Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

Jumping Benefits: कूदना है बेहतरीन एक्सरसाइज, जानें इसके 7 फायदे

कूदना एक आसान और मजेदार एक्सरसाइज है, जो शरीर को सिर से पैर तक एक्टिव रखता है। यह कैलोरी बर्न करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने, संतुलन को बेहतर रखने और तनाव कम करने में फायदेमंद है।

बचपन में हम सब ज्यादा एक्टिव हुआ करते थे, जिसका कारण है कि हम खेल-खेल में बहुत ज्यादा उछल-कूद करते थे। हालांकि, बड़े होकर हम उछल-कूद करना ही भूल गए हैं। आजकल फिट रहने के लिए लोग जिम जाते हैं, महंगी-महंगी मशीनों का इस्तेमाल करते हैं और न जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं, पर कम समय और कम खर्च में भी आप खुद को एक्टिव और फिट रख सकते हैं। नियमित रूप से कुछ समय कूदना या जंप करना आपकी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। कूदना एक ऐसी आसान और मजेदार एक्सरसाइज है, जो सिर से लेकर पैर तक आपके शरीर के लिए कसरत का काम करती है। इसलिए, आइए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि रोजाना कूदने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

रोजाना जंपिंग के फायदे

साल 2026 में Exercise Physiology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, जंप ट्रेनिंग करने से आपके पैरों को मजबूत बनाने और शरीर की शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद हो सकता है, जो एक्सरसाइज करने की शुरुआत कर रहे हैं, क्योंकि इसे करना आसान है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से जंपिंग करते हैं तो यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

1. कैलोरी बर्न करती है

अगर आप कैलोरी बर्न करने पर फोकस कर रहे हैं और शरीर के फैट को कम करना चाहते हैं तो जंपिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह एक हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, जो शरीर की कई मांसपेशियों को एक साथ एक्टिव करती है, जिससे कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से 15 से 30 मिनट जंपिंग करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर में जमे ज्यादा फैट को कम करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद कितनी जल्दी सामान्य होता है हार्ट रेट? जानें इससे हार्ट हेल्थ के बारे में क्या पता चलता है

2. मांसपेशियों को मजबूत और टोन करे

जंपिंग के दौरान पैरों, जांघों, पिंडलियों, हिप्स और पेट की मांसपेशियां लगातार काम करती हैं। इससे हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उनका आकार ज्यादा संतुलित और टोन नजर आता है। नियमित रूप से जंपिंग करने से शरीर की ताकत बढ़ती है, स्टैमिना बेहतर होता है और रोजमर्रा के कामों को करना भी आसान हो जाता है।

3. संतुलन और शरीर के तालमेल में सुधार

जंपिंग करते समय शरीर को संतुलित रखना जरूरी होता है, जिससे दिमाग और मांसपेशियों के बीच बेहतर तालमेल बनता है। इससे शरीर का बैलेंस, फुर्ती और तालमेल बेहतर होता है। खासकर बच्चों, खिलाड़ियों और बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि शरीर का अच्छा संतुलन गिरने और चोट लगने की संभावना को कम करने में मदद करता है।

INSIDE-7

4. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाए

नियमित रूप से जंपिंग करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करती है। तेज मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि शरीर, एनर्जी को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर रहा है और आराम करते समय भी ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने पर वजन कम करने या इसे कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

5. तनाव और मानसिक दबाव को कम करती है

एक्सरसाइज के दौरान शरीर में एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जिसे फील गुड हार्मोन कहा जाता है। जंपिंग करने से तनाव, एंग्जायटी और मानसिक थकान कम हो सकती है। यह मूड को बेहतर बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है। अगर आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं तो कुछ मिनट की जंपिंग आपके दिमाग को ताजगी दे सकती है।

6. हड्डियों को मजबूत करे

जंपिंग एक वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज है, यानी इसमें शरीर का वजन हड्डियों पर सही तरीके से पड़ता है। इससे हड्डियों की डेंसिटी बनाए रखने में मदद मिलती है। नियमित रूप से जंपिंग का अभ्यास करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, जिन लोगों को पहले से हड्डियों या जोड़ों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं, उन्हें अपनी शारीरिक गतिविधियों में जंपिंग शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पहली बार एक्सरसाइज रूटीन शुरू कर रहे हैं? चोट और परेशानी से बचने के लिए ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें

7. दिल की सेहत में सुधार करे

जंपिंग एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। इसे नियमित रूप से करने से दिल के काम करने की क्षमता बेहतर होती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और शरीर के अलग-अलग अंगों में ऑक्सीजन की कमी पूरी होती है। यह दिल को मजबूत बनाने और लंबे समय में दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभा सकती है। साल 2025 में Public Health Education and Promotion में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, जंपिंग दिल की कार्यक्षमता को बनाए रखने और बेहतर रखने का काम करती है।

निष्कर्ष
Praveen Gautam का कहना है कि जंपिंग एक आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है, जिसे घर या पार्क किसी भी स्थान पर किया जा सकता है। यह कैलोरी बर्न करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर के संतुलन में सुधार करने और तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाती है। खासकर जंपिंग को संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ नियमित रूप से किया जाए तो यह संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका हो सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • खाना खाने के बाद कूदने से क्या होता है?

    खाना खाने के बाद कूदने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट में दर्द, मरोड़, एसिडिटी और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खाना पचाने के लिए शरीर को आराम की जरूरत होती है और कूदने से पाचन तंत्र पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है।
  • सुबह खाली पेट कूदने से क्या होता है?

    सुबह खाली पेट कूदने से कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

Read Next

पहली बार एक्सरसाइज रूटीन शुरू कर रहे हैं? चोट और परेशानी से बचने के लिए ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 15, 2026 14:47 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 15, 2026 14:47 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content