Doctor Verified

क्या माउस चलाने की वजह से कंधे में दर्द रहता है? जानें इससे राहत पाने के टिप्स

Computer Mouse Shoulder Pain In Hindi: माउस चलाने की वजह से कंधे में दर्द हो सकता है। हालांकि, इससे राहत पाया जा सकता है। जानें, राहत पाने के लिए कुछ टिप्स के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या माउस चलाने की वजह से कंधे में दर्द रहता है? जानें इससे राहत पाने के टिप्स


How To Relieve Shoulder Pain From Computer Mouse In Hindi: आजकल ज्यादातर लोग डेस्क जॉब करते हैं। इसकी वजह से घंटों एक ही सीट पर बैठना होता है, स्क्रीन पर काम करना होता है। इसके लिए माउस की भी मदद लेनी पड़ती है। स्क्रीन का कर्सर हिलाने के लिए माउस को मूव करना पड़ता है। ज्यादातर लोग एक ही हाथ से माउस यूज करते हैं। आपने नोटिस किया होगा कि बार-बार एक तरह के मूव करने की वजह से कंधे, कलाई और हाथ में दर्द हो जाता है। इस तरह की परेशानी कई लोग जूझते हैं। सवाल है, ऐसे में क्या किया जाए? ऐसी स्थिति में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभिषेक वैश द्वारा बताए गए टिप्स आप फॉलो करें।

माउस चलाने की वजह से हो रहे कंधे के दर्द से छुटकारा कैसे पाएं?- How To Fix Mouse Shoulder In Hindi

How to relieve shoulder pain 01 (11)

पोस्चर में करें सुधार

अगर आपको दिन के 8-10 घंटे डेस्क जॉब में बिताने पड़ते हैं और माउस यूज करना पड़ता है। इसकी वजह से कंधे में दर्द बना रहता है, तो इसकी अनदेखी न करें। सबसे पहले अपने पोस्चर की ओर ध्यान दें। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति जिस हाथ से माउस पकड़ता है, उस ओर अधिक झुक कर काम करता है या माउस हाथ से बाहर दूर होता है। दूर रखे माउस में काम करने के लिए हाथ को भी दूर करना पड़ता है, जिससे कंधे पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह भी सही नहीं है। इस तरह की कंडीशन में सुधार के लिए जरूरी है कि आप पोस्चर पर ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें: ऑस्टियोपोरोसिस होने पर नजर आ सकते हैं ये 4 लक्षण, जरूर बरतें सावधानी

बैक स्ट्रेच करें

जब आपके एक ही कंधे में बहुत ज्यादा दर्द हो, तो इससे राहत के लिए आवश्यक है कि आप बैक स्ट्रेच करें। बैक स्ट्रेच करने से कंधे का दर्द कम होता है और अगर घंटों डेस्क जॉब करने की वजह से पीठ दर्द है, तो उसमें भी कमी आती है। बैक स्ट्रेच सामान्य सी एक्सरसाइज है। आप जॉब करते हुए थोड़े-थोड़े समय के लिए उठें और पीठ के लिए स्ट्रेच करें।

बार-बार ब्रेक लेते रहें

डेस्क जॉब करने वालों को समय-समय पर ब्रेक भी लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि लगातार माउस चलाने की वजह से उंगली और हाथ का दर्द बढ़ जाता है। इससे राहत के लिए रुक-रुक कर ब्रेक लेना अच्छा होता है। इससे धीरे-धीरे दर्द तो काम होता है, बल्कि नए सिरे से काम करने की क्षमता में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: आपकी हड्डियों को धीरे-धीरे कमजोर करता है ऑस्टियोपोरोसिस रोग, इन तरीकों का इस्तेमाल कर रह सकते हैं फिट

कंधे सर्कल में घुमाएं

जब माउस चलाने की वजह से कंधों का दर्द बढ़ जाए, तो आप समय-समय पर कंधें को गोल-गोल घुमाने वाली एक्सरसाइज करें। इससे कंधों के जोड़ की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। इस तरह की एक्सरसाइज को आप सीट पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं। हाथों को पहले क्लॉक वाइज दस बार घुमाएं और इसके बाद एंटी-क्लॉक वाइज दस बार घुमाएं। आप अपने हिसाब इसकी गिनती कम या ज्यादा कर सकते हैं।

शोल्डर रोल करें

यह कंधों को सर्कल में घुमाने से बिल्कुल अलग है। इसमें आपको अपने दोनों कांधें को पीछे की तरह एक साथ रोल करना है। इसमें आपकी गर्दन हल्के से आगे की ओर बढ़ती है। यह आपके गर्दन और कंधे के दर्द से राहत दिलाता है। शोल्डर रोल आप बैठे-बैठे या चलते-फिरते भी कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज भी आपको दर्द से रिलीफ दिलाता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • माउस से कंधे का दर्द कैसे दूर करते हैं?

    माउस से कंधे का दर्द दूर करने के लिए आपको कंधों से जुड़ी एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा, आप शोल्डर एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा ले सकते हैं। इसके लिए, डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें। मेडिकल एक्यूपंक्चर भी इस तरह की स्थिति में मददगार साबित होते हैं।
  • कंधे के दर्द से कैसे छुटकारा पाएं?

    कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको इसके कारण के बारे में पता होना चाहिए। कारण, जानकर इसका इलाज कर सकते हैं।
  • क्या कंप्यूटर माउस से कंधे में दर्द हो सकता है?

    कंप्यूटर माउस के कारण कंधे में दर्द हो सकता है। इसका कारण है कि लगातार खराब पोस्चर में बैठना।

 

 

 

Read Next

हाथों में बार-बार झनझनाहट होती है? हो सकती है व‍िटाम‍िन-बी12 की कमी, डॉक्‍टर से जानें उपाय

Disclaimer

TAGS