Benefits Of Salt And Ajwain Fomentation For Joint Pain In Hindi: अक्सर लोग जोड़ों में दर्द होने और सूजन आने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, खासकर सर्दियों के मौसम में। ऐसे में जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए लोगों को गर्म फूड्स को खाने, हल्की एक्सरसाइज करने और कई अन्य उपायों को अपनाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में इसके लिए अजवाइन और नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अजवाइन में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द जैसी कई समस्याओं से राहत देने में सहायक होते हैं। ऐसे में आइए सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें जोड़ों के दर्द में नमक और अजवाइन की सिकाई के क्या फायदे हैं?
नमक और अजवाइन की जोड़ों में सिकाई करने के फायदे - Benefits Of Applying Salt And Ajwain To Joints In Hindi
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इससे सिकाई करना जोड़ों के दर्द में कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।
मांसपेशियों को रिलैक्स करे
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों की मांसपेशियों में ऐंठन और अकड़न आने की समस्याएं होती हैं। ऐसे में अजवाइन और नमक से जोड़ों की सिकाई करने से मांसपेशियों को रिलैक्स करने और इनकी अकड़न को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: अजवाइन का पानी कब नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
-1765975339848.jpg)
जोड़ों के दर्द को कम करे
अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और दर्द निवारक यानी एनाल्जेसिक (Analgesic) के गुण होते हैं। ऐसे में अजवाइन और नमक से सिकाई करने से जोड़ों के दर्द को कम करने और इनके कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे
अजवाइन और नमक से जोड़ों की सिकाई करने से जोड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जिससे हीलिंग को बढ़ावा देने, मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने और जोड़ों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
सूजन कम करे
अजवाइन में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में अजवाइन और नमक को गर्म करके इससे मालिश करने से जोड़ों के दर्द, सूजन और जोड़ों के आसपास होने वाली रेडनेस को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हीटिंग पैड और गर्म सिकाई का इस्तेमाल पुराने जोड़ों के दर्द के लिए सुरक्षित हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
सिकाई के लिए कैसे करें अजवाइन और नमक का इस्तेमाल? - How To Use Ajwain And Salt For Fomentation?
इसके लिए पैन में अजवाइन और नमक को बराबर मात्रा में अच्छे से भून लें। इसके बाद अजवाइन और नमक को एक कॉटन के कपड़े में डालकर पोटली बना लें। इसके बाद इस पोटली से जोड़ों की सिकाई करें, जिससे कई समस्याओं से राहत मिलती है। ध्यान रहे, इसके हल्का गर्म रहने पर इससे सिकाई करें।
सावधानियां
ध्यान रहे, नमक और अजवाइन को सिकाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, घाव होने, फुंसी होने या खुला घाव होने पर अजवाइन और नमक की सिकाई करने से बचें। इससे लोगों को परेशानियां हो सकती हैं।
निष्कर्ष
अजवाइन में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में नमक और अजवाइन से सिकाई करने से मांसपेशियों को रिलैक्स करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, सूजन को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, घाव पर इसका इस्तेमाल करने से बचें और जोड़ों से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अजवाइन कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है?
अजवाइन में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने, सूजन कम करने, वजन कम करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।जोड़ों से जुड़ी समस्या के क्या लक्षण?
जोड़ों में दर्द होने या परेशानी होने के कारण लोगों को दर्द होने, सूजन होने, अकड़न होने, कमजोर होने, चटकने की आवाज आने, थकान होने, सुस्ती आने और रेडनेस होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।जोड़ों में तेज दर्द का रामबाण उपचार क्या है?
जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए जोड़ों की मालिश करें, लहसुन, अदरक और हल्दी जैसे औषधीय गुणों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें, वजन कम करें और हल्की एक्सरसाइज करें। ध्यान रहे, जोड़ों से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Dec 17, 2025 18:12 IST
Modified By : Priyanka Sharma Dec 17, 2025 18:12 IST
Modified By : Priyanka SharmaDec 17, 2025 18:12 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Shrey Sharma