Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

जिम या स्पोर्ट्स का टाइम नहीं मिलता, तो बच्चे को इन तरीकों से रखें एक्टिव

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रखने के लिए जिम या स्पोर्ट्स क्लब भेजना जरूरी नहीं होता है, बल्कि आप घर पर ही कुछ एक्टिविटी उनसे करवाकर उन्हें एक्टिव रख सकते हैं।

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनका रोजाना एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। हालांकि, हर बच्चे के पास जिम, खेल का मैदान या स्पोर्ट्स क्लब की सुविधा नहीं होती है। वहीं, कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो घंटों स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं और इसके कारण उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ता है। बच्चों की फिटनेस को मजेदार बनाने और बिना किसी सुविधा के भी आप उन्हें एक्टिव रखने के लिए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar के बताए इन तरीकों को अपना सकते हैं।

जिम या स्पोर्ट्स के बिना बच्चों को एक्टिव रखने के तरीके

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि बच्चों को जिम भेजे या स्पोर्ट्स एक्टिविटी के बिना भी आप घर में एक्टिव रख सकते हैं, इसके लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं-

1. डांस को बनाएं रोजाना की आदत

बच्चों को एक्टिव रखने के लिए आप बच्चों को रोजाना सिर्फ 15 से 20 मिनट का डांस करवा सकते हैं। ऐसा करने से उनके शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप बच्चों के पसंदीदा गानों की एक प्लेलिस्ट भी बना सकते हैं। डांस करने से न सिर्फ बच्चे शारीरिक रूप से एक्टिव होते हैं, बल्कि उनके शरीर में एंड्रोर्फिन रिलीज होता है।

इसे भी पढ़ें: चाय पीते ही शरीर में क्यों आती है तुरंत एनर्जी? जानें क्या यह सच में एक्टिव करती है या कैफीन का असर है

2. ट्रेजर हंट गेम

घर के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे सुराग या कोई पसंदीदा चीज को छिपाकर बच्चों को उसे ढूंढने के लिए कहें। यह गेम बच्चों को घर में लगातार दौड़ने-भागने और झुककर या ऊंचाई पर सामान ढूंढने पर मजबूत करेगा। ऐसा करने से उनकी शारीरिक गतिविधि तो होती ही है, साथ ही उनकी समस्या और समाधान की क्षमता, तर्कशक्ति और मानसिक फोकस भी बढ़ता है।

3. रस्सी कूदना

रस्सी कूदना एक बहुत ही प्रभावी कार्डियो गतिविधि है, जिसे कम जगह में भी आसानी से किया जा सकता है। जब बच्चे रस्सी कूदते हैं, तो यह उनकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह गतिविधि शरीर के संतुलन, हाथों-पैरों के कोऑर्डिनेशन और सहनशक्ति का काम करती है।

4. घरेलू ऑब्स्टेकल कोर्स

तकियों, कुर्सियों, गद्दों और अन्य सुरक्षित वस्तुओं की मदद से घर के लिविंग रूम या बरामदे में एक छोटा सा ऑब्स्टेकल कोर्स तैयार करें और फिर बच्चे को इसे पार करने के लिए कहें। बच्चे इसे एक एडवेंचर खेल की तरह लेते हैं और इसे पूरा करने में अपने पूरे शरीर की एनर्जी लगा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: साल भर एक्टिव रखेंगे ये 5 सेहतमंंद बदलाव, सुस्‍ती-थकान नहीं करेगी परेशान

5. योग और स्ट्रेचिंग

बच्चों को बचपन से ही योग की आदत डालने की कोशिश करें। शुरुआत में उन्हें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और बटरफ्लाई पोज जैसे सिंपल योग सिखाएं। ये आसन बच्चों के शरीर में लचीलापन लाते हैं, उनकी रीढ़ की हड्डी को सीधा और मजबूत रखते हैं। साथ ही शारीरिक संतुलन सिखाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

निष्कर्ष

बच्चों को फिट और एक्टिव रखने के लिए महंगे गैजेट्स की जरूरत नहीं होती है। बल्कि घर पर इन गतिविधियों की मदद से भी आप अपने बच्चों के शरीर को एक्टिव रख सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और उनके शरीर की एनर्जी बनी रहती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • बच्चों के दिमाग को एक्टिव कैसे रखें?

    बच्चों के दिमाग को एक्टिव और तेज रखने के लिए उनकी डाइट में अखरोट, बादाम और हरी सब्जियां शामिल करें, रोजाना शारीरिक एक्सरसाइज या खेल-कूद में शामिल करें।
  • सुबह उठकर बच्चों को क्या खाना चाहिए?

    बच्चों का सुबह का नाश्ता प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट का संतुलन होना चाहिए।

Read Next

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 18, 2026 14:17 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 18, 2026 14:17 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content