बालों पर इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें कपूर, हेयर ग्रोथ में मिलेगी मदद

बालों के लिए कपूर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। यहां जानिए हेयर ग्रोथ के लिए कपूर का इस्तेमाल कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें कपूर, हेयर ग्रोथ में मिलेगी मदद


सर्दियों के मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं कई गुना बढ़ जाती हैं, जिनसे बचने के लिए लोग सैलून में तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट्स लेते हैं। हालांकि, इनका असर कुछ समय तक ही बालों पर दिखाई देता है और बाद में फिर बालों की क्वालिटी खराब होने लगती है। ऐसे में बालों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप घर में कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर का इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा में कई तरीकों से किया जाता है और बालों की ग्रोथ बेहतर करने और क्वालिटी सुधारने में भी कपूर कारगर साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको बालों की ग्रोथ के लिए कपूर का इस्तेमाल करने के तरीके और इसके फायदे बताने वाले हैं।

बालों के लिए कपूर का उपयोग कैसे करें? - How To Use Camphor For Hair In Hindi

1. नारियल तेल के साथ कपूर - Camphor With Coconut Oil

बालों के विकास के लिए कपूर लाभदायक साबित हो सकता है। नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर लगाने से बाल और सिर की त्वचा रूखी नहीं होगी। इस तेल से बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है और बालों की क्वालिटी में भी सुधार हो सकता है। इस तेल के इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की दिक्कत और बालों के टूटने की समस्या भी कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: इंफ्लुएंसर रानी श्रीवास्तव ने बताए पॉर्लर ट्रीटमेंट जैसा निखार लाने के लिए घरेलू उपाय, आप भी कर सकते हैं ट्राई

2. आंवला के साथ कपूर - Camphor With Amla

सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं, जिसके कारण हेयर फॉल बढ़ जाता है और बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप 2 चम्मच ताजे आंवला के पेस्ट के साथ आधा चम्मच कपूर का पाउडर मिलाकर इस मिश्रण से स्कैल्प की मसाज करें और 15 मिनट के बाद माइल्ड शैंपू के साथ साफ करें। इस मिश्रण से डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है और बालों की ग्रोथ भी बेहतर हो सकती है।

camphor

इसे भी पढ़ें: क्या सिर में जूं होने पर बाल झड़ने लगते हैं? एक्सपर्ट से जानें

3. धनिया पाउडर के साथ कपूर - Camphor with Coriander Powder

धनिया पाउडर के साथ कपूर मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं। इसके लिए 2 चम्मच धनिया पाउडर के साथ आधा चम्मच कपूर पाउडर और शहद मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें और इसे स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं। धनिया में मौजूद विटामिन A और C के कारण यह मिश्रण बालों के विकास के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

बालों के लिए कपूर के फायदे - Benefits of Camphor For Hair

  • कपूर में मौजूद पोषक तत्वों से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
  • कपूर बालों की ग्रोथ को बेहतर करने में मदद कर सकता है।
  • कपूर के इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम हो सकता है।
  • कपूर के इस्तेमाल से बालों में जूँ की समस्या से बचा जा सकता है।
  • कपूर से स्कैल्प पर खुजली और डैंड्रफ की समस्या कम होती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

मसल्‍स पेन दूर करने में मदद करते हैं मेथी के बीज, जानें इस्‍तेमाल का तरीका और फायदे

Disclaimer