Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

आपको भी रहता है बाएं कंधे के पीछे दर्द? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Left Shoulder Blade Pain Causes: बाएं कंधे के पीछे दर्द की अनदेखी न करें। यह सही नहीं है। यह कई गंभीर बीमारी का संकेत हो सकत हैं। जानें, डॉक्टर से इनके बारे में विस्तार से।

What Causes Pain In Left Shoulder And Upper Back: कभी गलत सो लिए या कोई भारी सामान उठा लिया। इस तरह की एक्टिविटी की वजह से अक्सर हाथ, कमर या गर्दन में दर्द हो जाता है। अगर आपको अक्सर अपने बाएं कंधे में दर्द रहता है, तो यह सही संकेत नहीं है। आमतौर पर लोग हाथों के दर्द को इग्नोर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह दर्द अपने आप कुछ समय में ठीक हो जाएगा। जबकि, ऐसा नहीं होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाएं कंधे के पीछे हिस्से में हो रहा दर्द गंभीर न हो, तो बेतहतर है कि इसके कारणों के बारे में विस्तार से समझें। साथ ही, इनसे बचाव के कुछ टिप्स के बारे में जानें। इस बारे में जानने के लिए हमने  इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की।

बाएं कंधे के पीछे दर्द होने के कारण

what causes left shoulder back pain 01 (11)

मांसपेशियों में खिंचाव

बाएं कंधे के पीछे वाले हिस्से में दर्द होने का सबसे कॉमन कारण है, मांसपेशियों में खिंचाव होना। मांसपेशियों में खिंचाव किसी भी कारण से हो सकता है, जैसे खराब पोस्चर, भारी सामाना उठाना या एक ही जैसी एक्टिविटी को लगातार और लंबे समय तक करना। अगर मांसपेशियों के कारण बाएं कंधे के पीछे वाले हिस्से में दर्द कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है, तो इसे इग्नोर न करें।

इसे भी पढ़ें: क्या बाएं कंधे और हाथ के दर्द को आप भी कर रहे हैं इग्नोर? जान लें क्यों है ये खतरनाक

अर्थराइटिस के कारण

अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है। इस बीमारी की वजह से हड्डियों और जोड़ों में विशेष तौर पर दर्द होता है। असल में, अर्थराइटिस की वजह से लोगों को चोट लगने का रिस्क बढ़ जाता है। अगर अर्थराइटिस के किसी मरीज को मूव करते हुए बाएं कंधे के पीछे वाले हिस्से में चोट लग जाए, तो उसकी रिकवरी में समय लग सकता है और दर्द लंबे समय तक बना रह सकता है।

फ्रोजन शोल्डर

बाएं कंधे के पीछे वाले हिस्से में लंबे समय तक दर्द बने रहने का एक कारण फ्रोजन शोल्डर भी है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बाएं हाथ के पीछे वाले हिस्से में स्टिफनेस आ जाती है, जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति के लिए सहज मूव करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर व्यक्ति दर्द की वजह से मूव नहीं करता है, तो स्टिफनेस बढ़ सकती है। इससे भविष्य कमें दिक्कतें और ज्यादा बढ़ जाती हैं।

इसे भी पढ़ें : क्यों होता है कंधों में दर्द? जानें लक्षण और कारण

नर्व से जुड़ी समस्या

स्पाइन या गर्द में अगर नर्व से संबंधित समस्या हो जाती है, तो भी आपको बाएं कंधे के पीछे वाले हिस्से में दर्द हो सकता है। ऐसा चोट लगने पर या टेंडिटाइटिस के कारण हो सकता है। आपको बता दें कि अगर बाएं कंधे के पीछे वाले हिस्से में चुभता हुआ दर्द होता है, सुन्नपन और झनझनाहट भी महसूस हो, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी हल्के में न लें। यह हार्ट प्रॉब्लम की ओर इशारा कर सकता है। यहां तक कि हार्ट अटैक का साइन भी हो सकता है।

बाएं कंधे के पीछे दर्द होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास

बाएं कंधे के पीछे दर्द होन के साथ-साथ अन्य संकेतों की ओर गौर करें, जैसे-

  • सीने में दर्द
  • सीने में जकड़न
  • सीने में भारीपन महसूस होना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • चक्कर आना
  • बहुत पसीना बहना
  • मतली आना

इसे भी पढ़ें : कंधे के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 5 योगासन, आज ही करें ट्राई

निष्कर्ष

बाएं कंधे के पीछे वाले हिस्से में हो रहे दर्द को इग्नोर न करें। यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। खासकर, जिन लोगों को हड्डियों से संबंधित बीमरियां हैं, उन्हें तो अपने स्वास्थ्य के प्रति जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। ध्यान रखें कि जितना जल्दी आपको अपने बाएं कंधे के पीछे हो रहे दर्द का कारण पता चलेगा, आप उतनी जल्दी अपने लिए सही ट्रीटमेंट कर सकेंगे।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या सर्दियों में नहाने से पहले नारियल तेल लगा सकते हैं? जानें कब है इसे लगाने के सही समय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 09, 2025 18:41 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 09, 2025 18:41 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content