आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत जीवनशैली के कारण कई लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है फ्रोजन शोल्डर। यह एक आम लेकिन गंभीर स्थिति है, जिसमें कंधे के जोड़ों में जकड़न और दर्द की समस्या हो जाती है। फ्रोजन शोल्डर की समस्या होने पर लोगों को रोजमर्रा के कामों को करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि फ्रोजन शोल्डर के कारण हाथ मूव नहीं हो पाता है और दर्द भी रहता है। फ्रोजन शोल्डर का सबसे ज्यादा असर 40 से 60 साल की उम्र के लोगों में देखा जाता है। यह समस्या खासतौर पर डायबिटीज, हार्ट डिजीज या किसी अन्य पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों में अधिक पाई जाती है। इस लेख में फरीदाबाद के न्यूरो री-वॉक की फिजियोथेरेपिस्ट तन्नू गुप्ता (Faridabad Neuro Re-Walk, Physiotherapist Tannu Gupta) से जानिए, क्या फ्रोजन शोल्डर का इलाज फिजियोथेरेपी से किया जा सकता है?
क्या फ्रोजन शोल्डर में फिजियोथेरेपी मदद करती है? - Can Frozen Shoulder Be Treated with Physiotherapy
फिजियोथेरेपिस्ट तन्नू गुप्ता का कहना है कि फ्रोजन शोल्डर, एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कंधे के जोड़ों में जकड़न और दर्द होता है। यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और कंधे के मूवमेंट को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इस समस्या का प्रभाव व्यक्ति की रोजमर्रा की एक्टिविटी पर पड़ता है। फिजियोथेरेपी फ्रोजन शोल्डर के इलाज में बेहद प्रभावी साबित होती है। फिजियोथेरेपी फ्रोजन शोल्डर के इलाज में एक अहम भूमिका निभाती है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, दर्द को कम करने और मूवमेंट सुधारने में मदद करती है। फ्रोजन शोल्डर के शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यदि फिजियोथेरेपी से भी सुधार न हो, तो डॉक्टर अन्य विकल्प जैसे दवाइयां, इंजेक्शन या सर्जरी की सलाह दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कैसे पता करें कि फ्रोजन शोल्डर है या रोटेटर कफ टीयर की समस्या? जानें दोनों के लक्षण और कारण
1. स्ट्रेचिंग और मूवमेंट एक्सरसाइज
फिजियोथेरेपिस्ट मांसपेशियों और जोड़ों को स्ट्रेच करने में मदद करते हैं। यह न केवल जकड़न को कम करता है, बल्कि मूवमेंट को सामान्य बनाने में भी सहायक है।
2. मैनुअल थेरेपी
फिजियोथेरेपिस्ट अपने हाथों का उपयोग करके कंधे के मूवमेंट को सुधारने में मदद करते हैं।
3. हॉट और कोल्ड थेरेपी
गर्म और ठंडे पैक का उपयोग दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: फ्रोजेन शोल्डर से राहत दिला सकते हैं ये 4 आयुर्वेदिक तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
फ्रोजन शोल्डर के लक्षण - Frozen Shoulder Symptoms
- कंधे में लगातार दर्द।
- मूवमेंट का सीमित होना।
- कंधे को घुमाने या उठाने में कठिनाई।
- रात के समय दर्द बढ़ना।
फिजियोथेरेपी के फायदे
1. दर्द में राहत
फिजियोथेरेपी कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव कम करके दर्द को कंट्रोल करती है।
2. मूवमेंट में सुधार
यह कंधे के लचीलेपन को बढ़ाती है और मूवमेंट को बेहतर बनाती है।
3. मांसपेशियों को बेहतर करे
फिजियोथेरेपी के नियमित अभ्यास से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
4. सर्जरी से बचाव
अधिकांश मामलों में फिजियोथेरेपी से ही मरीज को आराम मिल जाता है और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती।
निष्कर्ष
फ्रोजन शोल्डर का इलाज फिजियोथेरेपी से पूरी तरह संभव है। यह न केवल कंधे की समस्या को ठीक करता है, बल्कि इसे दोबारा होने से भी रोकता है। यदि आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो समय पर एक्सपर्ट की सलाह लें और नियमित रूप से फिजियोथेरेपी का अभ्यास करें। फिजियोथेरेपी न केवल एक सुरक्षित, बल्कि प्रभावी इलाज भी है, जो फ्रोजन शोल्डर से राहत पाने में मदद करता है।
All Images Credit- Freepik
Read Next
डायबिटीज के कारण किडनी डैमेज होना है डायबिटिक नेफ्रोपैथी, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के बारे में
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version