Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Deepak Kumar Arora , Orthopaedics & Joint Replacement

जिम में वर्कआउट के बाद कंधे में होता है दर्द? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

जिम में वर्कआउट के बाद कंधे में दर्द का कारण गलत पोश्चर, ज्यादा वजन, ज्यादा मेहनत या मसल्स में खिंचाव हो सकता है। यहां ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानिए, जिम के बाद कंधे में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं और कब डॉक्टर को दिखाएं।

जिम में वर्कआउट करने के बाद कंधे में दर्द होना आजकल एक आम शिकायत बन गई है। खासकर जब कोई व्यक्ति लंबे समय के बाद दोबारा वर्कआउट शुरू करता है, वजन तेजी से बढ़ाता है या रोजाना कंधे और हाथों से जुड़ी एक्सरसाइज करता है। कई लोग इसे सामान्य थकान या मसल्स में होने वाला दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। Max Hospital Patparganj के ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. दीपक अरोड़ा बताते हैं कि यदि एक्सरसाइज करने का तरीका सही नहीं है, वजन शरीर की क्षमता से ज्यादा है या अचानक एक्सरसाइज बढ़ा दी गई है, तो कंधे में चोट या खिंचाव की समस्या हो सकती है, जिससे व्यक्ति को कंधे में दर्द हो सकता है।

वर्कआउट के बाद कंधे में दर्द होने के कारण

डॉ. दीपक अरोड़ा बताते हैं कि कंधे का जोड़ शरीर के सबसे ज्यादा हिलने-डुलने वाले जोड़ों में से एक है। जिम में कंधे को ऊपर उठाने, हाथ फैलाने, वजन उठाने और छाती से जुड़ी एक्सरसाइज करते समय कंधे के जोड़ और आस-पास की मसल्स पर काफी दबाव पड़ता है। अगर एक्सरसाइज सही तरीके से नहीं की जाती है, वजन अचानक बढ़ा दिया जाता है या शरीर की क्षमता से ज्यादा मेहनत की जाती है, तो कंधे की मसल्स और नसों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इससे दर्द, कंधे में जकड़न और हाथ चलाने में परेशानी हो सकती है।

1. मसल्स में खिंचाव

डॉ. दीपक अरोड़ा बताते हैं कि ज्यादा वजन उठाने या अचानक टफ एक्सरसाइज करने से कंधे की मसल्स में खिंचाव आ सकता है। इसमें दर्द, भारीपन और जकड़न महसूस हो सकती है। अगर दर्द हल्का है और आराम करने के साथ धीरे-धीरे कम हो रहा है, तो यह ज्यादा मेहनत के कारण होने वाला सामान्य दर्द हो सकता है लेकिन कंधे का दर्द लगातार बढ़ रहा हो या रोजमर्रा के कामों में परेशानी होने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

2. गलत तरीके से एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करते समय शरीर की सही पोजीशन बनाए रखना बहुत जरूरी है। कंधे से जुड़ी एक्सरसाइज गलत तरीके से करने, हाथों को जरूरत से ज्यादा पीछे या ऊपर ले जाने और बहुत भारी वजन उठाने से कंधे के जोड़ पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है। इसलिए केवल ज्यादा वजन उठाने पर ध्यान देने के बजाय एक्सरसाइज करने के सही तरीके पर ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आपको भी रहता है बाएं कंधे के पीछे दर्द? डॉक्टर से जानें इसके कारण

3. कंधे के जोड़ पर दबाव

डॉ. दीपक अरोड़ा के अनुसार, कुछ लोगों में हाथ को ऊपर उठाने या घुमाने के दौरान कंधे के आस-पास की मसल्स और नसों पर दबाव पड़ सकता है। इससे खासकर हाथ ऊपर उठाते समय दर्द या चुभन महसूस हो सकती है।

अगर किसी खास एक्सरसाइज को करते समय बार-बार दर्द होता है, तो उस एक्सरसाइज को जारी रखने के बजाय डॉक्टर या जिम ट्रेनर से सलाह लेना बेहतर है।

Shoulder Pain After Workouts Causes

4. कंधे की मसल्स पर दबाव

कंधे को स्थिर रखने वाली मसल्स और नसें हाथ की अलग-अलग एक्टिविटीज में अहम भूमिका निभाती हैं। लगातार भारी वजन उठाने या बार-बार एक ही तरह की एक्सरसाइज करने से इन पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इससे कंधे में दर्द के साथ कमजोरी और हाथ ऊपर उठाने में परेशानी भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी होता है बाएं कंधे और हाथ में दर्द? डॉक्टर से जानें इसका कारण

एक्सरसाइज से पहले शरीर तैयार करें

डॉ. दीपक अरोड़ा सलाह देते हैं कि सीधे भारी वजन उठाना कंधे और मसल्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले वॉर्मअप और कंधे की हल्की एक्टिविटी करने से शरीर को एक्सरसाइज के लिए तैयार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, एक ही मसल्स ग्रुप को लगातार बिना आराम दिए एक्सरसाइज करना भी सही नहीं है। शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी है।

साल 2022 में BMC Musculoskeletal Disorders में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार-

  • कंधे के दर्द से जूझ रहे कर्मचारियों पर की गई स्टडी से यह स्पष्ट होता है कि एक्सरसाइज के दौरान दर्द बढ़ने का असर उनकी अगली एक्सरसाइज पर नहीं पड़ता है।
  • इसका मतलब है कि एक्सरसाइज से थोड़ा दर्द बढ़ने पर भी लोग अगली बार एक्सरसाइज करना छोड़ते नहीं हैं।
  • इसके अलावा, दर्द के डर या मन में किसी भी प्रकार की हिचकिचाहट का भी इस पर कोई नकारात्मक असर नहीं देखा गया।
  • इसलिए, कंधे के इलाज और एक्सरसाइज के दौरान होने वाले हल्के दर्द से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह मरीज के रूटीन को प्रभावित नहीं करता है।

जिम के बाद कंधे के दर्द से कैसे बचें?

डॉ. दीपक अरोड़ा के अनुसार, एक्सरसाइज से पहले शरीर को पर्याप्त रूप से तैयार करें और वजन धीरे-धीरे बढ़ाएं। अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठाने की कोशिश न करें। एक्सरसाइज करने का सही तरीका सीखें और जरूरत पड़ने पर जिम ट्रेनर की मदद लें। अगर किसी एक्सरसाइज के दौरान दर्द महसूस हो तो उसे नजरअंदाज करके एक्सरसाइज जारी न रखें। पर्याप्त आराम, नींद और शरीर को ठीक होने का समय देना भी जरूरी है।

निष्कर्ष

जिम करने के बाद कंधे में दर्द कई कारणों से हो सकता है। गलत तरीके से एक्सरसाइज करना, अचानक वजन बढ़ाना, मसल्स में खिंचाव, लगातार एक ही तरह की एक्सरसाइज करना और कंधे पर ज्यादा दबाव इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। हल्का और कुछ समय रहने वाला दर्द सामान्य हो सकता है, लेकिन तेज, लगातार या बढ़ता हुआ दर्द सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डॉक्टर दीपक अरोड़ा के अनुसार, सही तरीके से एक्सरसाइज करना, वजन धीरे-धीरे बढ़ाना, शुरुआत में शरीर को तैयार करना और पर्याप्त आराम देना कंधे को चोट से बचाने में मदद कर सकता है। अगर दर्द बना रहे या हाथ चलाने में परेशानी हो, तो समय पर डॉक्टर से जांच कराना बेहतर है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • जिम के बाद शरीर में दर्द क्यों होता है?

    लंबे समय के बाद एक्सरसाइज शुरू करने पर मसल्स में हल्का दर्द हो सकता है लेकिन बहुत तेज या लगातार रहने वाले दर्द को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • कंधे में दर्द होने पर गर्म सिकाई करनी चाहिए या ठंडी?

    यह दर्द के कारण पर निर्भर करता है। नई चोट या सूजन में ठंडी सिकाई उपयोगी हो सकती है, जबकि कुछ पुराने दर्द में गर्म सिकाई से आराम मिल सकता है। सिकाई करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Read Next

डेंगू में सिर्फ प्लेटलेट्स नहीं, पानी की कमी पर भी दें ध्यान, डिहाइड्रेशन के ये 5 संकेत हो सकते हैं खतरनाक

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 18, 2026 20:16 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Deepak Kumar Arora

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content