Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

एक्सरसाइज के लिए समय नहीं है? जानें हेल्दी रहने में कैसे मदद करता है NEAT

बिना जिम जाए या एक्सरसाइज किए भी आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं। इसके लिए आप NEAT (Non-Exercise Activity Thermogenesis) एक्टिविटि फॉलो कर सकते हैं, जिसमें रोजमर्रा के कामकाज के दौरान ही आप खुद को एक्टिव रख सकते हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम जाते हैं या घर पर ही एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके पास नियमित रूप से जिम जाने या एक्सरसाइज करने का भी समय नहीं होता है। ऐसे में फिट और एक्टिव रहने के लिए क्या करना चाहिए, वह हमेशा इसी बात को लेकर सोच में पड़े रहते हैं। वर्तमान में बिना जिम जाए या एक्सरसाइज किए एक कॉन्सेप्ट चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे NEAT (Non-Exercise Activity Thermogenesis) कहा जाता है। यह रोजमर्रा की छोटी-छोटी गतिविधियों के जरिए कैलोरी बर्न करने और शरीर को एक्टिव रखने का प्रभावी तरीका होता है। आइए इस लेख में Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि NEAT क्या है और हेल्दी रहने के लिए क्यों जरूरी है?

NEAT क्या है?

NEAT का पूरा नाम Non-Exercise Activity Thermogenesis है। इस एक्टिविटी में बिना एक्सरसाइज या खेलकूद के आप दिनभर में की जाने वाली सभी शारीरिक गतिविधियों के द्वारा अपनी एनर्जी को सही तरह के खर्च कर सकते हैं। इन गतिविधियों में पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना उतरना, घर का चलते-फिरते काम करना, ऑफिस में फोन पर बात या पानी और चाय-कॉफी के लिए इधर-उधर घूमना या खड़े होकर काम करना शामिल हैं। आसान शब्दों में कहें तो यह वह कैलोरी है जो हम बिना किसी वर्कआउट के बर्न करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या एक्सरसाइज करने से पीरियड का दर्द कम हो सकता है? डॉक्टर से जानें

NEAT क्यों जरूरी है?

वर्तमान में ज्यादातर लोग लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। इससे शरीर की गतिविधियां कम हो जाती हैं और वजन बढ़ने, डायबिटीज, दिल की बीमारी और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। NEAT के द्वारा इन जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। प्रवीण गौतम का मानना है कि दिनभर एक्टिव रहने वाले लोग, भले ही वे जिन न जाएं, अक्सर अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख पाते हैं।

1 - 2026-05-31T124124.945

NEAT के फायदे

बिना एक्सरसाइज या जिम जाए NEAT एक्टिविटी को फॉलो करके आप खुद को हेल्दी रख सकते है, क्योंकि इसे करने से आपको ये फायदे हो सकते हैं-

1. वजन कंट्रोल रहता है

दिनभर की छोटी-छोटी शारीरिक गतिविधियां भी शरीर में मौजूद ज्यादा कैलोरी को बर्न करने में फायदेमंद होती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम हो सकता है।

2. मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

लगातार एक्टिव रहने से और शारीरिक गतिविधियां करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है और एनर्जी का इस्तेमाल सही तरीके से करता है।

इसे भी पढ़ें: मसल्स को यंग बनाए रखने में प्रोटीन पाउडर से कहीं ज्यादा फायदेमंद है एक्सरसाइज, स्टडी का दावा

3. दिल और हड्डियों के लिए फायदेमंद

घर के काम करने के दौरान या किसी भी काम के दौरान चलने फिरने और सीढ़िया चढ़ने जैसी गतिविधियां करने से दिल की सेहत को बेहतर रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

4. मेंटल हेल्थ में सुधार

नियमित रूप से NEAT से जुड़ी शारीरिक गतिविधियां करने से तनाव कम होता है, मूड बेहतर रहता है और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

रोजमर्रा की जिंदगी में NEAT कैसे बढ़ाएं?

अपनी रोजाना की जिंदगी में NEAT एक्टिविटी बढ़ाने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
  • छोटी दूरी तय करने के लिए पैदल चलें
  • फोन पर बात करते समय टहलने की कोशिश करें
  • हर घंटे कुछ मिनट खड़े होकर चलें
  • घर के कामों में एक्टिव रहें।

निष्कर्ष

अगर आपके पास नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं है तो NEAT को अपने रूटीन का हिस्सा बनाने का एक आसान और प्रभावी तरीका हो सकता है। दिनभर की छोटी-छोटी गतिविधियां न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या एक्सरसाइज करने से पीरियड का दर्द कम हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2026 12:49 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 31, 2026 12:49 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content