा जाता है, जब ऊपरी बांह की हड्डी (ह्यूमरस) का गेंद जैसा सिरा कंधे के सॉकेट (स्कैपुला) से बाहर निकल जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को बहुत ज्यादा दर्द होता है। कभी-कभी यह दर्द असहनीय हो जाता है और व्यक्ति के लिए इसे मैनेज करना मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: आपकी हड्डियों को धीरे-धीरे कमजोर करता है ऑस्टियोपोरोसिस रोग, इन तरीकों का इस्तेमाल कर रह सकते हैं फिट

फ्रैक्‍चर

एक तरफ कंधे में तब भी दर्द हो सकता है, जब कंधा या कोलरबोन फ्रैक्‍चर हो जाए। हड्डी का टूटना या चटकना, दोनों ही स्थिति भयावह होती है। खाकसर, कंधा टूटने के कारण व्यक्ति ठीक से हाथ मूव नहीं कर पाता है और उसके लिए सही तरह से सोना भी मुश्किल भरा हो जाता है। फ्रैक्‍चर होने पर मरीज को तुरंत डॉक्टर की हेल्प चाहिए होती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • मुझे एक तरफ कंधे में दर्द क्यों होता है?

    कंधे में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शोल्डर इंपिंगमेंट सिंड्रोम, रोटेटर कफ इंजरी, एक्रोमियोक्लेविक्युलर (एसी) आदि। ये कुछ ऐसी कंडीशन है, जिसमें कंधे में दर्द होता है। कभी-कभी लंबे समय तक एक ही तरफ कंधे में दर्द होना फ्रोजन शोल्डर, ऑस्टियोअर्थराइटिस का संकेत हो सकता है।
  • दाहिने हाथ के कंधे में दर्द क्यों होता है?

    दाहिने या बाएं हाथ के कंधे में दर्द होन का मुख्य कारण हड्डियों की कमजोरी, अर्थराइटिस, फ्रेक्चर आदि हो सकता हैं। कुछ मेडिकल कंडीश्न भी दाहिने हाथ के कंधे में दर्द का कारण होती हैं।
  • आपको कैसे पता चलेगा कि बाएं कंधे का दर्द दिल से संबंधित है?

    यह सच है कि कई बार बाएं कंधे में दर्द दिल से संबंधित बीमारी के कारण हो सकता है। हालांकि, इसके साथ-साथ आपको यह भी पता होना चाहिए कि बाएं कंधे में दर्द के अतिरिक्त अन्य लक्षण भी नजर आएंगे, जो हार्ट प्रॉब्लम की ओर इशारा करते हैं, जैसे पीठ, पेट, हाथ, जबड़े और गर्दन में दर्द सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना आदि।

 

 

 

Read Next

क्या थायरॉइड होने पर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

TAGS