Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akash Singhal , Consultant – Orthopaedics

क्या उल्टा चलने से घुटने का दर्द ठीक होता है? जानिए हड्डी के डॉक्टर से

घुटने का दर्द आजकल एक आम समस्या बन चुका है, जो न केवल बुजुर्गों बल्कि यंग लोगों में भी देखने को मिल रहा है। पीछे चलने से घुटनों के दर्द में कुछ मामलों में मदद मिल सकती है क्योंकि यह मांसपेशियों को अलग तरीके से एक्टिव करता है।

घुटनों का दर्द आजकल की लाइफस्टाइल में एक बहुत आम समस्या बन चुका है। पहले यह समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवा भी लंबे समय तक बैठने, कम फिजिकल एक्टिविटी, मोटापा और गलत तरीके से चलने-फिरने की आदतों के कारण घुटने के दर्द से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज और घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें हाल के समय में बैकवर्ड वॉकिंग यानी पीछे की ओर चलना काफी चलन में है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या सच में पीछे की ओर चलना घुटनों के दर्द में फायदा देता है या यह सिर्फ एक ट्रेंड है। इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आकाश सिंघल से बात की।

क्या उल्टा चलने से घुटने का दर्द ठीक होता है?

डॉ. आकाश सिंघल बताते हैं कि पीछे की ओर चलने से घुटने के जोड़ पर लगने वाले दबाव का तरीका बदल जाता है। इससे घुटने के आगे वाले हिस्से पर पड़ने वाला लोड कम हो सकता है। यह प्रक्रिया घुटने की स्थिरता और संतुलन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। साथ ही यह अलग-अलग मसल्स ग्रुप को एक्टिव करता है, जो सामान्य चलने के दौरान उतना उपयोग में नहीं आते। कुछ लोगों में, खासकर ऑस्टियोअर्थराइटिस या घुटने के आगे के हिस्से (kneecap) से जुड़ी समस्याओं में, यह अभ्यास धीरे-धीरे दर्द और असहजता को कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या लंबे समय से हो रहे घुटने के दर्द को इग्नोर कर रहे हैं? जानें इसके नुकसान

  • डॉ. आकाश सिंघल के अनुसार, घुटने के दर्द वाले हर व्यक्ति के लिए पीछे चलना सुरक्षित या उपयुक्त नहीं हो सकता। सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा की होती है क्योंकि पीछे चलते समय सामने का दिखता नहीं है, जिससे फिसलने या गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसलिए इसे सड़क, सीढ़ियों या असमान सतह पर करना सुरक्षित नहीं माना जाता। यदि कोई व्यक्ति इसे करना चाहता है, तो उसे किसी सुरक्षित, सपाट जगह या ट्रे़डमिल पर एक्सपर्ट की देखरेख में शुरुआत करनी चाहिए।
  • शुरुआत केवल कुछ मिनटों से करनी चाहिए और धीरे-धीरे समय बढ़ाना चाहिए, अगर शरीर इसे आराम से सहन करे।

डॉ. आकाश सिंघल के अनुसार, बैकवर्ड वॉकिंग को केवल एक सपोर्टिव एक्सरसाइज के रूप में देखना चाहिए, न कि घुटने के दर्द का पूरा इलाज। घुटने का दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे मसल्स की कमजोरी, वजन ज्यादा होना, उम्र से जुड़ी समस्या या जोड़ में घिसावट। इसलिए इसका इलाज केवल एक एक्सरसाइज से नहीं हो सकता। बेहतर रिजल्ट के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज, वजन कंट्रोल और सही लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी होते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या टूटी हड्डियां जुड़ने के दौरान भी दर्द होता है? जानिए डॉक्टर की राय

walking backwards benefits for knee

साल 2023 में Journal of Orthopaedic Surgery and Research में प्रकाशित स्टडी से पता चलता है कि घुटने के गठिया और घुटने के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए पीछे की ओर चलना या दौड़ना (Backward walking/running) बहुत फायदेमंद है।

सीधा चलने की तुलना में उल्टा चलना घुटने के जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को काफी कम करता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा, यह एक्सरसाइज घुटने को सहारा देने वाली क्वाड्रिसेप्स मांसपेशियों (Quadriceps muscles) को मजबूत बनाती है और घुटनों की कार्यक्षमता में सुधार करती है। इसलिए, घुटनों की सेहत के लिए यह एक आसान और असरदार एक्सरसाइज है।

निष्कर्ष

पीछे की ओर चलना कुछ लोगों के लिए घुटने के दर्द में फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह घुटने पर पड़ने वाले दबाव को बदलता है और मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित या पर्याप्त इलाज नहीं है। घुटने के दर्द का सही कारण जानने के लिए डॉक्टर को दिखाएं और उचित इलाज करवाएं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • घुटने का दर्द किसकी कमी से होता है?

    घुटने का दर्द कई कारणों से हो सकता है, शरीर में विटामिन D, कैल्शियम के साथ अन्य जरूरी मिनरल्स की कमी घुटने में दर्द का कारण बन सकती है। 
  • घुटने की ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    घुटने की ग्रीस बढ़ाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ विटामिन्स और मिनरल्स जरूरी होते हैं। आप इसके लिए डाइटिशियन से सलाह लें।
  • क्या विटामिन D की कमी से घुटने में दर्द होता है?

    विटामिन D की कमी से घुटने में दर्द हो सकता है, ऐसे में डॉक्टर की सलाह से विटामिन D सप्लीमेंट ले सकते हैं।

Read Next

क्या टूटी हड्डियां जुड़ने के दौरान भी दर्द होता है? जानिए डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 27, 2026 15:51 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Akash Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content