What Causes Persistent Shoulder Pain: ज्यादा बोझ उठाने या गलत पोस्चर में बैठने के कारण कंधों में दर्द होना आम बात है। कई बार गलत तरह से सोने के कारण भी कंधों में अकड़न होने लगती है। यह डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है, जो अक्सर हर किसी को हो जाती है। लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक रहती है, तो यह परेशानी की वजह बन सकती है। कुछ लोगों को हमेशा ही कंधों में दर्द की समस्या बनी रहती है, जो शरीर में पनप रही बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट से तुरंत संपर्क करना चाहिए जिससे समस्या को समय पर पहचाना जा सके। यह समस्या क्यों होती है। इस बारे में जानने के लिए हमने वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ अखिलेश यादव से बात की।
कंधों में हमेशा दर्द रहना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है? Causes of Chronic Shoulder Pain
एक्सपर्ट के मुताबिक कंधों में बार-बार दर्द होना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत होता है-
चोट लगने के कारण
अगर कंधे के जोड़ के आसपास कभी चोट लगी है, तो इसके कारण कंधों में दर्द हो सकता है। इस कारण कंधों के जोड़ में सूजन आ जाती है इसलिए मूवमेंट करने में दर्द होने लगता है। ये चोटे ज्यादा भार उठाने या कंधे पर ज्यादा तनाव डालने के कारण लग सकती हैं। इसके अलावा, बढ़ती उम्र के साथ भी लोगों को यह समस्या ज्यादा होने लगती है।
फ्रोजन शोल्डर
जिन लोगों को फ्रोजन शोल्डर की समस्या है उन्हें भी कंधों में बार-बार दर्द हो सकता है। इस समस्या के कारण कंधों में अकड़न और दर्द ज्यादा रहने लगता है। कई बार कंधों को घुमाना भी मुश्किल हो जाता है। जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं या जिन्हें डायबिटीज है, उनमें यह समस्या ज्यादा देखी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Frozen Shoulder: कंधों में अकड़न (फ्रोजन शोल्डर) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके लक्षण और कारण
गठिया की समस्या
कंधे में बार-बार दर्द होना गठिया से भी जुड़ा हो सकता है। यह समस्या ऑस्टियोआर्थराइटिस या रुमेटीइड गठिया के कारण हो सकती है जिससे जोड़ों में सूजन होती है।
सर्वाइकल स्पाइन से जुड़ी समस्याएं
कंधों में दर्द होना सर्वाइकल स्पाइन से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। यह समस्या हर्नियेटेड डिस्क या सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस के कारण हो सकती है। इन समस्याओं के कारण गर्दन पर प्रेशर पड़ता है जिससे कंधों में दर्द रहता है।
इसे भी पढ़ें- कंधों की अकड़न दूर करने के लिए करें 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, मिलेगा जल्द आराम
अन्य समस्याएं
कुछ मामलों में, कंधों में लगातार दर्द होना हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। लेकिन अगर इसके साथ चेस्ट पेन, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आने जैसी समस्याएं हो रही हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके अलावा, गॉलब्लैडर और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के कारण भी कंधों में दर्द हो सकता है।
कंधों में हमेशा दर्द रहने के कारण नर्व सिस्टम को नकुसान होता है। सिस्टमैटिक डिजीज या मस्कोस्केलेटल इशुज का खतरा बढ़ सकता है। ये समस्या जॉइंट और बॉडी के सॉफ्ट टिशुज को नुकसान भी कर सकती है।
एक्सपर्ट से हमने जाना किन हेल्थ कंडीशन के कारण कंधों में दर्द की समस्या बनी रहती है। लेकिन अगर हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ एक्सरसाइज की आदत बनाई जाए, तो इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।