Fri Sep 11, 2026 | 08:27 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

पायरिया की समस्या में फायदेमंद है घी और कपूर, जानें इस्तेमाल का तरीका

कई लोगों को पायरिया जैसी ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए घी और कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

Ghee And Camphor Benefits For Pyorrhea And Ways To Use Them In Hindi: कई बार लोगों को मुंह से खून आने, मुंह से बदबू आने और पायरिया जैसे ओरल हेल्थ से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में आयुर्वेद के अनुसार, इससे राहत के लिए कपूर और घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आइए सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें पायरिया की समस्या से राहत के लिए घी और कपूर का इस्तेमाल कैसे करें?

पायरिया में घी और कपूर के फायदे - Benefits of Ghee and Camphor in Pyorrhea In Hindi

पायरिया में लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए घी और कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कपूर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक के गुण होते हैं। वहीं, घी में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इससे पायरिया की समस्या में कई तरह से आराम देने में मदद मिलती है।

सूजन कम करे

घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसको कपूर के साथ इस्तेमाल करने से पायरिया के कारण मसूड़ों की सूजन और दर्द की समस्या को कम करने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पायरिया या कैविटी की वजह से आ रही है मुंह से बदबू, तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, दूर होगी समस्या

ghee and camphor benefits for pyorrhea know how to use them in hindi 01 (5)

दांतों के दर्द को कम करे

घी और कपूर में एंटीसेप्टिक के गुण होते हैं। ऐसे में इनका इस्तेमाल करने से दांतों के दर्द को कम करने, प्लाक के जमने की समस्या से राहत देने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है।

मुंह की बदबू से राहत दे

घी और कपूर दोनों में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इनके मिश्रण का इस्तेमाल करने से मुंह की बदबू और पायरिया के कारण होने वाली समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: दांतों में पायरिया से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत

मसूड़ों की समस्या से राहत दे

घी और कपूर दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से मसूड़ों के दर्द, सूजन को कम करने, बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने और मसूड़ों से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

पायरिया में घी और कपूर का इस्तेमाल कैसे करें? - How To Use Ghee And Camphor In Pyorrhea?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, 1 चम्मच देसी घी में चुटकीभर भीमसेनी कपूर को अच्छे से मिला लें। इसके बाद घी और कपूर के मिश्रण को मसूड़ों और दांतों पर मंजन की तरह उंगली की मदद से मलें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इससे पायरिया की समस्या में आराम मिलता है। ध्यान रहे, कपूर का इस्तेमाल सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। इसके अधिक इस्तेमाल से परेशानी भी हो सकती हैं।

निष्कर्ष

घी और कपूर में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से सूजन को कम करने, मुंह की बदबू को कम करने, मसूड़ों की समस्याओं से राहत देने, दांतों के दर्द को कम करने और पायरिया की समस्या में आराम देने में मदद मिलती है। इसके लिए भीमसेनी कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, कपूर और घी का इस्तेमाल करने या पायरिया की समस्या में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज घी खाने से क्या फायदा होता है?

    घी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, हड्डियों को मजबूती देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को एनर्जी देने, वजन कम करने, सूजन कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • पायरिया क्या होता है?

    पायरिया को पेरियोडोंटाइटिस भी कहा जाता है। ये मसूड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण लोगों को ओरल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं, जैसे मसूड़ों में सूजन आने, दांतों पर बैक्टीरिया और प्लाक जमने, दांतों का ढीला होने, खून आने और मुंह से बदबू आने की समस्या।
  • कैसे पता चलेगा कि मुझे पायरिया है?

    मुंह में पायरिया की समस्या होने पर व्यक्ति को मसूड़ों में सूजन आने, मुंह से बदबू आने, मसूड़ों का पीछे हटने, दांतों का ढीला होने, चबाते समय दर्द होने, ब्लीडिंग होने, मवाद बनने की समस्या, जो बैक्टीरिया और प्लाक के कारण होती है। पायरिया के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। 

Read Next

Delhi AQI 500: बढ़ते प्रदूषण में अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक तरीके, आयुर्वेदाचार्य ने बताए फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 17, 2025 12:41 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 17, 2025 12:41 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 17, 2025 12:41 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content