Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

वर्कआउट के अगले दिन शरीर में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कारण

वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द होना नॉर्मल बात है, जिसे डिलेड ऑनसेट मसल सोरनेस के रूप में जाना जाता है। यह मांसपेशियों में सूक्ष्म टूट-फूट और शरीर की रिपेयर प्रक्रिया के कारण होता है, जो उन्हें मजबूत बनाता है।

अगर आपने कभी जिम में कड़ी मेहनत की है या लंबे समय बाद एक्सरसाइज शुरू की है तो अगले दिन शरीर में दर्द और अकड़न होना बहुत आम बात है। कई लोग इसे चोट या थकान समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया होती है। हालांकि, कई लोग वर्कआउट के अगले दिन शरीर में होने वाले दर्द को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें आखिर यह दर्द हो क्यों रहा है? इसलिए, आइए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि वर्कआउट के अगले दिन शरीर में दर्द होने के पीछे क्या कारण है?

वर्कआउट के अगले दिन शरीर में दर्द क्यों होता है?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम ने बताया कि वर्कआउट के 12 से 24 घंटे बाद शुरू होने वाले मांसपेशियों के दर्द को डिलेड ऑनसेट मसल सोरनेस कहा जाता है। यह दर्द आमतौर पर 24 से 72 घंटे के बीच सबसे ज्यादा महसूस होता है। जब आप कोई नई एक्सरसाइज करते हैं या अपनी नॉर्मल क्षमता से ज्यादा मेहनत करते हैं, तो मांसपेशियों के तंतुओं में छोटे लेवल पर टूट-फूट होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या सिर्फ सूर्य नमस्कार करने से मिल जाता है फुल बॉडी वर्कआउट का फायदा? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम ने आगे बताया कि एक्सरसाइज के दौरान मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे उनमें छोटा-छोटा डैमेज होने लगता है। इसके कारण शरीर उस हिस्से को रिपेयर करने की प्रक्रिया शुरू करता है। इस दौरान सूजन और इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द और अकड़न महसूस होती है। यह प्रक्रिया मांसपेशियों को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने में भी मदद करती है।

किन लोगों को अधिक होता है यह दर्द?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, यह दर्द सामान्य तौर पर महसूस नहीं होता है, लेकिन कुछ लोगों को मांसपेशियों या शरीर में ज्यादा दर्द महसूस हो सकता है, जिनमें शामिल हैं-

  • पहली बार वर्कआउट शुरू करने वाले लोग
  • लंबे ब्रेक के बाद दोबारा एक्सरसाइज करने वाले लोग
  • अपनी एक्सरसाइज की तीव्रता या अवधि अचानक बढ़ाने वाले लोग
  • नई तरह की ट्रेनिंह जैसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रनिंग या हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करने वाले लोग

01 - 2026-06-19T092051.606

दर्द कम करने के लिए क्या करें?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के मुताबिक, वर्कआउट के बाद शरीर में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • मांसपेशियों की रिकवरी के लिए 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि मांसपेशियों की रिकवरी में मदद मिल सके।
  • दाल, पनीर, अंडे, दही और अन्य प्रोटीन सोर्स का सेवन करें, जो मांसपेशियों को रिपेयर करने में मदद करें।
  • हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या योग करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े और दर्द कम हो सके।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद मेंटली बेहतर क्यों महसूस होता है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

वर्कआउट के अगले दिन होने वाला दर्द अक्सर इस बात का संकेत होता है कि आपकी मांसपेशियां नई चुनौती के अनुसार खुद को मजबूत बना रही हैं। सही पोषण, आराम और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से यह दर्द धीरे-धीरे कम हो जाता है और शरीर पहले से ज्यादा फिट बनता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • मसल्स पेन किस विटामिन की कमी से होता है?

    मांसपेशियों में दर्द मुख्य रूप से विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी के कारण होता है।
  • वर्कआउट करने से मांसपेशियों में दर्द कैसे ठीक करें?

    वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखें, स्ट्रेचिंग करें और मांसपेशियों की रिकवरी के लिए प्रोटीन डाइट लें।

Read Next

जिम या स्पोर्ट्स का टाइम नहीं मिलता, तो बच्चे को इन तरीकों से रखें एक्टिव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 19, 2026 11:11 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 19, 2026 11:11 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content