Doctor Verified

कैसे पता करें कि फ्रोजन शोल्डर है या रोटेटर कफ टीयर की समस्या? जानें दोनों के लक्षण और कारण

कंधों में होने वाले दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह फ्रोजन शोल्डर या रोटेटर कफ टियर हो सकता है। आगे जानें इनके बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसे पता करें कि फ्रोजन शोल्डर है या रोटेटर कफ टीयर की समस्या? जानें दोनों के लक्षण और कारण


रात को सोने के गलत तरीके की वजह से कई बार कंधे में दर्द होने लग सकता है। वहीं कई अन्य कारणों के चलते भी कंधों से हाथों को हिलाने में परेशानी होने लगती है। फ्रोजन शोल्डर और रोटेटर कफ टियर कंधों से जुड़ी दो स्थिति हैं। इन दोनों ही स्थितियों में व्यक्ति के कंधों का मूवमेंट प्रभावित होता है। इन दोनों की स्थितियों के कई लक्षण समान होते हैं। ऐसे में कई व्यकित फ्रोजन शोल्डर और रोटेटर कफ टियर के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं। कई बार इन दोनों ही स्थिति को एक मान बैठते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको फ्रोजन शोल्डर और रोटेटर कफ टियर के बीच के अंतर को समझाने जा रहे हैं। 

फ्रोजन शोल्डर को समझें - What is Frozen Shoulder In Hindi 

इसमें कंधे को जोड़ में दर्द और कठोरता होती है। यह स्थिति धीरे-धीरे विकसित होती है। वैसे तो इसके कारण के बारे में पता नहीं लगाया जा सका है। लेकिन  बढ़ती उम्र व डायबिटीज में यह एक आम समस्या मानी जा सकती है। इसमें कंधे के जोड़ के आसपास सूजन हो सकती है। इसमें व्यक्ति के कंधे अकड़ जाते हैं। हाथों को ऊपर उठाने में परेशानी होती है। वैसे तो डॉक्टर कुछ दवाएं देकर दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं। लेकिन, नियमित एक्सरसाइज कंधों का मूवमेंट दोबारा से ठीक किया जा सकता है। 

frozen and rotator cuff tear in hindi

रोटेटर कफ टियर क्या होता है? - What is Rotator Cuff Tear In Hindi 

दूसरी ओर, रोटेटर कफ फटने से कंधे में रोटेटर कफ बनाने वाले टेंडन को नुकसान होता है। रोटेटर कफ कंधे के जोड़ के सभी कार्य के लिए आवश्यक होता है, जो कंधे की मूवमेंट करता है। यह समस्या किसी तरह की चोट लगने, भारी वस्तु उठाने या बढ़ती उम्र के कारण हो सकती है। इस समस्या में व्यक्ति को दर्द, किसी वस्तु को न उठा पाना और हाथों को हिलाने में चटकने की आवाज आती है। इसे सर्जरी के द्वारा ठीक किया जा  सकता है। 

फ्रोजन शोल्डर और रोटर कप टियर में अंतर, जानें लक्षण और कारण? - Difference Between Frozen Shoulder And Rotator Cuff Tear In Hindi 

  • फ्रोजन शोल्डर के सही कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। जबकि डायबिटीज और आयु को इसका कारक माना जाता है। वहीं रोटेटर कफ टियर किसी तरह की चोट की वजह से हो सकता है। 
  • फ्रोजन शोल्डर में व्यक्ति हाथों को ऊपर नहीं उठा पता है। साथ ही कंधे में कठोरता आ जाती है। वहीं, रोटेटर कफ टियर में कंधों के मूवमेंट में चटकने की आवाज आती है और किसी वस्तु को उठाने में दर्द होता है। 
  • फ्रोजन शोल्डर उपचार दर्द से राहत देने और गति की सीमा को बहाल करने पर केंद्रित है, जिसमें एक्सरसाइज को शामिल किया जाता है। कुछ माह के बाद व्यक्ति को आराम आने लगता है। वहीं, रोटेटर कफ के टियर होने पर टेंडन को ठीक करने के उद्देश्य से उपचार किया जाता है, इसमें सर्जरी की मदद ली जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें : फ्रोजन शोल्डर (कंधे में अकड़न) की समस्या क्यों होती है? जानें कारण और छुटकारा पाने के 5 उपाय

फ्रोजन शोल्डर और रोटेटर कप टियर दोनों ही स्थितियों में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर इलाज शुरू कराना चाहिए। इन समस्याओं को अनदेखा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 

 

Read Next

सेक्स के दौरान भी लग सकती हैं कई तरह की चोट, जानें कॉमन सेक्स इंजरी और इनके इलाज के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version